अहान शेट्टी-तानिया श्रॉफ का हुआ ब्रेकअप, रवीना ने पूरी की 12 ज्योतिर्लिंग की तीर्थ यात्रा..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

12/23/2023 5:48:25 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में गए हैं। कहा जा रहा है कि अहान का उनकी गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ से ब्रेकअप हो गया है। दोनों ने अपने 11 साल पुराने रिश्ते को खत्म कर दिया है। वहीं, एक्ट्रेस रवीना टंडन ने हाल ही में एक्ट्रेस ने 12 ज्योतिर्लिंग यात्रा पूरी कर ली है। इस यात्रा में उनकी बेटी राशा भी उनके साथ थी, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। तो आइए इसी कड़ी में पढ़ते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

 

CM एकनाथ शिंदे से पत्नी संग मिलने पहुंचे राम चरण का हुआ गर्मजोशी से स्वागत 


साउथ कपल राम चरण और उपासना कामिनेनी इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में एक उन्होंने अपनी बेटी संग महालक्ष्मी मंदिर के दर्शन किए थे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। वहीं, अब दोनों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनकी फैमिली से मुलाकात की है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

 

पीरियड लीव पर चल रही बहस के बीच छलका स्मृति ईरानी का दर्द

मशहूर पूर्व एक्ट्रेस और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी इन दिनों अपने पीरियड लीव वाले बयान को लेकर खूब चर्चा में हैं। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' टीवी सीरियल से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली स्मृति ने हाल ही में खुद को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। पुराने दिनों को याद कर भावुक हुईं पूर्व एक्ट्रेस ने बताया कि जब वह टीवी इंडस्ट्री में काम कर रही थीं तो उनका सेट पर ही मिसकैरेज हो गया था।

 

सलमान खान की भांजी आयत का प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन, इन स्टार्स ने अपने बच्चों संग जमाया रंग

सुपरस्टार सलमान खान की भांजी आयत शर्मा 27 दिसंबर को अपना चौथा बर्थडे मनाएंगी। आयत के जन्मदिन के कुछ दिन पहले ही बीते शुक्रवार उनके मम्मी-पापा अर्पिता खान और आयुष शर्मा ने प्री-बर्थडे पार्टी होस्ट की, जहां कई जानी मानी बॉलीवुड हस्तियों को इन्वाइट किया। अर्पिता-आयुष की बेटी के प्री बर्थडे बैश में शिल्पा शेट्टी से लेकर भारती सिंह तक अपने बच्चों संग महफिल जमाते नजर आए।

 

रवीना ने राशा संग पूरी की 12 ज्योतिर्लिंग की तीर्थ यात्रा

रवीना टंडन बॉलीवुड में अपने समय की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। पद्मश्री से सम्मानित रवीना ने अपनी अदाकारी और खूबसूरती से हमेशा लोगों का दिल जीता है। लाखों फैंस का दिल जीतने वाली यह एक्ट्रेस भगवान की आस्था पर भी खूब विश्वास करती हैं और अक्सर बेटी राशा संग यात्राएं करती नजर आती हैं। वहीं, अब हाल ही में एक्ट्रेस ने 12 ज्योतिर्लिंग यात्रा पूरी कर ली है।

 

अलग हुईं अहान शेट्टी-तानिया श्रॉफ की राहें 

एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में गए हैं। कहा जा रहा है कि  अहान का उनकी गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ से ब्रेकअप हो गया है। दोनों ने अपने 11 साल पुराने रिश्ते को खत्म कर दिया है। यह खबर सामने आने के बाद उनके फैंस काफी हैरान हैं।

 

प्रियंका चाहर चौधरी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुईं भर्ती 

'बिग बॉस OTT 2' के विनर एल्विश यादव हाल ही दोस्तों के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे। वहां, उनके साथ एक कांड हो गया है। दोस्त राघव शर्मा के साथ जम्मू-कटरा पहुंचने के बाद एल्विश भीड़ से घिर गए और वहां जमकर हंगामा हो गया। एल्विश स्थानीय लोगों से लड़ते हुए नजर आए और बाद में अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागते दिखे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो को देख यूजर्स हैरान हैं। तो आइए जानते हैं कि इस वायरल वीडियो का सच क्या है।

 

Pics:पति निक संग प्रियंका ने एंजॉय किया कैंडल नाइट डिनर 


ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बैलेंस बनाकर चलती हैं। वह अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद भी खुद और फैमिली के लिए टाइम निकाल ही लेती हैं और खूब मस्ती करती नजर आती हैं। अब हाल ही में प्रियंका ने अपनी फैमिली के साथ विंटर वेकेशन एंजॉय किया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं।

 

मीडिया को देखते ही सलमान ने पॉकेट में छुपा लिया ड्रिंक का ग्लास 

सुपरस्टार सलमान खान आए दिन किसी न किसी वजह को लेकर चर्चा में रहते हैं। पब्लिक में वह हर पल मीडिया की नजरों में रहते हैं और उनके वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। अब हाल ही भाईजान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह हाथ में एक ग्लास लिए नजर आ रहे हैं और जब वह पैपराजी को देखते हैं तो उसे छिपा लेते हैं। एक्टर का ये वीडियो देखते ही देखत इंटरनेट पर वायरल हो गया और यूजर्स इस पर खूब रिएक्ट कर रहे हैं।

Content Writer

suman prajapati