स्वरा भास्कर ने दिया बेटी को जन्म, दिलीप कुमार की बहन सईदा का निधन..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

9/26/2023 5:39:33 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के घर बच्चे की किलकारी गूंजी है। एक्ट्रेस ने हाल ही में पति फहाद अहमद की प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। नन्हीं परी का स्वागत कर कपल बेहद खुश है। वहीं, फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार के बाद अब उनकी बहन सईदा खान का भी निधन हो गया है। सईदा अपने भाई दिलीप कुमार के बेहद करीब थी, लेकिन लंबी बीमारी से जूझने के बाद वह भी इस दुनिया से चल बसीं। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...
 

 

बधाई होः एक प्यारी सी बेटी की मां बनीं स्वरा भास्कर

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के घर बच्चे की किलकारी गूंजी है। एक्ट्रेस ने हाल ही में पति फहाद अहमद की प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। नन्हीं परी का स्वागत कर कपल बेहद खुश है और स्वरा ने इंस्टाग्राम पर बेबी संग कुछ तस्वीरें शेयर कर फैंस को यह गुड न्यूज दी है। यह खुशखबरी सुनने के बाद फैंस कपल को खूब बधाइयां दे रहे हैं।

 

गले में मंगलसूत्र, मांग में सिंदूर और नियोन सूट..ट्रेडिशनल लुक में पति संग ससुराल पहुंचीं परिणीति  


24 सितंबर को एक्ट्रेस परिणीति चोपडा संग शादी कर आप नेता राघव चड्ढा अपनी दुल्हनिया को घर ले आए हैं। बीते सोमवार नई नवेली दुल्हन परिणीति ने पति संग अपने ससुराल में एंट्री मारी। इससे पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए राघव-परिणीति की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। कपल नई तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

 

पूरे रीति-रिवाजों के साथ नए घर में शिफ्ट हुए करण कुंद्रा

 

टीवी के फेमस एक्टर और 'बिग बॉस 15' फेम करण कुंद्रा यूं तो अपने काम और रिलेशनशिप स्टेट्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार वह नई वजह को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। करण कुंद्रा ने हाल ही में मुंबई के बांद्रा एरिया में नया घर खरीदा है। गृह प्रवेश पूजा के साथ एक्टर अपने इस नए घर में शिफ्ट हो गए हैं। उनकी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

 

दुखदः दिलीप कुमार की बहन सईदा खान का लंबी बीमारी के बाद निधन

फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार जुलाई, 2021 में इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। भाई के निधन के दो साल बाद अब उनकी बहन सईदा खान भी इस दुनिया को अलविदा कह गई हैं। सईदा अपने भाई दिलीप कुमार के बेहद करीब थी, लेकिन लंबी बीमारी से जूझने के बाद वह भी इस दुनिया से चल बसीं। उनके निधन से परिवार में सन्नाटा पसर गया है।
 

दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होंगी दिग्गज एक्ट्रेस वहीदा रहमान

हिंदी सिनेमा में अपनी अदाकारी से अमिट छाप छोड़ने वाली एक्ट्रेस वहीदा रहमान को सिनेमा के सबसे बड़े दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिग्गज एक्ट्रेस वहीदा रहमान को इस साल दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए चुना गया है।

 

हाथ में छाता लेकर डांस करते हुए फेरों के लिए मंडप तक पहुंचे परिणीति-राघव

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की शादी को दो दिन हो गए हैं, लेकिन अब भी इस खूबसूरत जोड़ी की वेडिंग फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इंटरनेट पर लगातार कपल की शादी की एक के बाद एक अनदेखी तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रही हैं। इसी बीच रघनीति की शादी का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों फेरों के लिए वेन्यू पर जबरदस्त एंट्री ले रहे हैं। फैंस इस वीडियो पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

 

दिशा परमार की बेटी की पहली तस्वीर आई सामने

टीवी कपल दिशा परमार और राहुल वैद्य की खुशी इस वक्त सातवें आसमान पर है, क्योंकि दोनों हाल ही में अपने पहले बच्चे के पेरेंट्स बने हैं। गणेश चतुर्थी के मौके पर दिशा ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया, जिसे वह बीते दिनों अस्पताल से अपने घर ले आए हैं। इसी बीच पेरेंटहुड एन्जॉय कर रहे राहुल ने अपनी लाडली संग एक फोटो शेयर की है, जो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गई।

 

'मेरी बच्ची, जो मेरा हाथ पकड़ती थी..बेटी को बड़े होते देख भावुक हुए अक्षय


एक्टर अक्षय कुमार इंडस्ट्री के दमदार एक्टर होने के साथ ही एक बेस्ट फैमिली मैन भी हैं। वह अपनी फैमिली से बेहद प्यार करते हैं और कई मौकों पर जताते भी नजर आते हैं। अब हाल ही में अक्षय की बेटी नितारा ने अपना 11 बर्थडे सेलिब्रेट किया। बेटी को एक और साल बड़ा होते देख एक्टर काफी इमोशलन हो गए और  सोशल मीडिया पर प्यार बरसाते हुए अपने दिल का हाल बयां कर डाला।

Content Writer

suman prajapati