रोड एक्सीडेंट में एक्ट्रेस कल्याणी का निधन, एक और एक्ट्रेस ने साजिद खान पर लगाए गंभीर आरोप, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

11/14/2022 5:48:28 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत में एक बुरी खबर ने फैंस का दिल तोड़ दिया। मराठी एक्ट्रेस कल्याणी कुराले जाधव का एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। वहीं अब एक्ट्रेस शीला प्रिया सेठ ने साजिद खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके आरोपों के बाद साजिद खान एक बार फिर लोगों की नफरत का सामना कर रहे हैं। एक तरफ मां सुनंदा शेट्टी संग काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची शिल्पा ने गंगा आरती का एक वीडियो शेयर कर फैंस का दिल जीत लिया। मनोरंजन जगत में आज ऐसी कई खबरों पर लोगों की नजर रही। आप भी डालें एक नजर... 

 

एक और मॉडल ने साजिद खान पर लगाए गंभीर आरोप

बिग बॉस 16 के घर में एंट्री के बाद से ही फिल्ममेकर साजिद खान विवादों में घिरे हुए हैं। अब तक शर्लिन चोपड़ा, रानी चटर्जी, कनिष्क सोनी और अन्य कई जानी-मानी एक्ट्रेसेस और मॉडल उन पर उत्पीड़न के आरोप लगा चुकी हैं। अब हाल ही में साउथ फिल्मों में नजर आ चुकी एक्ट्रेस शीला प्रिया सेठ ने साजिद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके आरोपों के बाद साजिद खान एक बार फिर लोगों की नफरत का सामना कर रहे हैं।
 

बिग बॉस 16 में अर्चना गौतम की वापसी से झूमी प्रियंका-सौंदर्या शर्मा, साजिद खान का उतरा मुंह

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 16 में आए दिन टर्न्स एंड ट्विस्ट्स देखने को मिल रहे हैं। शो के कंटेस्टेंट अपनी ही वजह को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं। बीते एपिसोड्स में अर्चना गौतम और शिव ठाकरे के बीच जमकर लड़ाई हुई, जिसके बाद एक्ट्रेस को शो से बाहर कर दिया गया था। हालांकि, अब अर्चना की फिर से घर में वापसी हो गई है। एक्ट्रेस की बिग बॉस में वापसी से जहां कई कंटेस्टेंट खुश हुए तो वहीं कुछ घरवालों के मुंह उतर गए। अर्चना की घर में एंट्री के बाद एक अलग ही धमाल देखने को मिला।

 

फिल्म की शूटिंग के बीच नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने की CM पुष्कर धामी से मुलाकात

एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए इन दिनों उत्तराखंड में हैं। इसी बीच उन्होंने शनिवार को वहां के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। 

 

‘मिस्टर नटरवरलाल’ के निर्देशक राकेश कुमार का निधन
साल 2022 में हमने इंडस्ट्री के कई जाने माने सितारों को खो दिया। इसी कड़ी में एक और मशहूर डायरेक्टर इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। दिग्गज निर्माता-निर्देशक राकेश कुमार का निधन हो गया है। 10 नवंबर को उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि राकेश लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे।

 

मां सुनंदा संग काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची शिल्पा शेट्टी
 
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी में भी अपनी आस्था को पहले नंबर पर रखती हैं। वह भगवान पर बेहद विश्वास रखती हैं और उन्हें अक्सर पूजा स्थलों पर स्पॉट किया जाता है। अब हाल ही में वह अपनी मां सुनंदा शेट्टी संग वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची और गंगा आरती में भी शामिल हुईं। गंगा आरती का वीडियो एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जो खूब देखा जा रहा है।

 

 रोड एक्सीडेंट में मशहूर एक्ट्रेस कल्याणी का निधन

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। मराठी एक्ट्रेस कल्याणी कुराले जाधव का कल रात (12/11/2022) एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। कथित तौर पर एक्ट्रेस को कोल्हापुर रोड पर एक डंपर वाहन ने टक्कर मार दी, जब वह अपना रेस्टोरेंट बंद करके अपने घर जा रही थी।

 

 

 दोस्त राकेश कुमार के निधन से टूटे अमिताभ बच्चन 

शुक्रवार को फिल्मी जगत के मशहूर डायरेक्टर राकेश कुमार इस दुनिया को अलविदा कह गए। राकेश कुमार के निधन से हिंदी सिनेमा को बड़ी क्षति हुई। उन्होंने इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दी थी और महानायक अमिताभ बच्चन के साथ भी कई फिल्मों में काम किया था। वहीं राकेश कुमार के जाने बिग बी को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने एक इमोशनल ब्लॉग लिखकर राकेश के निधन पर दुख व्यक्त किया।

 

 पति संग आउटिंग के लिए नेहा कक्कड़ ने जल्दबाजी में पहने ऐसे कपड़े, हुईं ट्रोल

जानी-मानी सिंगर नेहा कक्कड़ सुर्खियों में रहना अच्छे से जानती हैं। अब सोशल मीडिया अकाउंट पर अक्सर फनी और दिलकश तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद करते हैं। अब हाल ही में एक बार फिर नेहा कक्कड़ ने अपने लेटेस्ट पोस्ट से फैंस का ध्यान खींचा है। उनका ये पोस्ट खूब देखा जा रहा है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News