''इश्क'' फेम दाशिव अमरापुरकर के घर में लगी आग, बॉयफ्रेंड शांतनु से अलग हुईं सारा खान..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

12/14/2023 5:11:51 PM

मुंबई. बाॅलीवुड के जाने माने एक्टर रहे सदाशिव अमरापुरकर को लेकर हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। बुधवार को दिवंगत सदाशिव अमरापुरकर के घर आग लग गई। यह हादसा अहमदानगर में सुमन अपार्टमेंट में हुआ। फायर ब्रिगेड की टीम ने सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और आग पर काबू पाया। वहीं, पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सारा अली खान का उनके बॉयफ्रेंड शांतनु राजे से ब्रेकअप हो गया है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है, जिसके बाद उनके फैंस काफी हैरान हैं। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

दुबई में पूजा हेगड़े को मिली जान से मारने की धमकी!

 

बाॅलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े को लेकर हाल ही में  एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई थी। कथित तौर पर कहा जा रहा था कि दुबई में एक्ट्रेस को जान से मारने की धमकी मिली थी। रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री को दुबई में तीखी बहस के बाद जान से मारने की धमकी मिली थी। इस खबर के आने के बाद से ही पूजा के फैंस काफी परेशान हो गए थे। ऐसे में अब उनकी टीम ने इसके पीछे की सच्चाई का भी खुलासा किया है। टीम ने कहा-'हम नहीं जानते कि यह फर्जी खबर किसने शुरू की। यह पूरी तरह से झूठ है।'

 

प्यार अपूर्व पडगांवकर की दुल्हनिया बनेंगी दिव्या अग्रवाल, वेडिंग कार्ड रिवील 

 

'बिग बाॅस ओटीटी 1' की विनर दिव्या अग्रवाल जल्द ही अपनी लाइफ के सबसे खूबसूरत फेज की शुरुआत करने वाली हैं। दिव्या जल्द दुल्हन बनने वाली हैं। जी हां, आपने ठीक सुना दिव्या अपने प्यार अपूर्व पडगांवकर से शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हाल ही में दिव्या नेने अपने 'सेव द डेट' शादी की घोषणा की। क्लिप में हम दिव्या और अपूर्व का कैरिकेचर देख सकते हैं। होने वाली दुल्हन ने डीप-बैक गाउन पहना हुआ है। इसके अलावा बताया गया है कि कैसे दिव्या और अपूर्व शादी करने के लिए तैयार हैं। हालांकि अभी शादी के डेट सामने नहीं आई है।  


'इश्क' फेम दाशिव अमरापुरकर के घर में लगी आग

बाॅलीवुड के जाने माने एक्टर रहे  सदाशिव अमरापुरकर को लेकर हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि बुधवार को दिवंगत सदाशिव अमरापुरकर के घर आग लग गई। यह हादसा अहमदानगर में सुमन अपार्टमेंट में हुआ। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना 13 दिसंबर करीब 2 बजे की है। फायर ब्रिगेड की टीम ने सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और आग पर काबू पाया। जब ये आग लगी तब घर पर लोग भी मौजूद थे।

 


कभी फूलों से खेली होली...कभी आलिया ने Bride To Be पर लुटाया प्यार

 बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने ऑन-पॉइंट फैशन के लिए जानी जाती हैं। साड़ी से लेकर सूट और वेस्टर्न ड्रेस में मिसेज कपूर का स्टाइलिश लुक देखने को मिलता है। हाल ही में आलिया की कुछ तस्वीरें सामने आईं जो इस समय चर्चा का विषय हैं। दरअसल, आलिया अपने करीबी दोस्त की मेहंदी सेरेमनी में शामिल हुईं थी। ये तस्वीरें उसी दौरान की हैं। 

 

चाॅकलेट केक...परिवार का साथ..डिलीवरी से पहले प्रेग्नेंट रूबीना का जश्न

एक्ट्रेस रूबिना दिलाइक बी-टाउन इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं। रुबीना ने शक्ति-अस्तित्व के एहसास की, छोटी बहू, बिग बॉस, जीनी और जूजू और कई अन्य टीवी शो के जरिए लोगों का दिल जीता। इस समय रूबीना अपने जीवन की एक नई यात्रा पर जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। रूबीना जल्द ही  पति अभिनव शुक्ला के साथ जुड़वां बच्चों का स्वागत करेंगी। ऐसे में कपल की खुशी सातवें आसमान पर है। वहीं डिलीवरी से पहले रुबीना ने अपने घर पर पति और फैमिली संग छोटा सा सेलिब्रेशन भी किया जिसकी वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। 

 

4 साल बाद बॉयफ्रेंड शांतनु से अलग हुईं 'बिग बॉस' फेम सारा खान की राहें

 ग्लैमर वर्ल्ड में रिश्ते बनते और बिगड़ते देर नहीं लगती। अब तक इंडस्ट्री से कई ऐसे कपल्स हैं, जो एक दूजे संग कई सालों तक रिलेशन में रहने के बाद अलग हो गए। अब हाल ही में टीवी इंडस्ट्री की एक और खूबसूरत जोड़ी का अंत हो गया है। पॉपुलर एक्ट्रेस सारा अली खान का उनके बॉयफ्रेंड शांतनु राजे से ब्रेकअप हो गया है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है।

 

दिव्या अग्रवाल के वेडिंग अनाउंसमेंट करते ही एक्स बॉयफ्रेंड ने शेयर की मिस्ट्री गर्ल संग तस्वीर


'बिग बाॅस ओटीटी 1' की विनर दिव्या अग्रवाल जल्द ही अपने मंगेतर अपूर्व पडगांवकर से शादी करने वाली है। इस बात की घोषणा करते हुए एक्ट्रेस ने अपना वेडिंग कार्ड भी फैंस के साथ शेयर किया है। एक्स गर्लफ्रेंड के शादी की घोषणा करते ही एक्टर वरुण सूद ने एक मिस्ट्री गर्ल के साथ अपनी फोटो शेयर की है। ऐसा लग रहा है कि उन्हें भी अपनी जिंदगी में प्यार मिल गया है।

 

'मैं दर्शन जरीवाला के बच्‍चे की मां बनने वाली हूं, हमारा गंधर्व विवाह हुआ', महिला ने लगाए गंभीर आरोप
 
टीवी और फिल्‍मों के मशहूर एक्‍टर दर्शन जरीवाला पर बेहद गंभीर आरोप लगा है। एक महिला ने कोलकाता पुलिस में श‍िकायत दर्ज करवाते हुए दावा किया कि वह दर्शन के बच्‍चे की मां बनने वाली हैं। महिला का कहना है कि दर्शन जरीवाला से उनका गंधर्व विवाह हुआ है। इसके साथ ही महिला ने बताया कि उसने न्याय के लिए CINTAA (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन) से भी संपर्क किया है। 

पत्नी पत्रलेखा संग राजकुमार राव ने किए बाबा महाकाल के दर्शन 

एक्टर राजकुमार राव अपने कड़ी मेहनत के साथ ही भगवान में भी खूब आस्था रखते हैं। उन्हें अक्सर कई मौकों पर भगवान के दरबार नतमस्तक होते देखा जाता है। अब हाल ही में एक्टर अपनी पत्नी पत्रलेखा के साथ बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे और दर्शन कर उनसे आशीर्वाद लिया।

Content Writer

suman prajapati