महेश बाबू के पिता का निधन, आमिर खान ने एक्टिंग से लिया ब्रेक...पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

11/16/2022 7:30:23 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. साउथ सुपरस्टार महेश बाबू पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। महेश बाबू के पिता और तेलगू एक्टर कृष्णा घट्टामनेनी का निधन हो गया है। 79 की उम्र में वह इस दुनिया को अलविदा कह गए। वहीं आमिर खान को लेकर खबर आई कि वह अब पर्दे पर एक्टिंग करते नहीं दिखेंगे। जी हां, आमिर खान ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया है। एक तरफ बेटी के जन्म के 4 दिन बाद बिपाशा बसु अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं। उन्हें हाल ही में अस्पताल के बाहर बेटी को गोद में लिए पति करण सिंह संग स्पॉट किया गया। मनोरंजन जगत में आज ऐसी ही कई खबरें सुर्खियों में रहीं। आप भी डालें एक नजर...
 

 

महेश बाबू पर टूटा दुखों का पहाड़, मां के बाद अब सिर से उठा पिता का साया

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। महेश बाबू के पिता और तेलगू एक्टर कृष्णा घट्टामनेनी अब इस दुनिया में नहीं रहे। हैदराबाद के प्राइवेट अस्पताल में मंगलवार सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। 79 की उम्र में  उन्हें दुनिया को अलविदा कहा। सोमवार को हार्ट अटैक के बाद कृष्णा घट्टामनेनी को हाॅस्पिटल में एडमिट करवाया गया था।  तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में कृष्णा घट्टामनेनी के निधन की खबर से मातम पसरा हुआ है।

 

 

आमिर खान के फैंस को झटका! 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लाॅप होते ही एक्टिंग से लिया ब्रेक

 

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के फैंस के लिए एक दिल तोड़ देने वाली खबर आई है। खबर है कि आमिर खान अब पर्दे पर एक्टिंग करते नहीं दिखेंगी। जी हां, आपने ठीक पढ़ा, आमिर खान ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया है। इसका खुलासा खुद आमिर खान ने एक इंटरव्यू के दौरान किया। उनका कहना है कि अब वह ब्रेक लेना चाहते हैं और ब्रेक लेकर फैमिली और बच्चों के साथ वक्त बिताना चाहते हैं। दरअसल, बीते कई समय से खबरें आ रही थीं कि आमिर खान स्पेनिश फिल्म 'चैंपियंस' का हिंदी रीमेक बना रहे हैं, जिसमें वह एक्टिंग भी करेंगे। लेकिन अब आमिर ने इस प्रोजेक्ट से अपने हाथ वापस खींच लिए हैं। आमिर ने खुद यह क्लियर कर दिया है कि वह 'चैंपियंस' के रीमेक में एक्टिंग नहीं करेंगे। आमिर खान ने कहा है कि वह अभी एक्टिंग नहीं करेंगे। आमिर खान हाल ही में अपने बचपन के दोस्त के कार्यक्रम में एक चैट सेशन के लिए दिल्ली में थे। 

 

'दंगल गर्ल' फातिमा सना शेख को पड़ते हैं मिर्गी के दौरे

'दंगल गर्ल' यानि एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने इस समय  एपिलेप्सी (मिर्गी) की बीमारी से जूझ रही हैं। इसका खुलासा एक्ट्रेस ने खुद किया। फातिमा ने हाल ही में बताया कि उन्हें 'मिर्गी' के अटैक पड़ते रहते हैं। दरअसल, नवंबर महीने को मिर्गी जागरूकता अभियान माह के रूप में मनाया जाता है। इसी को हाइलाइट करते हुए फातिमा ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बीमारी का खुलासा किया।एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपनी इस बीमारी को लेकर बात की। इतना ही नहीं उन्होंने लोगों के बीच इसकी जागरूकता बढ़ाने के लिए इंस्टाग्राम पर फैंस से मिर्गी को लेकर सवाल और जवाब का सेशन भी किया। उन्होंने मिर्गी को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए अपने फॉलोअर्स के साथ 'आस्क मी एनी थिंग्स' का सेशन किया। 

 

'विश्वास नहीं हो रहा है आप इस दुनिया में नहीं' सिद्धांत वीर सूर्यवंशी की बेटी का पोस्ट पढ़ रो देंगे आप

 

