बिना इजाजत तस्वीरें इस्तेमाल करने पर फेमस ब्रांड पर भड़कीं अनुष्का शर्मा..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

12/22/2022 6:50:48 AM

बॉलीवुड तड़का टीम.  एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बिना इजाजत के एक क्लोदिंग ब्रांड द्वारा उनकी फोटो इस्तेमाल करने पर भड़ास निकाली। एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी के जरिए भड़ास निकालते हुए अपनी तस्वीरों को हटाने का अनुरोध किया। वहीं एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी को शाहनवाज शेख संग शादी के बाद पहली बार पब्लिक प्लेस पर स्पॉट किया गया, जहां से उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

बिना इजाजत तस्वीरें इस्तेमाल करने पर फेमस ब्रांड पर भड़कीं अनुष्का शर्मा 

 

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं। हाल ही में जब एक क्लोदिंग ब्रांड ने एक्ट्रेस की इजाजत के बिना उनकी फोटो इस्तेमाल की, तो वह काफी भड़क गईं और अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए भड़ास निकालते हुए अपनी तस्वीरों को हटाने का अनुरोध किया।

 

 सुष्मिता ने पापा को विश किया बर्थडे, बहू चारू बोलीं- हर लड़की को आपके जैसा ससुर मिले'

 

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं और फैंस उनके पोस्ट को खूब लाइक करते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पापा शुबीर सेन के बर्थडे पर एक खास नोट लिखा और कई प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर उनकी भाभी चारू असोपा ने भी अपने ससुर को विश किया।

शादी के बाद पहली बार पति संग स्पॉट हुईं देवोलीना

 

एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी 14 दिसंबर को जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख संग शादी रचाकर नई जिंदगी की शुरुआत की है। शाहनवाज संग शादी करके देवोलीना बेहद खुश हैं। उन्होंने शादी के बाद अपने पति के लिए खास पोस्ट शेयर कर प्यार भी जाहिर किया था। वहीं अब एक्ट्रेस को शहनवाज संग शादी के बाद पहली बार पब्लिक प्लेस पर स्पॉट किया गया, जहां से उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

तैमूर के बर्थडे पर बुआ सोहा ने शेयर की अनदेखी तस्वीर
 

फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट सेनसेशनल किड तैमूर अली खान का आज बर्थडे है। सैफ अली खान और करीना कपूर के बड़े शहजादे तैमूर 20 दिसंबर को पूरे 6 साल के हो गए हैं। इस मौके पर उनके परिवार से लेकर फैंस तक सोशल मीडिया पर उन्हें खूब बधाइयां दे रहे है। इसी बीच एक्ट्रेस और बुआ सोहा अली खान ने अपने भतीजे को एक अनसीन तस्वीर के साथ खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। सोहा के इस पोस्ट पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

 

 पत्नी अदिति संग खराब रिश्ते की अफवाहों पर मोहित रैना ने दिया करारा जवाब
 

टीवी सीरियल 'देवों के देव महादेव' फेम मोहित रैना इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिन खबरें आई थी कि मोहित रैना और उनकी पत्नी अदिति शर्मा के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा, जिसकी वजह से दोनों के रास्ते अलग हो गए हैं। इन सब खबरों को एक्टर के इंस्टाग्राम अकाउंट से उनकी शादी वाली तस्वीरें डिलीट होने के बाद तूल मिली। वहीं अब इन सब अफवाहों पर एक्टर मोहित रैना का बयान सामने आया है।

 

 तैमूर के बर्थडे पर करीना का पोस्ट, तस्वीरें शेयर कर टिम टिम पर बेबो ने उड़ेला प्यार
 

एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के शहजादे तैमूर अली खान का आज बर्थडे है। 20 दिसंबर को तैमूर पूरे 6 साल के हो गए हैं और इस मौके पर उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार बधाइयां मिल रही हैं। इसी बीच मॉम करीना कपूर ने भी अपने लाडले को खास पोस्ट शेयर कर बर्थडे विश किया है। एक्ट्रेस के पोस्ट पर फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।

 

विवादित बयान के चलते इस कन्नड़ एक्टर को शख्स ने मारी चप्पल

फिल्मी दुनिया के कई स्टार्स है जो अपने विवादित बयानों के चलते अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। कई बार तो उन्हें फैंस गुस्से का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे में अब कन्नड़ फिल्मों के स्टार दर्शन के ऊपर एक शख्स ने अपना गुस्सा जाहिर किया है।


मालती मैरी चोपड़ा जोनास संग प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा और उनकी बेटी मालती काफी सुर्खियां बटोर रही है, आजकल प्रियंका अपनी नन्ही परी की खूब तस्वीरें शेयर कर रही है,  25 दिसंबर को क्रिसमस आने वाला है और ये मालती का पहला क्रिसमस होगा, जिसे प्रियंका अपनी लाडली के लिए खास बना देंगी, इसी के चलते प्रियंका ने मालती की कुछ तस्वीरें शेयर की है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News