''रोडीज 19'' के विनर बने वाशु जैन..पूर्व मिस वर्ल्ड कंटेस्टेंट शेरिका डी अरमास का निधन, पढ़े बाॅलीवुड से जुड़ी खबरें

10/16/2023 6:51:06 PM

मुंबई: 15 अक्टूबर (रविवार) को रियलिटी शो 'रोडीज 19- कर्म या कांड' ग्रैंड फिनाले था।19वें सीज़न की ट्राॅफी वाशु जैन ने अपने नाम की। फेमस कॉमेडियन  सुगंधा मिश्रा ने हाल ही में अपनी पहली प्रेग्नेंसी अनाउंस की। पूर्व मिस वर्ल्ड कंटेस्टेंट शेरिका डी अरमास के निधन की खबर ने हर किसी का दिल तोड़ दिया। पति को घर छोड़ नई नवेली दुल्हन परिणीति चोपड़ा अपनी गर्लगैंग संग  मालदीव की सैर पर निकल गईं हैं। आइए डालते हैं बी-टाउन की खबरों पर एक नजर...

'रोडीज 19- कर्म या कांड': रिया चक्रवर्ती की टीम ने मारी बाजी, वाशु जैन के सिर सजा  जीत का ताज

 15 अक्टूबर (रविवार) को रियलिटी शो 'रोडीज 19- कर्म या कांड' ग्रैंड फिनाले था। धैर्य, जुनून और दृढ़ संकल्प को देखने के बाद अब हमें  'रोडीज 19- कर्म या कांड' का विनर मिल गया है। 19वें सीज़न की ट्राॅफी वाशु जैन ने अपने नाम की।  रिया चक्रवर्ती के ग्रुप से वाशु ने सबको हराकर खिताब हासिल कर लिया। ट्राॅफी के साथ-साथ वासु को 5 लाख रुपए भी मिले।


मां बनने वाली हैं सुगंधा मिश्रा

फेमस कॉमेडियन कपल सुगंधा मिश्रा  और संकेत भोसले ( इस समय सातवें आसमान पर हैं। हों भी क्यों ना आखिर कपल शादी के दो साल बाद पेरेंट्स जो बनने वाला है।  जी हां, सही पढ़ा आपने। हाल ही में इस प्यारे से कपल ने अपनी लाइफ की सबसे बड़ी खुशी को फैंस के साथ शेयर किया। सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। कपल ने अपने मैटरनिटी शूट की कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें दोनों समुद्र के किनारे पोज देते हुए बेहद खुश दिख रहे हैं। 

 

पूर्व मिस वर्ल्ड कंटेस्टेंट शेरिका डी अरमास का 26 की उम्र में निधन

इंटरटेरमेंट इंडस्ट्री से हाल ही में दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि पूर्व मिस वर्ल्ड कंटेस्टेंट शेरिका डी अरमास का निधन हो गया है। न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक शेरिका डी अरमास सर्वाइकल कैंसर से जंग हार गई। डी अरमास का कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी ट्रीटमेंट भी हुआ था। शेरिका डी ने 13 अक्टूबर को  26 की उम्र में अंतिम सांस ली। 


BB 17 Promo: घर में घुसते ही भिड़े ईशा-अभिषेक,पहले ही दिन अंकिता के पति को पड़ी डांट 

 बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान के विवादित रियालिटी शो 'बिग बॉस 17' का धमाकेदार आगाज हो चुका है।नए सीजन और नए सदस्यों के साथ एक बार फिर बिग बॉस का घर खुल चुका है। इस बार अंकिता लोखंडे- विक्की जैन,नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा, ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार, सनी आर्य, अनुराग धोबल, जिग्ना वोरा, मुनव्वर फारुकी, फिरोजा खान उर्फ खानजादी, मन्नारा चोपड़ा, नवीद सोले, रिंकू धवन, अरुण श्रीकांत, सना रईस खान और सोनिया बंसल जैसे दमदार लोग बिग बाॅस के घर में कैद हुए हैं। घर में घुसते ही घरवालों ने घमासान मचाना भी शुरू कर दिया है। 

 


पति को छोड़ गर्ल गैंग संग मालदीव की सैर पर निकलीं नई नवेली दुल्हन परिणीति

 

बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने राजनेता राघव राघव चड्ढा में अपने जीवन का प्यार मिला। एक समय था जब एक्ट्रेस कहती थी कि वह किसी राजनेता से कभी शादी नहीं करेगी लेकिन प्यार में तो हर कोई बदल जाता है। ऐसा ही कुछ परिणीति के साथ हुआ। उन्होंने आखिर में एक पाॅलिटिशियन को ही अपने जीवन साथी के रूप में चुना।  दो पूरी तरह से अलग-अलग क्षेत्रों से होने के बावजूद भी दोनों की जोड़ी खूबसूरत लगती है।  रागनीति जैसा कि उनके फैंस कहते हैं, शादी के बंधन में बंधने के बाद से सातवें आसमान पर हैं। कपल ने  24 सितंबर, 2023 को उदयपुर में अपने करीबियों के बीच शादी रचाई थी। इस दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। वहीं अब परिणीति काम से ब्रेक लेकर वेकेशन पर पहुंच गईं हैं। परिणीति वेकेशन के लिए मालदीव गईं हैं जहां से उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की हैं। अब आप सोच रहे होंगे परिणीति राघव के साथ हनीमून पर गईं हैं तो आप गलत हैं। ये तस्वीरें परिणीति की हनीमून की नहीं बल्कि गर्ल्स ट्रिप की हैं। 


'कभी खुशी कभी गम' फेम Malvika Raaj की दुबई में दोस्तों संग बैचलर पार्टी

90 के दशक की सुपरहिट फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' की छोटी  POO यानि एक्ट्रेस मालविका राज जल्द ही अपने मंगेतर प्रणव बग्गा संग शादी करने के लिए तैयार हैं। मालविका राज ने इसी साल की शुरुआत में तुर्की में प्रणव बग्गा के साथ सगाई थी। वहीं अब कपल दिसंबर 2023 तक शादी करने जा रहे हैं, इससे पहले मालविका की बैचलरेट पार्टी की कुछ झलकियां सामने आई हैं। 


मां हेमा के बर्थडे पर ईशा देओल का खास पोस्ट, गाल पर Kiss कर लुटाया प्यार
 

ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी आज यानि 16 अक्टूबर (सोमवार) को अपना 75वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर बाॅलीवुड और आम जनता हेमा मालिनी को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। मां हेमा के बर्थडे पर ईशा ने भी उनके नाम खास पोस्ट शेयर किया।  ईशा ने अपनी मां हेमा के खास दिन पर उनके साथ दो शानदार तस्वीरें शेयर की।

 

होमटाउन जाकर रवि दूबे ने की पित्र पूजा

14 अक्टूबर 2023, शनिवार को सर्व पितृ अमावस्या थी। सनातन धर्म में पितृपक्ष का बड़ा महत्व है. इसमें पितरों की आत्मा शांति और उनका आशीर्वाद पाने के लिए पितृ पक्ष के दौरान श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किया जाता है। आम जनता से लेकर बाॅलीवुड के कई स्टार्स ने पित्र पूजा की। इस लिस्ट में 'जमाई राजा' फेम रवि दूबे भी शामिल है। रवि दूबे ने होमटाउन देवरिया जाकर की पित्र पूजा की  है। उन्होंने ब्राह्मणों को भोज भी करवाया। इतना ही नहीं रवि दूबे ने बरम बाबा और मां काली केदर्शन भी किए। इस दौरान की तस्वीरें रवि ने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं।  

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma