कोच्चि में चलती कार में मॉडल से गैंगरेप, महिलाओं के वेस्टर्न कपड़ों पर जया बच्चन की बेबाक टिप्पणी..पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

11/20/2022 7:33:45 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत के सितारे आए दिन किसी न किसी वजह को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अगर आज की बात करें तो केरल के कोच्चि में एक मॉडल संग गैंगरेप की घटना से लोगो का दिल दहला दिया। मॉडल के साथ चलती कार में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। वहीं बी-टाउन के चर्चित कपल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने हाल ही में दुबई में एक लग्जरी घर खरीदा है, जिसकी बी-टाउन के गलियारों में खूब चर्चा हो रही है। तो एक तरफ एक्ट्रेस जया बच्चन भारतीय महिलाओं के वेस्टर्न कपड़े पहनने पर टिप्पणी करने को लेकर खूब चर्चा बटोर रही हैं। तो आइए इसी कड़ी में डालते हैं एक नजर एंटरटेनमेंट वर्ल्ड की आज की टॉप खबरों पर...

हैवानियत: कोच्चि में चलती कार में मॉडल से गैंगरेप 

केरल के कोच्चि से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि यहां फोटोशूट कराई आई एक  यंग मॉडल के साथ गैंगरेप किया गया। मॉडल के साथ चलती कार में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में एक महिला सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।


खुला आसमां...मिलियन डाॅलर स्माइल..आलिया के चेहरे पर दिखा न्यू मम्मी का ग्लो

बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी लाइफ के बेस्ट फेज को एंजाॅय कर रही हैं। 6 नवंबर को उन्होंने रणबीर कपूर के साथ अपनी पहले बच्चे का स्वागत किया। आलिया एक प्यारी सी बेटी की मां बनी। नए माता-पिता ने अभी तक अपने मंचकिन की ना तो झलक शेयर की है और ना ही नाम का खुलासा किया है। फैंस बेसब्री से कपूर खानदान की प्रिसेंस की झलक का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच न्यू माॅम आलिया की एक प्यारी सी तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर को आलिया की बहन शाहीन भट्ट ने शेयर किया है।  कैमरे का एंगल नीचे से रखा गया है, जिसमें पीछे आसमान नजर आ रहा है। 

 


आमिर की लाडली आइरा की इंगेजमेंट पार्टी

 

बाॅलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी आइरा खान इन दिनों फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे को डेट कर रही हैं। वह अक्सर नुपुर संग लवी डवी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इसी साल सितंबर महीने में आइरा ने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे संग सगाई की थी। अब मुंबई में आइरा और नुपुर की इंगेजमेंट पार्टी हुई। पार्टी में आमिर खान की पूरी फैमिली शामिल हुई। अपनी इंगेजमेंट पार्टी में आइरा स्टनिंग लुक में पहुंची। 

 


रुबीना-अभिनव की लाइफ में आईं नन्हीं प्रिसेंस

रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला टीवी इंडस्ट्री से सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों काम में चाहे कितना भी बिजी क्यों ना हो एक-दूसरे के लिए समय निकाल ही लेते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों को एक-दूजे के लिए अपने प्यार का इजहार करते देखा जाता है। दोनों साल 21 जून 2018 में शादी के बंधन में बंधे। वहीं शादी के 4 साल बाद कपल की लाइफ में एक नन्हीं प्रिसेंस की एंट्री हुई। इस बात की जानकारी खुद रुबीना ने इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर दी। उन्होंने इस पोस्ट के जरिए अपनी नन्हीं परी से भी मिलवाया। अब अगर आप सोच रहे होंगे कि कपल के घर पहले बच्चे की किलकारी गूंजी हैं तो हम आपको बता दें कि ऐसा कुछ नहीं है। ना ही रुबीना मां बनी हैं और ना ही कपल ने बच्चे को गोद लिया है। दरअसल, कपल एक प्यारी सी बेटी का  गॉड पैरेंट्स बना है यानि दोनों उसकी परवरिश में सहयोग करेंगे। 

 

 गर्लफ्रेंड सबा संग लिव इन में रहेंगे ऋतिक रोशन! खर्च कर डाले 100 करोड़

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड यानि एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। ऋतिक रोशन  पिछले कुछ समय से एक्ट्रेस सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर वेकेशन, डिनर डेट के दौरान स्पाॅट किया जाता है। इवेंट्स पर भी दोनों हाथों में हाथ डाले एंट्री लेते नजर आते हैं। करण जौहर की 50वीं बर्थडे पार्टी में ऋतिक और सबा, साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे थे।  कुछ दिनों पहले ही ऋतिक रोशन ने गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की थीं। वहीं अब इनके रिलेशनशिप में लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। खबर है कि ऋतिक सबा के साथ लिव-इन में रहने की प्लानिंग कर रहे हैं।

 


'लाइगर' के मेकर्स पर ED का शिकंजा! काले धन को 'व्हाइट' करने के लिए बनाई गई फिल्म

साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा ने 'लाइगर' बाॅलीवुड में कदम रखा। फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे थी।फिल्म को पुरी जगन्नाथ ने लिखा-डायरेक्ट किया था और करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया गया था।  ये फिल्म इसी साल 25 अगस्त को थियेटर में रिलीज हुई थी। हिंदी और तेलुगू लैंग्वेज में बनी फिल्म को पैन इंडिया मूवी की तरह प्रमोट किया गया था, लेकिन ये उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। वहीं अब इस फिल्म से जुड़ी एक खबर सामने आई है। खबर के मुताबिक  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने निर्माता और निर्देशक से करीब 12 घंटे तक पूछताछ की है।  इसका कारण है- काला धन और विदेशी फंडिंग।

 

 

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने दुबई में मिलकर खरीदा ड्रीम होम 

बिग बॉस 15 कपल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा बी-टाउन के चर्चित कपल्स में से एक हैं, जो आए दिन अपनी लविंग केमिस्ट्री को लेकर लाइमलाइट में रहते हैं। कोई इवेंट हो या कैजुअल आउटिंग, दोनों एक दूसरे पर खूब प्यार लुटाते नजर आते हैं। अब हाल ही में दोनों ने मिलकर दुबई में एक लग्जरी घर खरीदा है, जिसकी बी-टाउन के गलियारों में खूब चर्चा हो रही है।

 

 

'थॉर' फेम क्रिस हेम्सवर्थ इंडस्ट्री से ले रहे ब्रेक

क्रिस हेम्सवर्थ हॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर में से एक हैं और दुनिया भर में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उन्होंने अपनी एक्टिंग से हमेशा लोगों का दिल जीता है, लेकिन अब उनके फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। क्रिस हेम्सवर्थ फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक लेने जा रहे हैं और इसकी वजह है उनकी बीमारी। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया है।

 

Ex बॉयफ्रेंड रोहमन ने सुष्मिता सेन को विश किया बर्थडे

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का आज बर्थडे है। 19 नवंबर को एक्ट्रेस अपना 47वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर उन्हें फैंस और करीबियों से लगातार सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी बीच उनके एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल और ननद-एक्ट्रेस चारू असोपा ने भी उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। एक्ट्रेस के लिए किया उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है।

 

जया बच्चन ने महिलाओं के वेस्टर्न कपड़ों की पसंद पर उठाया सवाल

एक्ट्रेस और राज्यसभा की सांसद जया बच्चन अक्सर अपने बेबाक अंदाज को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। वह हमेशा अपनी बात लोगों के बीच बेखोफ होकर रखती हैं, फिर क्या हो उसकी परवाह नहीं करतीं। हाल ही में उन्होंने अपनी पोती नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट एपिसोड में भारतीय महिलाओं के फैशन सेंस पर टिप्पणी की, जिसको लेकर एक बार फिर वह सुर्खियां बटोर रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News