राजू श्रीवास्तव के लिए कैलाश खेर ने कराया महामृत्युंजय जाप...पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

8/14/2022 5:56:33 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. पिछले पांच दिनों से दिल्ली एम्स अस्पताल में मौत और जिंदगी की जंग लड़ रहे मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के लिए लाखों दुआओं के हाथ उठ रहे हैं। महानायक अमिताभ बच्चन ने उनकी स्पीडी रिकवरी के लिए एक दिल छू लेने वाला संदेश भेजा तो वहीं प्ले बैक सिंगर और म्यूजिक कंपोजर कैलाश खेर ने कॉमेडियन के लिए महामृत्युंजय जाप कराया और लोगों से उनकी मौत की झूठी अफवाहें न फैलाने की अपील की। एक तरफ आजादी के 75वर्ष पूरे होने पर भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए हर घर तिरंगा अभियान में स्टार्स बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं, जिसमें हालिया नाम एक्टर अक्षय कुमार का शामिल हो गया है। मनोरंजन जगत में आज ऐसी ही कई खबरों ने लोगों का ध्यान खींचे रखा। तो आइए डालते हैं एक नजर आज की टॉप न्यूज पर...

 

बॉक्स ऑफिस पर फेल, पर ऑस्कर्स ने 'लाल सिंह चड्ढा' को दिया बड़ा सम्मान


बॉलीवुड तड़का टीम. सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त को थिएटर्स में दस्तक दे चुकी है। हालांकि, फिल्म पर्दे पर लोगों का दिल जीतने में नाकामयाब साबित हो रही है। फिल्म के कुछ सीन्स से नाराज लोग सड़कों पर खूब विरोध कर रहे हैं। इसी बीच विवादों में घिरी आमिर की 'लाल सिंह चड्ढा' को ऑस्कर्स ने बड़ा सम्मान दिया है।

 

दिवंगत मदद दीपेश भान के परिवार की मदद के लिए आगे आईं सौम्या टंडन

टीवी शो 'भाभीजी घर पर है' फेम सौम्या टंडन इंडस्ट्री का जानी मानी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। 'भाभीजी घर पर है' सीरियल में 'गोरी मेम' बनकर उन्होंने अपनी तगड़ी पहचान बनाई है। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस की भारी फैन फॉलोइंग है। हाल ही में सौम्या ने इंस्टाग्राम पर दिवंगत एक्टर दीपेश भान से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। एक्ट्रेस अपने को-स्टार के निधन के बाद आर्थिक संकट से जूझ रही उनकी फैमिली की मदद के लिए आगे आई हैं।


बॉलीवुड स्टार्स ने की सलमान रुश्दी पर हुए हमले की निंदा 

भारतीय मूल के ब्रिटिश-अमेरिकन लेखक सलमान रुश्दी पर शुक्रवार को न्यूयॉर्क में जानलेवा हमला किया गया, जिसके बाद उनकी हालत काफी गंभीर है। सलमान के एजेंट एंड्यू विली ने बताया है कि इस हमले में उनके हाथ में काफी चोटें आई हैं। उनकी एक आंख जा सकती है और हमले में उनका लिवर भी डैमेज हो गया है। सलमान पर हुए इस हमले ने सबको हिलाकर रख दिया है। बॉलीवुड इंडस्ट्री भी सलमान पर हुए बर्बर हमले से स्तब्ध है और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने इसकी निंदा की है।

 

अस्पताल में भर्ती कॉमेडियन की रिकवरी के लिए अमिताभ ने भेजा खास संदेश

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव दिल का दौरा पड़ने के बाद पिछले पांच दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि, उनकी हालत में अब पहले से सुधार है। फैंस और करीबी उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। इस बीच अब राजू की जल्द रिकवरी के लिए महानायक अमिताभ बच्चन ने उनके लिए एक संदेश भेजा है, जो फैंस का खूब दिल छु रहा है।


शेयर मार्केट किंग राकेश झुनझुनवाला का निधन, बॉलीवुड से था खास कनेक्शन

शेयर मार्केट किंग राकेश झुनझुनवाला का निधन हो गया। झुनझुनावाला महज 62 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए हैं, जिससे उनके चाहने वालों को बडा़ झटका लगा है। राकेश झुनझुनवाला का बॉलीवुड से भी खास कनेक्शन था, जिससे फिल्म इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है।


अक्षय कुमार ने ‘हर घर तिरंगा' अभियान में लिया भाग

हमारा देश इस साल आजादी के 75वर्ष पूरे कर रहा है। इस खास पर्व को सेलिब्रेट करने  के लिए भारत सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है, जिसमें लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस अभियान में जानी मानी हस्तियां बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। इसी बीच एक्टर अक्षय कुमार ने भी हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेते हुए अपने घर पर तिरंगा फहराया है।

 

राजू श्रीवास्तव की अच्छी सेहत के लिए कैलाश खेर ने कराया महामृत्युंजय जाप 

 

स्टैंड-अप कॉमेडियन को 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें वेंटिलेटर सपोर्टर पर रखा गया है। पिछले पांच दिनों से वह अस्पताल में मौत और जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। फैंस और उनके परिजन लगातार उनकी जल्द अच्छी सेहत की दुआएं कर रहे हैं। इसी बीच प्ले बैक सिंगर और म्यूजिक कंपोजर कैलाश खेर ने लोगों से उनकी मौत की झूठी अफवाहें न फैलाने का अनुरोध किया और कॉमेडियन की स्पीड रिकवरी के लिए महामृत्युंजय जाप भी करवाया।


स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय जवानों से मिलीं ‘हर हर शंभू’ सॉन्ग फेम फरमानी नाज

महादेव के भजन ‘हर हर शंभू’ से सिंगर फरमानी नाज ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। उनके द्वारा गाया यह सॉन्ग लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया। हालांकि, मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने उनके इस सॉन्ग पर आपत्ति भी जताई थी, जिसका उन्होंने बेबाकी से जवाब देकर लोगों की बोलती बंद की थी। इन सब के बीच हाल ही में फरमानी नाज ने  भारतीय जवानों के साथ मुलाकात की और उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताया। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News