Bollywood Top 10: शाहरुख खान की तबीयत में सुधार,अमिताभ बच्चन के डुप्लीकेट फिरोज खान का निधन

5/23/2024 6:13:28 PM

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। एक्टर और अमिताभ बच्चन के डुप्लीकेट फिरोज खान का निधन हो गया है। हार्ट अटैक की वजह से अचानक उनकी जान चली गई। इस दुखद खबर के बाद उनके फैंस और इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। वहीं,लू लगने और डीहाइड्रेशन की समस्या के बाद अस्पताल में भर्ती सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर एक हेल्थ अपडेट सामने आया है। सुपरस्टार की मैनेजर पूजा ददलानी ने बताया कि उनकी तबीयत में अब सुधार है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें..
 

 

शाहरुख खान की तबीयत में सुधार, मैनेजर पूजा ददलानी ने दिया हेल्थ अपडेट

सुपरस्टार शाहरुख खान बीते बुधवार लू लगने और डीहाइड्रेशन की समस्या के बाद अहमदाबाद के केडी अस्पताल में भर्ती हुए थे। आज दूसरे दिन भी किंग खान अस्पताल से डिस्चार्ज नहीं हुए हैं। ऐसे में एक्टर के फैंस उनके लिए काफी चिंतित हो रहे हैं। इसी बीच सुपरस्टार की मैनेजर पूजा ददलानी ने उनका हेल्थ अपडेट देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है।

 

पेरेंट्स के दबाव में आमिर खान-किरण राव ने की थी शादी 
 

साल 2021 में किरण राव और आमिर खान ने अपने तलाक की घोषणा कर सबको चौंका दिया था। शादी के 15 साल साथ रहने के बाद यह कपल अलग हो गया था और अब दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है। कई जगहों पर दोनों को एक साथ स्पॉट किया जाता है। इसी बीच हाल ही में किरण राव ने आमिर संग अपनी शादी को लेकर खुलासा किया।

एक्टर और अमिताभ बच्चन के डुप्लीकेट फिरोज खान का निधन 

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। एक्टर और अमिताभ बच्चन के डुप्लीकेट फिरोज खान का निधन हो गया है। हार्ट अटैक की वजह से अचानक उनकी जान चली गई। इस दुखद खबर के बाद उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। वहीं फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

 

अस्पताल में भर्ती शाहरुख खान को मिलने पहुंची दोस्त जूही चावला ने दिया हेल्थ अपडेट 
 

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की इस वक्त अहमदाबाद के केडी अस्पताल में भर्ती हैं। बीते बुधवार एक्टर को लू लगने और डिहाईड्रेशन की समस्या के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। किंग खान के हॉस्पिटल एडमिट की खबर के बाद उनके फैंस काफी चिंतित हो रहे हैं। इसी बीच शाहरुख की दोस्त और एक्ट्रेस जूही चावला ने उनकी हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है।

 

Video: RCB की हार से टूटा अनुष्का शर्मा का दिल, चेहरे पर दिखे गंभीर हाव-भाव

आईपीएल 2024 अब अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है। बुधवार रात रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच मैच हुआ, जिसमें आरसीबी हार गई। मुकाबला हारने के साथ ही टीम के फाइनल में जाने का सपना भी टूट गया। ऐसे में आरसीबी के फैंस काफी हताश नजर आए। वहीं, टीम की हार देख विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी मायूस हो गईं। इस दौरान का एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बड़े भाई अयाजुद्दीन गिरफ्तार
एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के परिवार पर मुसीबत आन पड़ी है। एक्टर के बड़े भाई अयाजुद्दीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर जालसाजी का आरोप लगा है।

 

'अनुपमा' फेम पारस कलनावत की लाइफ में प्यार की एंट्री 
 

टीवी सीरियल अनुपमा फेम पारस कलनावत इस वक्त अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर की लाइफ में प्यार की एंट्री हो गई है। इस बात का खुलासा पारस ने खुद किया है और साथ ही अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कुछ फोटोज शेयर की हैं। मिस्ट्री गर्ल के साथ एक्टर की ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं और फैंस इन्हें जमकर लाइक कर रहे हैं।

 

कान्स फिल्म फेस्टिवल में छाईं 'हीरामंडी' की 'बिब्बोजान' अदिति राव हैदरी 
 

फ्रांस में आयोजित 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड हसीनाओं का जलवा बरकरार है। एक्ट्रेसेस अपने नए लुक और स्टाइल से रेड कार्पेट पर धाक जमा रही हैं। वहीं, हाल ही में हीरामंडी में बिब्बोजान के किरदार में नजर आ चुकीं अदिति राव हैदरी ने कान्स में एंट्री की, जहां वह अपने अलग अंदाज से लोगों का खूब दिल जीतती नजर आईं। अब अपने कान्स लुक की तस्वीरें अदिति ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।


 

16 साल की उम्र से शुक्रवार का व्रत रखते हैं राजकुमार राव

फिल्म श्रीकांत में नजर आने के बाद अब एक्टर राजकुमार राव इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म  'मिस्टर एंड मिसेज माही' को लेकर खूब चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म की रिलीज से पहले वह जमकर इसका प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। ऐसे में वह जगह-जगह जाकर इंटरव्यू देते नजर आ रहे हैं। इसी बीच हाल ही में एक्टर ने अपनी दिवंगत मां से विरासत में मिली एक परंपरा के बारे में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वह हर शुक्रवार का व्रत रखते हैं। 

 

हु-ब-हू सुशांत सिंह राजपूत की तरह दिखता है ये शख्स, वीडियो देख फैंस हुए अचंभित
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भले ही अब इस दुनिया में नही हैं, लेकिन फैंस अक्सर कई मौकों पर उन्हें याद करते रहते हैं। अब हाल ही में एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख सबको सुशांत सिंह राजपूत का धोखा पड़ रहा है। लोग उसे एक्टर का हमशक्ल बताते हुए उससे मिलने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Related News