सुनील शेंडे का निधन...6 महीने के बच्चे के लिए मसीहा बने सोनू सूद,पढ़े मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरें

11/15/2022 7:04:16 AM

मुंबई: बी-टाउन से आज भी एक बुरी खबर सुनने को मिली। बाॅलीवुड के दिग्गज एक्टर सुनील शेंडे ने रविवार (13 नवंबर) को दुनिया को अलविदा कह दिया। इसके अलावा टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी के निधन के बाद उनकी पत्नी एलेसिया राउतपति के नाम एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। पाकिस्तानी एक्ट्रेस रिदा इस्फहानी ने पहली बार प्राइवेट वीडियो लीक होने पर बात की। बाॅलीवुड एक्टर सोनू सूद एक बार फिर मसीहा बने। उन्होंने 6 महीने के बच्चे के इलाज का बीड़ा उठाया। आइए डालते हैं मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरों पर एक नजर...

 

सिद्धांत वीर सूर्यवंशी के नाम पत्नी का इमोशनल पोस्ट, बोलीं-'आखिरी सांस तक प्यार करती रहूंगी'

टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी अब हम सबके बीच नहीं रहे।  सिद्धांत वीर सूर्यवंशी ने महज 46 साल की उम्र में शुक्रवार (11 नवंबर) को दुनिया को अलविदा कह दिया है। वह जिम में वर्कआउट कर रहे थे जब उन्होंने हार्ट अटैक आया था। एक्टर को फौरन हाॅस्पिटल भी ले जाया गया लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी वह बच नहीं सके। 12 नवंबर को एक्टर को अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थी जिन्हें देख हर किसी का दिल टूट गया। वहीं अब सिद्धांत वीर सूर्यवंशी के निधन के बाद उनकी पत्नी एलेसिया राउत ने पहली बार चुप्पी तोड़ी। एलेसिया ने पति के नाम एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया।

दुखद: नहीं रहे 'सरफरोश' फेम सुनील शेंडे

बी-टाउन इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि फिल्म और टीवी एक्टर सुनील शेंडे का निधन हो गया है। सुनील शेंडे ने रविवार रविवार (13 नवंबर) को दुनिया को अलविदा कह दिया।  शेंडे ने यहां मुंबई में विले पार्ले पूर्व स्थित अपने घर पर रात एक बजे के करीब अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार सोमवार दोपहर पारशीवाडा स्थित श्मशान गृह में किया जाएगा।

 

सांस की तकलीफ के चलते हाॅस्पिटल में एडमिट महेश बाबू के पिता

 साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के लिए ये साल बेहद ही खराब है। जनवरी में जहां उन्हें अपने भाई रमेश बाबू को खोया। वहीं सितंबर महीने में जहां महेश बाबू ने अपनी मां इंदिरा देवी को खोया। इसी बीच अब महेश बाबू पर एक और दुख का पहाड़ टूट गया है। खबर है कि महेश बाबू के पिता और सुपरस्टार कृष्णा हाॅस्पिटल में एडमिट हैं।

  

हमारी चमत्कारी बेबी.. देबीना ने दिखाई न्यूबॉर्न बेबी की पहली झलक

साल 2022 टीवी कपल देबीना बनर्जी और गुरमीत चौधरी के लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आया। कपल ने साल की शुरूआत में एक प्यारी से बेटी लियाना का स्वागत किया। देबीना शादी के 11 साल बाद मां बनीं। वहीं बेटी लियाना के जन्म के 1 महीने बाद उन्हें अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का पता चला जिसने उनकी खुशियों के चार-चांद लगा दिए। 11 नवंबर 2022 को कपल एक घर एक और बच्चे की किलकारी गूंजी। देबीना ने फिर एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। हालांकि एक्ट्रेस की ये बेटी समय से पहले पैदा हो गई यानि उनकी नन्हीं लाडली प्रीमच्योर है। देबिना ने डिलीवरी डेट से पहले ही अपनी बेटी को जन्म दे दिया था जिसकी वजह से उनकी लाडली काफी कमजोर हैं और उन्हें कुछ समय और अस्पताल में रहना पड़ा। अब एक्ट्रेस की बेटी एक दम ठीक हैं। देबीना ने अपने लाडली की छोटी सी झलक फैंस के साथ शेयर की है।

 

Bigg Boss 16: साजिद खान ने तोड़ा वादा को बुरी तरह भड़की टीना दत्ता 

रियालिटी शो बिग बाॅस में हमेशा ही सत्ता के लिए अपनों को धोखा देते और गैरों से याराना पाते देखा गया गया। शो के 16वें सीजन में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। बीते दिनों ही बिग बॉस 16 अब्दू रोजिक की कप्तानी चली गई थी। घर में एक टास्क हुआ था जिसके बाद प्रियंका चाहर चौधरी ने चालाकी से अब्दू को हटा दिया था। खैर अब एक बार फिर घर में कप्तान बनने का मौका मिला है। वीकेंड के पहले दिन घर में कैप्टनसी टास्क होगा। हालांकि टास्क क्या है वो पूरी तरह साफ नहीं हुआ लेकिन जितना देखकर समझ आया उससे यही दिख रहा है कि हर घरवाले को अपने पसंदीदा साथी के कटआउट को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाना होगा। जो सबसे पहले पहुंच जाएगा, वह नया कैप्टन बन जाएगा। इस टास्क में  टीना दत्ता और साजिद खान की बहस हो गई।