पाॅपुलर टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का 11 नंवबर को निधन हो गया था।सिद्धांत वीर सूर्यवंशी जब जिम में वर्कआउट कर रहे थे उस दौरान उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ। किसी ने सोचा भी नहीं था कि एकदम फिट नजर आने वाले सिद्धांत, जो किसी तरह की लापरवाही नहीं करते थे उनके साथ ऐसा कुछ हो जाएगा। सिद्धांत का यूं चले जाना उनकी फैमिली को सदमा दे गईं। वहीं एक्टर के जाने के बाद उनकी बेटी डिजा तो मानो टूट ही गईं। उन्हें हाॅस्पिटल के बाहर फूट-फूट कर रोते देखा गया। इतना ही नहीं डिजा को पिता का अंतिम संस्कार करते देख हर किसी का कलेजा फट गया। बड़ी हिम्मत करके और आंसुओं को दिल में समेटे डिजा ने पिता को मुखाग्नि दी थी। वहीं अब दीजा ने पिता के लिए एक भावुक नोट लिखा है। डिजा ने पापा सिद्धांत के साथ कुछ प्यारी तस्वीरें और पुरानी यादें भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ डिजा द्वारा  लिखे एक-एक शब्द में उनका एक दर्द और पिता को खोने का गम साफ झलक रहा है। उनका यह नोट पढ़कर किसी की भी आंखों में आंसू आ जाएं। 


'दयाबेन' के भाई 'सुंदर लाल' ने बनाईं PM नरेंद्र मोदी की शानदार मूर्ति

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सुंदर  का किरदार निभाने वाले मयूर वकानी को  तो हर कोई जानता है। मयूर वकानी शो में खूब हंसी-मजाक करते हुए नजर आते हैं। उन्हें अक्सर अपने जीजा जेठालाल को परेशान करते देखा गया है। शो में वह अलग-अलग बिजनेस करते दिखते हैं लेकिन कोई बिजनेस नहीं चल पाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि रियल लाइफ में मयूर बेहतरीन मूर्तिकार हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इस हुनर को फैंस से रूबरू करवाया। मयूर ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शानदार मूर्ति बनाई है जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं।

 

बेटी के जन्म के बाद 'मम्मा' आलिया भट्ट ने शेयर की अपनी पहली तस्वीर

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 6 नवंबर को एक प्यारी सी बिटिया के पेरेंट्स बने हैं। हालांकि, कपल ने अब तक अपनी लाडली की कोई झलक सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है। ऐसे में फैंस की निगाहें न्यूली पेरेंट्स रणबीर-आलिया के पोस्ट पर टिकी हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने मां बनने के बाद अपना पहला पोस्ट फैंस के साथ शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

दिल्ली के श्रद्धा हत्यकांड पर खौला स्वरा भास्कर का खून

 

दिल्ली के श्रद्धा हत्यकांड ने लोगों का दिल दहला दिया है।लिव-इन-पार्टनर आफताब ने जिस तरह बेहरमी से अपनी प्रेमिका की श्रद्धा हत्या की, उसे सुन सबका दिल कांप गया है और लोग इस दर्दनाक घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इस मामले पर रिएक्ट किया है और कहा कि ये वाकई डरा देने वाला है।

 

4 दिन बाद बेटी संग अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं बिपाशा बसु 
 

बी टाउन के लविंग कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के 12 नवंबर बेबी गर्ल के पेरेंट्स बने हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को दी। कपल शादी के पूरे 6 साल बाद पेरेंट्स बना है, जिससे उनकी खुशी का कोई ठिकाना नही है। वहीं अब  कपल अपनी लक्ष्मी बिटिया को जन्म के पूरे 4 दिन बाद घर ले आए है। दोनों को हाल ही में बेटी के साथ अस्पताल के बाहर घर ले जाते समय स्पॉट किया गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।  

 

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन को मिली जमानत

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पटियाला हाउस कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उन्हें कोर्ट ने मंगलवार (15 नवंबर) को 2 लाख रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है। इसके साथ ही कोर्ट ने शर्त रखी है कि एक्ट्रेस बिना कोर्ट की इजाजत के देश छोड़कर बाहर नहीं जा सकती।

 

सुसाइड या मर्डरः भोजपुरी गीतकार बृजकिशोर दुबे की मौत से दहशत

भोजपुरी इंडस्ट्री से हाल ही में शॉकिंग न्यूज सामने आई है। भोजपुरी गीतकार और लेखक बृजकिशोर दुबे की मौत हो गई है। पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के केसरी नगर इलाके के एक मकान से बृजकिशोर दुबे लाश बरामद हुई है। बाथरूम में शव मिलने से दहशत का माहौल है।

 

Content Writer

suman prajapati