पापा बने एक्टर हरमन बावेजा, अभिषेक के बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड पर अमिताभ ने जताई खुशी..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

12/23/2022 7:02:42 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर हरमन बावेजा के घर खुशियों ने दस्तक दी है। एक्टर के पत्नी साशा रामचंदानी ने एक बेटे को जन्म दिया है। बेटे के पापा बनकर हरमन की खुशी सातवें आसमान पर है। वहीं, फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स में अभिषेक बच्चन की दसवीं को बेस्ट फिल्म और एक्टर को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। बेटे की इस उपलब्धि से उनके पिता और महानायक अमिताभ बच्चन  बेहद खुश है और उन्होंने एक पोस्ट के जरिए बेटे की सराहना की है। मनोरंजन जगत में आज ऐसी कई खबरों पर लोगों की नजर रही। आप भी डालें एक नजर...

बधाई हो! पापा बने एक्टर हरमन बावेजा, पत्नी साशा ने दिया बेटे को जन्म

एक्टर हरमन बावेजा के घर खुशियों ने दस्तक दी है। एक्टर के पत्नी साशा रामचंदानी ने एक बेटे को जन्म दिया है। बेटे के पापा बनकर हरमन की खुशी सातवें आसमान पर है। फैंस से लेकर स्टार्स तक कपल को नन्हें मेहमान का स्वागत करने के लिए बधाइयां दे रहे हैं।

 

अनिल कपूर को 'थार' के लिए मिला बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड

अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर की थार ने ना सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी धूम मचाई है। पिता और बेटे की जोड़ी ने शानदार काम किया है। दर्शकों को भी यह जोड़ी खूब पसंद आई। पश्चिमी शैली की रिवेंज थ्रिलर थार  इस साल की शुरुआत में ही रिलीज हुई थी। वहीं अब अपने शानदार प्रदर्शन के लिए अनिल कपूर ने हाल ही में फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2022 में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार जीता।

 

बेटी की तबीयत खराब होने पर रो पड़ीं देबिना, सांस लेने में हुई थी दिक्कत

टीवी कपल गुरमीत चौधरी- देबिना बनर्जी एक ही साल में दो बेटियों के पेरेंट्स बनकर बेहद खुश हैं, लेकिन दोनों नन्ही बेटियों की एक साथ परवरिश करना कपल के लिए लिए आसान नहीं है। मां के तौर पर दोनों बेटियों को संभालना देबिना के लिए काफी मुश्किल हो रहा है। हाल ही में देबिना ने उनकी छोटी बेटी की तबीयत खराब चल रही है। यह बताते हुए एक्ट्रेस रोने लगती हैं। एक्ट्रेस को परेशान देख उनके फैंस भी काफी चिंतित हैं।

 

पठान के ’बेशर्म रंग’ गाने पर भड़के महंत परमहंस आचार्य

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ को लेकर लगातार विवाद हो रहा है। फिल्म के गाने बेशर्म रंग में दीपिका पादुकोण की भगवा कलर की बिकिनी से राजनेता, संत और दर्शक काफी नाराजगी जता रहे हैं। इसी बीच हाल ही में ‘पठान’ पर आपत्ति जताते हुए अयोध्या के संत ने शाहरुख खान पर बड़ा बयान दिया है। तपस्वी छावनी के महंत परमहंस आचार्य ने कहा है कि अगर वह कभी शाहरुख खान से मिले तो वह उन्हें जिंदा जला देंगे।

 

अयाज खान और जन्नत के घर गूंजी बेटी की किलकारी 

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक और खुशखबरी सामने आई है। फिल्म और टीवी शोज में काम कर चुके एक्टर अयाज खान के घर बच्चे की किलकारी गूंजी है। उनकी पत्नी जन्नत एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। शादी के पांच साल बाद बेटी के पेरेंट्स बनकर कपल बेहद खुश है।

 

कुछ दिन पहले ही फैमिली संग क्रिसमस सेलिब्रेशन में डूबी श्वेता तिवारी

देश-विदेश में इन दिनों क्रिसमस के त्योहार की रौनक देखने को मिल रही है। बच्चों के चेहरे पर क्रिसमस के पर्व को लेकर काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है और वे अभी से ही इसके सेलिब्रेशन की तैयारियों में जुट गए हैं। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में भी कुछ दिन पहले ही क्रिसमस की चहक देखने को मिल रही है। एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक और बेटा रेयांश तिवारी भी कुछ दिनों पहले ही इस त्योहार के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। हाल ही में पलक द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में उनका सेलिब्रेशन मूड देखा जा सकता है।

 

दिवंगत दोस्त के बेटे-बहू को शादी में आशीर्वाद देने पहुंचे अनुपम खेर 

दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने इंडस्ट्री में जो पहचान बनाई हैं, उसके लिए वह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। फैंस के बीच एक्टर अपने दिलदार अंदाज को लेकर काफी पॉपुलर है। वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। हाल ही में अनुपम खेर अपने किसी दोस्त के बेटे की शादी में पहुंचे, जहां से उन्होंने कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। फैंस इन तस्वीरों को जमकर लाइक कर रहे हैं।

 

अभिषेक को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड तो पिता अमिताभ ने दी शाबाशी 

21 दिसंबर को आयोजित फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स में अभिषेक बच्चन की दसवीं को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। वहीं अभिषेक बच्चन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है। बेटे की इस उपलब्धि से उनके पिता और महानायक अमिताभ बच्चन सीना 56 इंच चौड़ा हो गया है। बिग बी ने खास पोस्ट शेयर कर इस अचीवमेंट के लिए बेटे की सराहना की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News