दुनियाभर में मोस्ट पॉपुलर स्टार बने शाहरुख, शूटिंग के दौरान सूर्या के साथ बड़ा हादसा..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

11/23/2023 5:14:41 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. इंटरनेट मूवी डेटाबेस (IMDb) ने हाल ही में फेमस इंडियन स्टार्स की 2023 की लिस्ट जारी की, जिसमें  शाहरुख खान ने पहला स्थान हासिल किया है। वो नंबर 1 रैंक हासिल कर सबसे पॉपुलर इंडियन स्टार बन गए हैं। इस लिस्ट में एक्ट्रेस आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण जैसे नाम भी शामिल हैं। वहीं, साउथ सुपरस्टार सूर्या हाल ही में शूटिंग के दौरान एक बड़े हादसे का शिकार हो गए हैं। कंधे पर कैमरा गिरने से एक्टर को गंभीर चोट आई है, जिसके बाद उनके फैंस काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। तो आइए इसी कड़ी में पढ़ते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

 

IMDb List: साल 2023 के सबसे पॉपुलर इंडियन एक्टर बने शाहरुख खान

शाहरुख खान निस्संदेह बॉलीवुड और पूरे देश के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। हाल ही में, इंटरनेट मूवी डेटाबेस (IMDb) ने फेमस इंडियन स्टार्स सितारों की 2023 की लिस्ट जारी की, जिसमें  शाहरुख खान ने पहला स्थान हासिल किया है। वो नंबर 1 रैंक हासिल कर सबसे पॉपुलर इंडियन स्टार बन गए हैं। इस लिस्ट में एक्ट्रेस आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण जैसे नाम भी शामिल हैं।

 

साउथ सुपरस्टार धनुष ने खरीदी ब्रैंड न्यू लग्जरी सेडान

तमिल सिनेमा के मशहूर एक्टर धनुष की फैंस के बीच काफी पॉपुलैरिटी है। फैंस उनकी एक्टिंग के हद से परे दीवाने हैं। अब हाल ही में इस पॉपुलर एक्टर ने बीएमडब्ल्यू 7-सीरीज़ लक्जरी सेडान खरीदी है और इस लग्जरी कार को खरीदने वाले वह लेटेस्ट इंडियन सेलिब्रिटी बन गए हैं।

 

शूटिंग के दौरान सुपरस्टार सूर्या के साथ बड़ा हादसा


साउथ सुपरस्टार सूर्या को लेकर बड़ी खबर आ रही है। हाल ही में शूटिंग के दौरान वह एक हादसे का शिकार हो गए हैं। हालांकि, चोटिल होते ही उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

 

मशहूर यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव  
 

मशहूर यूट्यूबर मालती चौहान अब इस दुनिया में नहीं रहीं। हाल ही में मालती का शव उनके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और उनकी डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Fraud: करिश्मा तन्ना के पति वरुण और एक्टर समीर कोचर के साथ धोखाधड़ी


डिजिटल भारत के कॉन्सेप्ट के बाद से देश में ऑनलाइन ठग यानी साइबर क्राइम बहुत बढ़ गया है। ऑनलाइन जालसाजों को पता है कि किसी भी व्यक्ति को किस तरह से लुभा कर वो पैसे ऐंठ सकते हैं या किस तरह लोगों की निजी जानकारी हासिल करके उसका गलत फायदा उठा सकते हैं। आम जनता ही नहीं कई स्टार्स भी इस ठगी का शिकार हो चुके हैं। अब इस लिस्ट में एक्टर समीर कोचर और एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना के पति वरुण बंगेरा का नाम शामिल हो गया है। दोनों के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। वरुण बंगेरा और समीर कोचर के साथ एक बिल्डर ने ये धोखाधड़ी की है जहां आरोपी ने फ्लैट के बहाने 1 करोड़ से ज्यादा की चपत लगा दी। 

 


आर्यन और अबराम जैसे क्यूट बच्चे चाहती हैं राखी सावंत, बोलीं-'शाहरुख खान मुझे अपना स्पर्म दें ताकि..

