सरगम कौशल के सिर सजा मिसेज वर्ल्ड का ताज, 'पठान' के पक्ष में उतरी रत्ना पाठक..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

12/20/2022 6:57:47 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. 21 साल बाद मिसेज वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर सरगम कौशल ने भारत में इतिहास रच दिया है। अमेरिका में आयोजित दुनियाभर के 63 देशों की महिलाओं को टक्कर देते हुए सरगम ने बड़ी जीत हासिल की है। फैंस उन्हें इस अचीवमेंट के लिए लगातार बधाइयां दे रहे हैं। वहीं, सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस वृशिका मेहता ने सौरभ घेडिया से सगाई कर ली है। एक ओर 'पठान' के गाने बेशर्म रंग को लेकर मचे बवाल के बीच एक्ट्रेस रत्ना पाठक फिल्म के पक्ष में आई हैं और यूजर्स की लताड़ लगाई है।

 

सरगम कौशल के सिर सजा मिसेज वर्ल्ड का ताज 

भारत देश के नाम हाल ही में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। पूरे 21 साल बाद मिसेज वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर सरगम कौशल ने इतिहास रच दिया है। अमेरिका में आयोजित दुनियाभर के 63 देशों की महिलाओं को टक्कर देते हुए सरगम ने बड़ी जीत हासिल की है। यह खिताब अपने नाम कर मिसेज कौशल इमोशनल हो गईं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उन्हें इस अचीवमेंट के लिए लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

 

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम वृशिका मेहता ने सौरभ संग की सगाई
 

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'ये है आशिकी' जैसे हिट शोज से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस वृशिका मेहता की सगाई हो गई है। एक्ट्रेस ने सौरभ घेडिया नाम के शख्स से रिंग एक्सचेंज की है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं।

 

'पठान' के पक्ष में उतरी रत्ना पाठक ने ट्रोलर्स को सुनाई खरी-खोटी

 

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'पठान' के गाने बेशर्म रंग को लेकर खूब बवाल हो रहा है। गाने में दीपिका की भगवा बिकिनी को लेकर लोग खूब गुस्साए हुए हैं। वहीं इस विवाद को लेकर एक बार फिर बॉलीवुड दो गुटों में बंट गया है। कुछ स्टार्स इस गाने को अश्लील बता रहे हैं, तो कुछ इस फिल्म के पक्ष में बोल रहे हैं। वहीं अब अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली रत्ना पाठक शाह का 'पठान' के पक्ष बयान सामने आया है। उन्होंने फिल्म का विरोध करने वालों को जमकर लताड़ लगाई है।

 

BB 16: इतिहास में पहली बार बिग बॉस को आया इतना गुस्सा 
 

टीवी रियलिटी शो हर बीतते दिन के साथ काफी मजेदार होता जा रहा है। घर में आए दिन कुछ नया देखने को मिल रहा है। वहीं अब बिग बॉस 16 में जल्द ही कप्तानी का टास्क आयोजित किया जाएगा। कंटेस्टेंट्स विकास मनकतला और सौंदर्या शर्मा को बिग बॉस द्वारा कप्तानी का टास्क दिया जाएगा, जिसमें बाकी घरवाले भी शामिल होंगे। घरवालों से बात करते हुए विकास और सौंदर्या को सही फैसला लेना है, लेकिन जब वह टास्क पूरा नहीं कर पाते तो बिग बॉस दोनों पर भड़क जाते हैं।

 

हुस्न-ए-मल्लिका बन रैंप पर छाईं शहनाज गिल

 

दिल्ली में हाल ही में इंडियन डिजाइनर शो के चौथे सीजन का आगाज हुआ, जहां शहनाज गिल डिजाइनर केन फर्न के लिए शो स्टॉपर बनीं।  वेस्टर्न गाउन में रैंप पर उतरीं एक्ट्रेस ने एक बार फिर अपने अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया। शहनाज की अब रैंप वॉक की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

Couple Goals: हाथों में हाथ डाले पति संग शॉपिंग पर निकलीं प्रियंका

 

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आए दिन किसी न किसी वजह को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तगड़ी फैन फॉलोइंग है, जो उनकी तस्वीरों पर खूब प्यार लुटाती है। अब हाल ही में क्रिसमस से पहले ग्लोबल एक्ट्रेस पति निक जोनस संग शॉपिंग पर निकलीं, जहां वह मीडिया के कैमरे में कैप्चर हो गईं। अब कपल की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

'पवित्र बंधन' फेम साहिल उप्पल ने गर्लफ्रेंड संग रचाई गुपचुप शादी 
 

फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। कई स्टार्स अपने प्यार संग शादी के बंधन में बंध चुके हैं और अब इस लिस्ट में एक और कपल का नाम शामिल हो गया है। टीवी एक्टर साहिल उप्पल गर्लफ्रेंड आकृति अत्रेजा संग शादी के पवित्र बंधन में बंध गए है। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट छाई हुई हैं।

 

मेसी के फैन का हेयरस्टाइल देख फिदा हुए अनुपम खेर 


 

कतर फीफा वर्ल्ड कप 2022 फाइनल में अर्जेटीना और फ्रांस के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। 36 साल बाद अर्जेंटीना ने फ्रांस को 4-2 से हराकर ख़िताब अपने नाम कर लिया। अर्जेंटीना की इस ऐतिहासिक जीत पर फुटबॉलर लियोनल मेसी के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं और बॉलीवुड स्टार्स भी मेसी को खूब बधाइयां दे रहे हैं। इसी बीच दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने खास वीडियो शेयर को मेसी बधाई देते हुए अपने दिल की बात कही है।

'बेशर्म रंग' गाने पर मचे बवाल के बीच मिलिंद सोमन को याद आया अपना न्यूड फोटोशूट
 

अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले एक्टर  मिलिंद सोमन 'बेशर्म रंग' गाने के विवाद के बीच अपने विवादित फोटोशूट को याद किया। मिलिंद 1995 में अपनी गर्लफ्रेंड मधु सप्रे के साथ न्यूड फोटोशूट करवाया था, जिसे लेकर वह खूब विवादों में आए थे। वहीं अब 'बेशर्म रंग' गाने में दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी पर चल रहे विवाद को लेकर एक्टर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

 

पत्नी से अलग हुए देवों के देव महादेव फेम मोहित रैना के रास्ते? एक्टर ने इंस्टा से डिलीट की शादी की तस्वीरें
 

टीवी सीरियल देवों के देव महादेव से घर-घर में पहचान बनाने वाले मोहित रैन ने इसी साल जनवरी में अदिती शर्मा से शादी की थी। हालांकि, अब उनको लेकर खबर आ रही हैं कि मोहित की शादीशुदा लाइफ में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की सारी तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं। हालांकि, इन सब अफवाहों पर कपल की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News