डीपफेक वीडियो का शिकार हुईं नोरा फतेही, कंगना ने लिया आचार्य श्री रामभद्राचार्य का आशीर्वाद..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

1/21/2024 5:57:37 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. अब तक बॉलीवुड की कई जानी मानी एक्ट्रेसेस इस स्कैम का शिकार हो चुकी हैं। वहीं, अब सोशल मीडिया पर नोरा फतेही का एक डीपफेक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर नोरा का रिएक्शन भी सामने आया है। वहीं, 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले एक्ट्रेस कंगना रनौत ने आचार्य श्री रामभद्राचार्य से आशीर्वाद लिया और हनुमान यज्ञ भी किया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें..

मेरा सोना सा भाई..दिवंगत सुशांत सिंह के बर्थडे पर भावुक हुई बहन श्वेता


बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का आज बर्थडे है। अगर एक्टर जिंदा होते तो 21 जनवरी को अपना 38वां बर्थडे मनाते। आज दिवंगत की बर्थ एनिवर्सरी पर उनके फैंस उन्हें याद करते नजर आ रहे हैं। वहीं, सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति भी अपने भाई को याद कर भावुक नजर आ रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सुशांत को बर्थडे विश किया है।

 

डीपफेक वीडियो का शिकार हुईं नोरा फतेही 

देश में डीपफेक वीडियो के मामले आए दिन तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक बॉलीवुड की कई जानी मानी एक्ट्रेसेस इस स्कैम का शिकार हो चुकी हैं। वहीं, अब सोशल मीडिया पर नोरा फतेही का एक डीपफेक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर नोरा का रिएक्शन भी सामने आया है।

 

पारंपरिक रीति रिवाज से हुई काव्या गौड़ा की गोद भराई 

साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस काव्या गौड़ा इन दिनों जिंदगी के खूबसूरत फेज को एंजॉय कर रही हैं। वह जल्द ही एक बच्चे की मां बनने वाली हैं। इसी बीच, काव्या के पति सोमशेखर और फैमिली में एक्ट्रेस की पारंपरिक गोद भराई होस्ट की, जहां मॉम-टू-बी खूब लाइमलाइट बटोरती दिखीं। अब एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई हैं।

 

सुशांत सिंह के बर्थडे पर कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती का खास पोस्ट 

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भले ही अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उनके चाहने वाले अक्सर उन्हें याद करते रहते हैं। आज दिवंगत एक्टर की बर्थ एनिवर्सरी है और इस मौके पर फैंस और करीबी फिर उनकी यादों में खोए दिख रहे हैं। वहीं, सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड व एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने भी दिवंगत एक्टर याद करते हुए एक पोस्ट शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है।

 

अयोध्या पहुंच कंगना रनौत ने लिया आचार्य श्री रामभद्राचार्य का आशीर्वाद 

22 जनवरी को होने जा रहे राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर एक्ट्रेस कंगना रनौत बेहद उत्साहित हैं। वह एक दिन पहले ही राम नगरी अयोध्या पहुंच गई हैं और श्री राम की भक्ति में डूबी नजर आ रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस राम मंदिर के आचार्य श्री रामभद्राचार्य से मिली और उनके साथ हनुमान जी यज्ञ में भाग लिया। इस मौके की तस्वीरें कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

Joy Awards 2024 में आलिया भट्ट को मिला अवॉर्ड 

आलिया भट्ट के सितारे इन दिनों बुलंदियों में हैं। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के बाद अब एक और अवॉर्ड एक्ट्रेस की झोली में आ गिरा है। हाल ही में आलिया को सऊदी अरब के रियाद में आयोजित जॉय अवॉर्ड्स 2024 में ऑनरेरी एंटरटेनमेंट मेकर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जिसे पाकर एक्ट्रेस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। यह अवॉर्ड लेने कपूर खानदान की बहू बन ठन कर पहुंची, जिसकी तस्वीरें अब इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।
 

ये मेरा दुर्भाग्य..राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं होंगे विवेक अग्निहोत्री 

अयोध्या नगरी भगवान श्री राम के स्वागत के लिए सजकर तैयार है। 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूरा देश तैयार है। इस समारोह में शामिल होने के लिए बॉलीवुड की कई नाम हस्तियों को आमंत्रण मिला है और सभी स्टार्स इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। लेकिन मशहूर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री इस समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे और इसे अटैंड न कर पाने के लिए उन्हें काफी मलाल है।

 

एक्ट्रेस खूशबू सुंदर ने पूरा किया अपनी सास का सपना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश-विदेश में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। ऐसे कई फैंस है जो लाइफ में एक बार जरूर अपने सामने पीएम के साथ मिलना चाहते हैं। अब हाल ही में पीएम की एक चहेती फैन का ये सपना पूरा हो गया। ये कोई और नहीं, बल्कि एक्ट्रेस, बीजेपी नेता और राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की सदस्य खुशबू सुंदर की सास है। जी हां, खुशबू की सास पीएम मोदी की बड़ी फैन हैं, जो जिंदगी में एक बार जरूर उनसे मिलना चाहती थी और एक्ट्रेस ने अपनी सास का ये सपना पूरा कर दिया है।

 

 

Content Writer

suman prajapati