फ्लोरा सैनी ने बॉयफ्रेंड की काली करतूतों का किया भंडाफोड़, मां बनने पर आलिया ने पहली बार दिया बयान, पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

12/8/2022 6:50:24 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. 'गंदी बात' फेम एक्ट्रेस फ्लोरा सैनी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड की काली करतूतों का भंडाफोड़ किया है। फ्लोरा ने उस डरावने किस्से को याद करते हुए बताया कि बॉयफ्रेंड उन्हें जान से मार देना चाहता था। वहीं आलिया भट्ट ने पहली बार मां बनने पर चुप्पी तोड़ी है और बताया कि मां बनने के बाद उनकी जिंदगी में बहुत बदलाव आया है। इसी कड़ी में डालें एक नजर मनोरंजन जगत की अन्य खास खबरों पर...

 

शादी के बाद पति संग हंसिका की फर्स्ट पब्लिक अपीयरेंस 

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया संग शादी के बाद लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। कपल ने जयपुर में धूमधाम से डेस्टिनेशन वेडिंग की, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब छाई हुई हैं। वहीं पति संग शादी रचाकर अब एक्ट्रेस मुंबई लौट आई हैं। शादी के बाद कपल ने एयरपोर्ट पर पहली बार पब्लिक अपीयरेंस दी, जहां से दोनों की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

'...तब महिलाओं को भी मिलना चाहिए कई पति रखने का अधिकार' बयान को लेकर चर्चा में जावेद अख्तर
 

मशहूर गीतकार और  लेखक जावेद अख्तर अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हालांकि,  वह अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में भी आ जाते हैं। अब हाल ही में जावेद अपने ताजा इंटरव्यू को लेकर से सुर्खियों में आ गए हैं।

 

 ऑल ब्लैक लुक में योगा क्लास के बाहर स्पॉट हुईं आलिया
 

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस खुद को हर स्टेज में फिट रखना अच्छे से जानती है। फिट रहने के लिए एक्ट्रेसेस अपनी डायटिंग से लेकर एक्सर्साइज पर पूरा ध्यान देती हैं। अब हाल ही में न्यू मॉम आलिया भट्ट को बेटी के जन्म के कुछ दिनों बाद ही फिट होने की तलब लग गई है। इस के चलते उन्होंने अब योगा क्लास ज्वॉइन कर ली हैं और हाल ही में उन्हें वहां स्पॉट भी किया गया। योगा क्लास के बाहर से आलिया की ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

BB 16 Promo: कमजोर कंटेस्टेंट कहे जाने पर कंबल में चेहरा छिपाकर रोईं निमृत 

सलमान खान का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 16 में आए दिन अलग ही ट्विस्ट देखने को मिलते हैं। शो के कंटेस्टेंट अपनी ही वजह को लेकर चर्चा में आ जाते हैं। वहीं आज के एपिसोड में निमृत कौर अहलूवालिया खूब रोती-बिलखती दिखाई देंगी। उन्हें सुम्बुल, अब्दू और शिव चुप कराते नजर जाएंगे।

 

 डेब्यू को तैयार शाहरुख खान के बेटे आर्यन, दिखाई पहले प्रोजेक्ट की झलक 

सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। आर्यन ने अपने पहले प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट कर दी है।  इस बात की जानकारी स्टार किड ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी है और बताया कि राइटिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है और वो जल्द ही रेड चिलीज प्रोडक्शन के बैनर तले फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे।

 

PM मोदी को दोनों हाथ जोड़ CM केजरीवाल ने किया नमस्कार, तस्वीरें शेयर कर रणबीर शोरी ने कह डाली चुभने वाली बात
 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी की विरोधी पार्टी आप के सीएम केजरीवाल प्रधानमंत्री को हाथ जोड़कर नमस्कार करते नजर आए। देखते ही देखते उनकी ये तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई और यूजर्स के इस पर ताबड़तोड़ कमेंट आने लगे। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी ने भी दिल्ली के सीएम की पीएम संग इस तस्वीर को लेकर अपना रिएक्शन दिया। इस संबंध में किया गया एक्टर का ये ट्वीट खूब पढ़ा जा रहा है।

 

 बॉयफ्रेंड ने बेरहमी से की थी पिटाई, 'गंदी बात' फेम एक्ट्रेस का छलका दर्द

गंदी बात फेम एक्ट्रेस फ्लोरा सैनी बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस में से एक हैं। #MeToo आंदोलन के समय एक्ट्रेस ने चौकाने वाले खुलासे किए थे। वहीं एक बार फिर उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ शॉकिंग खुलासे किए हैं, जिसे सुनने वालों के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड की काली करतूतों का भंडाफोड़ किया है। फ्लोरा ने उस डरावने किस्से को याद करते हुए बताया कि बॉयफ्रेंड उन्हें जान से मार देना चाहता था।

 


18 साल बाद पेरेंट बनने का यूं सुख ले रहे विवेक-शिल्पा

शादी के 18 साल बाद अपूर्व अग्निहोत्री और शिल्पा सकलानी को पेरेंट्स बनने का सौभाग्य मिला। 50 साल की उम्र में परदेस फेम एक्टर पिता बने। उनकी पत्नी शिल्पा ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। घर में नन्हीं लक्ष्मी के आगमन से कपल की खुशियों में चार-चांद लग गए हैं। दोनों अपनी नन्हीं परी के साथ हर पर को बेहद खुशी के साथ एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में अपूर्व ने अपनी एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी पत्नी और नन्हीं परी के साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड करते नजर आ रहे हैं। वीडियो इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोर रहा है।


बीवी कैटरीना के मना करने के बावजूद भी विक्की कौशल ने शेयर किया ऐसा वीडियो 


विक्की कौशल और कैटरीना कैफ बी-टाउन के पॉवर कपल्स में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस खूब प्यार करते हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके वीडियोज को फैंस खूब लाइक करते रहते हैं। अब हाल ही में विक्की ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया और इसके साथ पत्नी को लेकर मजेदार कैप्शन भी दिया। विक्की का ये पोस्ट खूब देखा जा रहा है।

मां बनने पर पहली बार आलिया भट्ट ने दिया स्टेटमेंट

 

29 की उम्र में मां बनकर एक्ट्रेस आलिया भट्ट बेहद खुश हैं। एक्ट्रेस ने नवंबर में पति रणबीर की बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने राहा रखा है। मां बनने के बाद आलिया का लाइफस्टाइल थोड़ा बदल गया है। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू मां बनने के बाद हुए बदलाव पर खुल कर बात की है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News