शादी के 18 साल पिता बने परदेस फेम अपूर्व, गुरमीत-देबिना ने खरीदा नया आशियाना..पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

12/3/2022 5:51:51 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कपल गुरमीत चौधरी-देबिना बनर्जी की खुशियां इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। हाल ही में दो बेटियों के पेरेंट्स गुरमीत-देबीना ने मिलकर नया घर खरीदा है और इससे जुड़ी तस्वीरें कपल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। वहीं, फिल्म परदेस फेम एक्टर अपूर्व अग्निहोत्री की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है, क्योंकि शादी के 18 साल बाद अपूर्व के घर बच्चे की किलकारी गूंजी है। एक्टर की पत्नी शिल्पा सकलानी ने ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। तो एक तरफ, घर में सीढ़ियों से गिरकर चोटिल हुए सिंगर जुबिन नौटियाल अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। डिस्चार्ज होने के बाद सिंगर ने अपना हेल्थ अपडेट भी दिया। इसी कड़ी में पढ़ें मनोरंजन जगत की आज की खास खबरें...

 

एक्सीडेंट के बाद जुबिन नौटियाल को अस्पताल से मिली छुट्टी 

 मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल गुरुवार सुबह घर में सीढ़ियों से गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल एडमिट किया गया। इलाज के बाद अब जुबिन को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। डिस्चार्ज होने के बाद घर जाते हुए सिंगर को स्पॉट किया गया, जहां से उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

 

परिवार बढ़ते ही गुरमीत-देबिना ने मुंबई में खरीदा नया आशियाना

टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कपल गुरमीत चौधरी-देबिना बनर्जी की खुशियां इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। शादी के 11 साल बाद जहां गुरमीत-देबिना बेटी लियाना के पेरेंट्स बने, वहीं कुछ महीनों बाद ही कपल  को दुसरे बच्चे का आशीर्वाद मिला। दो बेटियों के पेरेंट्स बन कपल की खुशियों में चार-चांद लग गए। वहीं अब हाल ही में दोनों ने मिलकर नया घर खरीदा है और इससे जुड़ी तस्वीरें कपल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। 

 

 

 सूफी नाइट में होने वाले पति संग हंसिका मोटवानी की ग्रैंड एंट्री 
 

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी 4 दिसंबर  को अपने बॉयफ्रेंड और बिजनेस पार्टनर सोहेल कथूरिया संग शादी रचाने जा रही हैं। जयपुर में धूमधाम से कपल की सारी रस्में हो रही हैं। कपल का वेडिंग सेलिब्रेशन 1 दिसंबर, गुरुवार को मेहंदी सेरेमनी के साथ शुरू हुआ। वहीं शुक्रवार रात को हंसिका-सोहेल की सूफी नाइट थी। इस इवेंट में एक्ट्रेस ने अपने होने वाले पति संग ग्रैंड एंट्री ली, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

 

 

विवादित बयान देकर मुश्किलों में घिरे परेश रावल 
 

एक्टर परेश रावल बॉलीवुड के जाने माने एक्टर्स में से एक हैं, जो अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में आ जाते हैं। वहीं हाल ही में परेश रावल अपने एक विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। गुजरात चुनाव में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का प्रचार के दौरान  बंगालियों को लेकर एक टिप्पणी की थी, जिसे लेकर वह विवादों में घिर गए। अपने बयान को लेकर एक्टर माफी भी मांग चुके हैं, लेकिन अब उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हो गई है।

 

बिग बॉस 16 के घर में साजिद खान को याद आया अपना प्यार
 
फिल्ममेकर साजिद खान शो बिग बॉस 16 में एंट्री के बाद से ही लगातार सुर्खियों में हैं। घर के बाहर संगीन आरोपों को लेकर वह विवादों में रहते हैं तो वहीं घर के अंदर भी वह अपनी अपीयरेंस से लोगों का अटेंशन खींचते हैं। अब हाल ही में बिग बॉस हाउस में प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता के बीच झगड़ा देख साजिद खान को भी अपने प्यार की याद आ गई।

 

सालगिरह पर पति के लिए भारती का स्पेशल पोस्ट 

 

कॉमेडियन भारती सिंह और उनके राइटर पति हर्ष लिंबाचिया इंडस्ट्री के लविंग कपल्स में से एक हैं। 5 साल पहले दोनों आज ही के दिन शादी के बंधन में बंधे थे और शादी के बाद दोनों के बीच हमेशा खूब प्यार देखने को मिला। आज (3 दिसंबर को) अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर भारती ने पति हर्ष के लिए एक खास नोट शेयर किया है और बेटे गोले की तरफ से भी उसके पापा को विश किया है।

 

शादी के 18 साल बाद बेटी के पैरेंट्स बने अपूर्व और शिल्पा


एक्टर शाहरुख खान स्टारर फिल्म परदेस फेम एक्टर अपूर्व अग्निहोत्री की खुशी सातवें आसमान पर हैं, क्योंकि शादी के 18 साल बाद अपूर्व के घर बच्चे की किलकारी गूंजी है। एक्टर की पत्नी शिल्पा सकलानी ने ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। घर में बेटी के आगमन से कपल की खुशियों में चार-चांद लग गए हैं। बेटी के जन्म की गुड न्यूज को अपूर्व ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर किया है।

 

 

सलमान ने लगाई अर्चना गौतम की क्लास 


सलमान खान का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 16 लोगों के सबसे पसंदीदा शोज में से है। शो के कंटेस्टेंट अपनी ही वजह को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वही शो के वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान सभी कंटेस्टेंट की क्लास लगाते हुए नजर आने वाले हैं। पूरे वीक को ध्यान में रखते हुए सलमान कंटेस्टेंट्स को उनकी गलतियों के लिए लताड़ते हैं।

जाह्ववी कपूर ने 65 करोड़ के नए आशियाने में किया गृह प्रवेश 
 

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की उन सक्सेसफुल एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिन्होंने कम उम्र में बड़ा मुकाम हासिल किया है। जाह्नवी ने 25 की उम्र में ही अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है। घर से लेकर शोहरत सब कुछ हासिल किया है। हाल ही में जाह्नवी कपूर अपने नए घर में शिफ्ट हो गई है। उनके इस आशियाने की कीमत 65 करोड़ के आसपास बताई जा रही है, जो उन्होंने खुद की कमाई से खरीदा है।

Content Writer

suman prajapati