दूसरी बार मां बनीं रुचा, शादी की शुभकामनाओं के लिए पलक ने जताया PM मोदी का आभार..पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

11/9/2022 7:35:27 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी एक्ट्रेस रुचा हसबनीस के घर खुशियों ने दस्तक दी है। एक्ट्रेस ने  एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। इसकी जानकारी रुचा ने इंस्टा पर बेबी की प्यारी सी तस्वीर शेयर कर दी है। तो वहीं, हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने के आरोप में हिंदू जनजागृति समिति ने कॉमेडियन वीर दास के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है और साथ ही 10 नवंबर को बेंगलुरु में होने वाले उनके लाइव शो को रद्द करने की भी मांग की है। एक तरफ हाल ही में शादी के बंधन में बंधे पलक मुच्छल और मिथुन ने शादी की शुभकामनाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की आज की 10 बड़ी खबरें..

 

It's a Baby Boy:दूसरी बार मां बनीं 'साथ निभाना साथिया' की 'राशि बेन'

 

बी-टाउन इंडस्ट्री से एक बाद एक गुड न्यूज आ रही है। जहां 6 नवंबर को कपूर खानदान के घर नन्हीं शहजादी की किलकारी गूंजी। आलिया भट्ट ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। वहीं अब एक और टीवी एक्ट्रेस के घर भी खुशियों ने दस्तक की। ये एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि साथ निभाना साथिया की राशि यानि रुचा हसबनीस हैं। रुचा हसबनीस दूसरी बार मां बनीं हैं। एक्ट्रेस ने 7 नवंबर को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। इसकी जानकारी रुचा ने इंस्टा पर बेबी की प्यारी सी तस्वीर शेयर कर दी। 

 


लखनऊ में प्रियंका चोपड़ा का विरोध, जगह-जगह लगे पोस्टर-'नवाबों के शहर में आपका स्वागत नहीं'

'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा सोमवार को अपने होमटाउन लखनऊ पहुंची। यहां उन्होंने यूनिसेफ के ऑफिस का दौरा किया। प्रियंका चोपड़ा ने कम्पोजिट स्कूल औरंगाबाद और एक आंगनवाड़ी केंद्र का भी दौरा किया जहां उन्होंने बच्चों के साथ बातचीत की। अपनी यात्रा पर प्रियंका को उत्तर प्रदेश में लड़कियों के खिलाफ हिंसा और भेदभाव को खत्म करने के लिए यूनिसेफ और उसके सहयोगियों के किए गए कामों को देखते हुए देखा गया। इन सबके बीच प्रियंका के लखनऊ में उनका जमकर विरोध हुआ। इतना ही नहीं उनके नाम के पोस्टर भी लगाए गए। प्रियंका के लखनऊ दौरे को लेकर 'यू आर नॉट वेलकम सिटी आफ नवाब्स' के शहर भर में पोस्टर लगाए थे।

 


 माथा चूमा फिर लगाया गले..लाडली को विदा करते हुए रो पड़े शोएब-दीपिका

 

 

टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम की लाडली बहना सबा इब्राहिम 6 नवंबर को अपने जीवन के प्यार खालिद नियाज़ संग शादी के बंधन में बंध गईं।  सबा इब्राहिम ने उत्तर प्रदेश में अपने होमटाउन में खालिद नियाज संग निकाह किया। बड़े भाई शोएब ने बहन की शादी को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ ने अपनी राजकुमारी सबा की शादी पर दिल खोलकर खर्चा किया। हल्दी से लेकर मेहंदी और निकाह तक हर रस्म में सबा के भाई-भाभी ने अपना फर्ज निभाया। शादी से जुड़ी हर रस्म में सब ने खूब धमाल किया हालांकि जाते-जाते सबा ने अपनी विदाई पर भैया और भाभी दोनों को इमोशनल कर दिया। हर भाई की तरह बहना की विदाई पर शोएब का कलेजा भी फट गया। अपनी लाडो रानी को विदा करते हुए शोएब की आंखों में आसूं आ गए। ये आंसू बहना से दूर होने के भी थे और खुशी के भी थे कि उसकी लाडो को इतना अच्छा परिवार मिला। हाल ही में शोएब ने बहना की विदाई से जुड़ी एक तस्वीर शेयर की है।

 

सिंगर फरमानी नाज का परिवार निकला लुटेरा, पुलिस के हत्था चढ़ा भाई, पिता और जीजा हैं फरार

 

सिंगिग रियालिटी शो 'इंडियन आइडल' और 'हर हर शंभू' गाने से फेमस हुईं सिंगर फरमानी नाज आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक बार फिर फरमानी नाज से जुड़ी खबर बी-टाउन गलियारों में छाईं हुईं है। खबर है कि उनका पूरा परिवार लुटेरा है। डकैती के आरोप में फरमानी के भाई अरमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस गैंग में फरमानी के पिता और जीजा भी शामिल थे जो इस वक्त फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

 



ऋतिक की बहन के लिए धड़का कार्तिक आर्यन का दिल! 