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत आए दिन अपनी बेबाकी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इस बात में कोई दोराहे नहीं हैं की राखी एक ऐसी स्टार हैं जो कभी भी कुछ भी कहने से पहले सोचती नहीं हैं । उनके दिल में जो होता है वह ही उनकी जुबां पर आ जाता है। ऐसे में कई बार वो कुछ ऐसा कह जाती हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। अब हाल ही में राखी ने शाहरुख खान जैसी शख्सियत से ऐसी डिमांड कर दी दिसे सुन कर हर कोई हक्का बक्का रह गया। राखी ने हाल ही में एक फेमस पॉडकास्ट पर कहा कि वो चाहती हैं कि शाहरुख उन्हें अपना स्पर्म डोनेट करें। 


आधी रात को सना का ड्रामा! अंकिता-विक्की को एक बेड पर नहीं दिया सोने

 

विवादित रियालिटी शो बिग बॉस 17 में आए दिन कोई ना कोई हंगामा देखने को मिल रहा है। जैसे -जैसे शो आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे  शो में घरवालों की बॉन्डिंग में भी लगातार बदलाव देखा जा रहा है। शुरुआत में  विक्की जैन और सना रईस खान की ट्यूनिंग देखी जा रही थी। दोनों को अक्सर साथ बैठे देखा जाता था जिस वजह से विक्की की पत्नी अंकिता से लड़ाई भी होती थी। वहीं अब विक्की जैन और सना रईस खान की दोस्ती दुश्मनी में बदल गई है। आए दिन दोनों के बीच किसी ना किसी बात को लेकर झगड़ा होता है। हाल ही में फिर कुछ ऐसा ही हुआ जब सना विक्की और अंकिता के बीच कबाब की हड्डी बन गई।

सलमान खान की Y+ सिक्योरिटी में घुसा फैन तो बॉडीगार्ड ने मारा धक्का

'भाईजान' सलमान खान की की पॉपुलैरिटी का अंदाज लगाना बेहद मुश्किल है। दुनिया भर में उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। लड़कियों ही नहीं बल्कि लड़कों के बीच भी सलमान को लेकर गजब का क्रेज देखने को मिलता है। ऐसा ही एक नजारा हमें एक बार फिर देखने को मिला जब तगड़ी सिक्योरिटी के बीच एक फैन भाईजान को गुलदस्ता देने की कोशिश करता है। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो है। वीडियो में सलमान खान तगड़ी सिक्यॉरिटी के बीच मुंबई एयरपोर्ट से बाहर आ रहे हैं। जब एक फैन सलमान की तगड़ी सिक्योरिटी तोड़कर उनके पास पहुंच गया। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में सलमान खान तगड़ी सिक्यॉरिटी के बीच मुंबई एयरपोर्ट से बाहर आ रहे हैं। तभी एक फैन फूलों का गुलदस्ता लेकर उनके पास जाने की कोशिश करता है और बॉडीगार्ड्स उसे साइड में धक्का दे देते हैं। 

 

'कुछ भी खास नहीं आज कल..तू जो पास नहीं' लेडीलव जैस्मिन को बेहद मिस कर रहे हैं अली गोनी

 

अली गोनी और जैस्मिन भसीन इंडस्ट्री के सबसे प्यारे जोड़ों में से एक हैं। दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के बारे में प्यार का इजहार करते हुए पोस्ट शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अली ने जैस्मिन के साथ अपनी एक प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इसके साथ ही उन्होंने एक दिल छू लेने वाले नोट में ये भी बताया है कि वे अपनी लेडी लव को कितना मिस कर रहे हैं।

 

 

 

29 नवंबर को लिन लैशराम संग सात फेरे लेंगे रणदीप हुड्डा

बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणदीप हुड्डा अपने जीवन का नया चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं। रणदीप हुड्डा लंबे समय से लिन लैशराम को डेट कर रहे हैं। बीते दिन खबर आई थी कि 6 साल की लंबी डेटिंग के बाद कपल जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। वहीं अब, हमें उनकी शादी की तारीख और रीति-रिवाजों के बारे में रिपोर्टें मिलीं जो अविस्मरणीय हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार रणदीप हुड्डा 29 नवंबर, 2023 को लिन लैशराम संग सात फेरे लेने जा रहे हैं। कपल लिन लैशराम के होम टाउन में शादी रचाएगा।


 

Content Writer

suman prajapati