मंगेतर ने किया था PAK एक्ट्रेस का प्राइवेट वीडियो लीक, पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए बोलीं-लोग ऐसी बातें नहीं भूलते..कब्र तक जाएगा साथ

 पाकिस्तानी एक्ट्रेस रिदा इस्फहानी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। रिदा इस्फहानी ने हाल ही में कॉमेडियन नादिर अली के पॉडकास्ट में एक बड़े राज से पर्दा उठाया। पहली बार रिदा ने अपने लीक हुई प्राइवेट वीडियो पर बात की। रिदा ने कहा कि उनके एक्स मंगेतर ने ये वीडियो लीक किया था। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे उनकी इमेज को तार-तार किया गया था।मालूम हो कि एक्ट्रेस रिदा साल 2016 में अपने प्राइवेट वीडियो को लेकर काफी चर्चा में रही थीं। रिदा ने उस वक्त इस वीडियो को लेकर कोई बयान नहीं दिया था लेकिन अब उन्होंने बताया है कि इसी वीडियो के चलते उनकी सगाई टूटी और उनकी इमेज को भी इससे काफी नुकसान पहुंचा।


शहनाज गिल जैसी बेटी चाहते हैं राजकुमार राव

 'बिग बाॅस 13' फेम शहनाज गिल लाखों लोगों की  दिल की धड़कन हैं। शहनाज का चुलबुलापन, मुस्कान और उनका नेचर हर किसी का दिल जीत लेता है। बिग बाॅस से निकलने के बाद शहनाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह एक के बाद एक सफलता की सीढ़ी चढ़ती जा रही हैं। शहनाज एक तरफ  सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं दूसरी तरफ वह अपना चैट शो देसी वाइब विद शहनाज गिल लेकर आ गई हैं जिसके पहले गेस्ट बाॅलीवुड एक्टर राजकुमार बने। रविवार को राजकुमार के एपिसोड को रिलीज किया गया जिसमें दोनों काफी मस्ती करते दिखे। इस दौरान शहनाज राजकुमार की खूब टांग खींचती भी नजर आईं। शहनाज ने णबीर कपूर और आलिया भट्ट के पेरेंट बनने का जिक्र करते हुए  राजकुमार की टांग खिंचाई करते हुए पूछा-'तो आप कब बेबी कर रहे हो?'

 

अब 6 महीने के बच्चे के लिए मसीहा बने सोनू सूद 

बाॅलीवुड एक्टर सोनू सूद दमदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। वह  हर जरूरतमंद देशवासी के लिए मसीहा बन चुके हैं। कोरोना काल के दौरान से ही वह कई लोगों की मदद करके उन्हें नई जिंदगी दे चुके हैं। वहीं अब सोनू सूद ने 6 महीने के मासूम बच्चे का इलाज कराने की जिम्मेदारी उठाई है। शिवतल्ला गांव में रहने वाला 6 महीने का मासूम शिवांश गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। मासूम बच्चे के चेहरे पर गोल आकार में फोड़े जैसा बड़ा सा मांस है। शिवांश के परिवार के पास उसके इलाज के लिए पैसे नहीं हैं और पेरेंट्स दर-दर भटक रहे हैं। ऐसे में सोनू सूद मासूम बच्चे की मदद के लिए आगे आए हैं। सोनू सूद ने बच्चे का इलाज कराने का जिम्मा अपने कंधों पर ले लिया।

आज जमीं पर उतरे कितनी सितारे हैं...जैकी श्राॅफ के घर हुआ 80 के दशक के स्टार्स का रीयूनियन

सोशल मीडिया पर अक्सर बी-टाउन स्टार्स की पार्टीज की तस्वीरें छाई रहती हैं। हाल ही में स्टार्स की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इस तस्वीर को देख आ'दिलबर है दिलकश है दिलदार नजारे हैं आज जमीन पर उतरे कितने सितारे हैं' शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम का ये गाना गाने पर मजबूर हो जाएंगे क्योंकि  एक ही फ्रेम में इंडस्ट्री के इतने सारे सेलिब्रिटी दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में  न सिर्फ हिंदी सिनेमा के कलाकार दिखाई दे रहे हैं, बल्कि साउथ इंडस्ट्री के भी जाने-माने चेहरे हैं। 

Happy Family: मम्मी-पापा,पत्नी और बेटी संग आदित्य ने शेयर की प्यारी सी तस्वीर

बाॅलीवुड सिंगर और इंडियन आइडल के होस्ट आदित्य नारायण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।  हाल ही में आदित्य ने एक प्यारी सी फैमिली तस्वीर शेयर की जो इस समय चर्चा में हैं। शेयर की इस तस्वीर में आदित्य पिता उदित नारायण, मां दीपा नारायण झा, पत्नी श्वेता अग्रवाल और अपनी नन्हीं सी बेटी त्विषा के साथ नजर आ रहे हैं। अपनी मां के बर्थडे पर शेयर किया है।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News