 

बाॅलीवुड के चाॅकलेटी बाॅय कार्तिक आर्यन सबकी जुबान पर छाए रहते हैं। सोशल मीडिया पर कार्तिक की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हैं। उनकी फीमेल फैंस भी कार्तिक की एक झलक पाने के लिए हमेशा बेकरार रहती हैं। कार्तिक आर्यन की लव लाइफ को लेकर आए दिन कई गाॅसिप सुननेको मिलते हैं। उनका नाम कभी पटौदी गर्ल सारा अली खान के साथ जुड़ा तो कभी अनन्या पांडे के साथ। वहीं अब एक बार फिर कार्तिक की डेटिंग कीं खबर छाईं हुईं। इंग्लिश वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक आर्यन ऋतिक रोश की चचेरी बहन पश्मीना रोशन को डेट कर रहे हैं।

 


करण मेहरा ने दी मानहानि केस की धमकी तो नमर पड़े राजीव सेन

 

 सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी एक्ट्रेस पत्नी चारू असोपा की मैरिड लाइफ के चर्चे हर तरफ छाए हैं। ये दोनों कभी च्विंगम की तरह चिपक जाते हैं और कभी चुम्बक के सेम चार्जेस की तरह दूर भागने लगते हैं। कुछ दिन पहले ही राजीव ने दावा किया था कि चारू असोपा का एक्टर करण मेहरा के साथ अफेयर चल रहा है। चारू असोपा को भी इस बात से झटका लगा था और करण मेहरा के तो होश ही उड़ गए थे। करण मेहरा पहले ही पत्नी निशा रावल के साथ एक केस में उलझे हैं और इधर राजीव सेन ने उनका नाम अपने पर्सनल मुद्दे में घसीटा तो वह आग बबूला हो गए। उन्होंने राजीव पर मानहानि केस करने की बात कही। जैसे ही करण ने मानहानि केस की बात की वैसे ही राजीव सेन नरम पड़ गए हैं।राजीव ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने चारू असोपा और करण मेहरा के लिए अफेयर शब्द का इस्तेमाल ही नहीं किया।

 

 

हिंदुओं की भावनाएं आहत करने के आरोप में बुरे फंसे कॉमेडियन वीर दास, मामला दर्ज

 
जाने माने कॉमेडियन और एक्टर वीर दास किसी न किसी वजह को लेकर अक्सर विवादों में आ जाते हैं। इस बार कॉमेडियन पर हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है। इसके चलते कर्नाटक में हिंदू जनजागृति समिति ने कॉमेडियन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है और साथ ही 10 नवंबर को बेंगलुरु में होने वाले उनके लाइव शो को रद्द करने की भी मांग की है।

 

मैंने भुगता, सहा और मजा भी किया..बिन ब्याही मां बनने पर नीना गुप्ता के बेबाक बोल 

गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेस नीना गुप्ता अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अपने काम से लोगों का दिल जीतने वाली नीना पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रही हैं। उन्होंने अपने निजी जिंदगी में काफी कुछ झेला है और मजबूती से परेशानियों का सामने करके आगे बढ़ी हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने पर्सनल लाइफ को लेकर कई राज खोले।

 

मराठी फिल्‍म 'हर हर महादेव' के खिलाफ NCP नेता के समर्थकों की गुंडागर्दी


एक्टर शरद केलकर की हाल ही में रिलीज हुई मराठी फिल्‍म 'हर हर महादेव' विवादों में आ गई है। एनसीपी नेता नेता जितेंद्र आव्हाड और उनके समर्थकों का आरोप है कि 'हर हर महादेव' फिल्म में छत्रपति शिवाजी से जुड़े इतिहास को गलत तरह से दिखाया गया है। बस इसी विरोध में उन्होंने सिनेमाघर में पहुंचकर शो बंद करवाने की कोशिश की। इतना ही नहीं, ठाणे के एक मल्‍टीप्‍लेक्‍स में उनके समर्थकों ने गुंडागर्दी की और फिल्म देखने पहुंचे एक शख्स की बुरी तरह पिटाई की।


 PM मोदी ने पलक-मिथुन को दी शादी की बधाई तो कपल ने जताया आभार


सुपरहिट फिल्मों के दमदार गानों को आवाज देने वाली बॉलीवुड सिंगर पलक मुच्छल 6 नवंबर को म्यूजिक डायरेक्टर मिथुन संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। शादी के बाद कपल को फैंस और स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए बधाइयां देते नजर आए। वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कपल को खास पत्र भेजकर शादी की शुभकामनाएं दीं। पीएम के बधाई पत्र का अब सिंगर ने हार्दिक नोट के साथ आभार व्यक्त किया है। 

Content Writer

suman prajapati