मिस बार्बाडोस ने प्रियंका चोपड़ा पर लगाया धांधली से मिस वर्ल्ड बनने का आरोप...पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

11/4/2022 6:52:19 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मिस बार्बाडोस लैलानी ने प्रियंका चोपड़ा धांधली से मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने का आरोप लगाया।  उन्होंने खुलासा किया कि मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2000 के दौरान प्रियंका चोपड़ा को कई फेवर दिए गए ताकि वह जीत सकें। लैलानी के इस वीडियो ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है। वहीं मशहूर एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा की अचानक तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालात गंभीर बताई जा रही है। एक तरफ अनुष्का शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली की रिकॉर्ड तोड़ परफॉरमेंस की खूब सराहना की है। मनोरंजन जगत में ऐसी ही कई खबरें टॉप पर रही। तो आइए डालते हैं एक नजर...

वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने रचा इतिहास तो नहीं रहा अनुष्का की खुशी का ठिकाना
 

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के पति और क्रिकेटर विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाड़ी महेला जयवर्धने का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 1016 रन बनाए थे। यह उपलब्धि विराट ने बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में हासिल की। पति की इस सफलता पर अनुष्का की खुशी भी सातवें आसमान पर है। उन्होंने सोशल मीडिया पर विराट कोहली की रिकॉर्ड तोड़ परफॉरमेंस की सराहना की है।

 

दो बार कैंसर को मात देने के बाद अब स्ट्रोक से बिगड़ी एंड्रिला शर्मा की तबीयत 


मशहूर एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। एंड्रिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालात गंभीर बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, एंड्रिला को स्ट्रोक आया है, उनके दिमाग में ब्लड क्लॉट्स जमा हो गए हैं।  इस समय उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। एक्ट्रेस हावड़ा के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती हैं।

 

शुरू हुई सिद्धार्थ-कियारा की शादी की तैयारियां!  
 

बॉलीवुड के गलियारों में स्टार्स के अफेयर के खूब चर्चे रहते हैं। इन्हीं में एक हैं एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी, जो अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई है, लेकिन इन दिनों दोनों की शादी की चर्चे होने लगे हैं। खबर है कि दोनों जल्द ही शादी रचाएंगे और अब वे शादी के लिए लोकेशन देख रहे हैं। 

हजारों फैंस के साथ शाहरुख खान ने मनाया बर्थडे

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 57वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उनके फैंस की बीच खूब क्रेज देखने को मिला। देश के कोने-कोने से फैंस उन्हें विश करने के लिए मुंबई पहुंचे। इस पर किंग खान ने भी फैंस का दिल खोलकर स्वागत किया और  उनके लिए मुंबई में एक इवेंट भी रखा। इवेंट में शाहरुख ने केक काटकर प्रशंसकों के साथ बर्थडे की खुशी शेयर की, जहां से उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

अपने पुराने अड्डे पर पहुंच खुशी से झूमी प्रियंका चोपड़ा

कहते हैं न चाहे आप पूरी दुनिया क्यों घूम लें, लेकिन जो सुकून खुद के घर में मिलता है वो कहीं नहीं मिलता। ऐसा ही कुछ देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के साथ भी है। भले ही वह अमेरिकी सिंगर निक जोनस संग शादी करके विदेश में बस गई हैं, लेकिन जो खुशी उन्हें अपने देश की धरती पर मिलती है उसकी बात ही अलग है। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों इंडिया में हैं। 3 साल बाद भारत लौटकर पीसी बेहद खुश हैं और मुंबई में वह अपनी पसंदीदा जगहों पर घूमकर खूब एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर कर अपने पुराने अड्डे पर लौटने की खुशी व्यक्त की है।

 

खुद को ब्रांड बताने पर एक्स कंटेस्टेंट विशाल कोटियन ने उड़ाई टीना दत्ता की खिल्ली 

 

रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 16 में आए दिन नए-नए ट्विस्ट और कॉन्ट्रोवर्सी देखने को मिल रहे हैं। बीते हफ्ते शो में उतरन फेम टीना दत्ता खुद को ब्रांड बताते हुए नजर आई थीं। वहीं अब बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट विशाल कोटियान ने टीना की जमकर खिल्ली उड़ाई है और उसकी तुलना रुपा बनियान-अंडरवियर से कर दी है।

 

धांधली से मिस वर्ल्ड बनीं प्रियंका चोपड़ा..मिस बार्बाडोस ने लगाया देसी गर्ल को फेवर देने का आरोप 
 

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर लोगों का दिल जीत लिया था। इसके बाद प्रियंका की बुलंदियों के सारे रास्ते खुल गए थे। अब सालों बाद मिस बार्बाडोस ने प्रियंका चोपड़ा पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने खुलासा किया कि मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2000 के दौरान प्रियंका चोपड़ा को कई फेवर दिए गए ताकि वह जीत सकें। यह खुलासा उन्होंने यूट्यूब पर अपलोड वीडियो में किया है।

 

हैड मसाज कराते का वीडियो शेयर कर विक्की कौशल ने मां को विश किया बर्थडे 

 

एक्टर विक्की कौशल इंडस्ट्री के दमदार हीरो होने के साथ ही बेस्ट फैमिली मैन भी हैं, जो अपने परिवार की खुशियों का खूब ख्याल रखते हैं। वह अपनी फैमिली को स्पेशल फील कराने के कोई मौका नहीं छोड़ते। आज विक्की कौशल की मां वीना कौशल का बर्थडे हैं। ऐसे  मौके पर एक्टर ने खास वीडियो शेयर कर अपनी मां को बर्थडे विश किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News