पान सिंह तोमर के लेखक का निधन, शहनाज के गाने ने मचाई धूम; पढ़ें बॉलीवुड की बड़ी खबरें

1/13/2023 11:49:57 PM

मनोरंजन डेस्कः पान सिंह तोमर और आई एम कलाम जैसी फिल्में लिखने वाले मशहूर राइटर संजय चौहान का निधन हो गया है। बिग बॉस 13 से शोहरत हासिल करने वाली शहनाज गिल के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। एक्ट्रेस लगातार अपने काम और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो रही हैं। हाल ही में उनका सिंगर गुरू रंधावा के साथ सॉन्ग मून राइस रिलीज हुआ।

'पान सिंह तोमर' के राइटर संजय चौहान का 62 साल की उम्र में निधन  
पान सिंह तोमर और आई एम कलाम जैसी फिल्में लिखने वाले मशहूर राइटर संजय चौहान का निधन हो गया है। राइटर लीवर सिरोसिस से पीड़ित होने के चलते मुंबई के एक अस्पताल भर्ती थे, जहां उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मशहूर राइटर के निधन से इंडस्ट्री में शोक लहर दौड़ गई है।

ऊंट पर बैठ कर खराब हुई शहनाज गिल की हालत, देखें मजेदार वीडियो
बिग बॉस 13 से शोहरत हासिल करने वाली शहनाज गिल के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। एक्ट्रेस लगातार अपने काम और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो रही हैं। हाल ही में उनका सिंगर गुरू रंधावा के साथ सॉन्ग मून राइस रिलीज हुआ, जिसे लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। इसी बीच शहनाज ने गाने से एक बीटीएस वीडियो शेयर किया, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है और वे इस वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 

बिग बॉस 16 के घर से कटेगा साजिद खान पत्ता
टीवी का विवादित शो 'बिग बॉस 16' हर बीतते दिन के साथ और भी दिलचस्प होता जा रहा है। शो में एंट्री के बाद से लगातार विवादों में रहने वाले साजिद खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि जल्द ही साजिद खान का बिग बॉस के घर से पत्ता कटने वाला है। साजिद इस हफ्ते शो से बाहर हो सकते हैं। 

फ़िनलैंड की बर्फीली वादियों में दिखा सोनाक्षी सिन्हा का बचपना
दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों फ़िनलैंड में विंटर वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। मायानगरी से दूर बर्फीली वादियों में सोनाक्षी जमकर मजे कर रही हैं, जहां से अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर उन्होंने फैंस का भी दिल जीता हा। एक्ट्रेस की फ़िनलैंड वेकेशन की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

बेटी राहा संग रणबीर-आलिया की पहली पब्लिक अपीयरेंस
बी-टाउन कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपनी नन्ही परी संग पेरेंटिंग एंजॉय कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने नवंबर, 2022 को बेटी राहा को जन्म दिया था। अब हाल ही में रणबीर-आलिया अपनी लाडली संग पहली बार पब्लिक प्लेस पर स्पॉट हुए, जहां उनकी प्यारी तस्वीरें मीडिया के कैमरे में कैद हो गईं। अब उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

आदिल खान ने निकाह से किया इनकार! फूट-फूटकर रोईं राखी सावंत
एक्ट्रेस राखी सावंत इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दो दिन राखी ने मीडिया के बीच खुलासा किया कि उन्होने आदिल खान दुर्रानी संग 7 महीने पहले निकाह और कोर्ट मैरिज कर ली है। आदिल संग निकाह के बाद राखी ने अपना नाम बदलकर फातिमा रखा। वहीं, जब आदिल से निकाह की बात पर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया।

 

Content Writer

Yaspal