सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में सिंगर जैनी जोहल पर घूमी शक की सूई, भाग्यश्री के पति हिमालय की हुई सर्जरी..पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

11/4/2022 5:37:36 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुपरस्टार सलमान खान की पड़ोसी के खिलाफ मानहानि मामले पर सुनवाई अब बॉम्बे हाई कोर्ट में नए सिरे से होगी, क्योंकि उनकी याचिका को आंशिक रूप से सुनने वाले न्यायाधीश शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए हैं। वहीं एक्ट्रेस भाग्यश्री के प हिमालय दासानी के दाहिने कंधे का सर्जरी हुई है, जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। वहीं NIA सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले की जांच कर रही है। मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) आए दिन पंजाब के मशहूर सिंगरों पर अपनी शक की सूईं घूमा रही है। अब सिद्धू मूसेवाला केस में पंजाब की मशहूर सिंगर जैनी जोहल का नाम शामिल हो गया है। मनोरंजन जगत में आज ऐसी कई खबरों पर लोगों की नजर रही। तो आइए डालते हैं एक नजर...

 

सबा की शादी:'मेरे सईंयां सुपरस्टार.. होने वाली दुल्हनियां को खूब चिढ़ाती दिखीं भाभी दीपिका

 

टीवी कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की खुशी इस समय सातवें आसमान पर है। हो भी क्यों ना कपल की उनकी आंखों का तारा सबा इब्राहिम दुल्हन बनने जा रही हैं। शोएब की बहन सबा जल्द ही मंगेतर खालिद नियाज के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। जैसा कि सबा अपने बड़े दिन के लिए तैयार हैं उनकी प्यारी भाभी दीपिका शादी की तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। अभी सभी की शादी की डेट का खुलासा तो नहीं हुआ लेकिन उनसे प्रीवेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। 2 नवंबर 2022 को अपने इंस्टा हैंडल से दीपिका ने ननद सबा इब्राहिम के प्री-वेडिंग फंक्शन की कुछ झलकियां शेयर की हैं।

 

मशहूर लेखक टीपी राजीवन का निधन 


मशहूर मलयालम कवि, उपन्यासकार और पटकथा लेखक टीपी राजीवन का आज निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे। रिपोर्ट के अनुसार, लेखक किडनी से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे थे और उनका इलाज भी चल रहा था। हालांकि, गुरुवार (3 नवंबर) को वह इस दुनिया को अलविदा कह गए। टीपी के जाने से उनके चाहने वालों का बड़ा सदमा लगा है।
 


करण मेहरा संग था चारू का अफेयर! पत्नी के आरोपों पर राजीव सेन का पलटवार

 

राजीव सेन और चारू असोपा के रिश्ते ने क्या और कौन सा मोड़ ले कुछ कहा नहीं जाता। चारू असोपा और राजीव सेन ने तीन साल में इतना रायता फैलाया है कि रिश्तों का मजाक बनाकर रख दिया है। दोनों एक के बाद एक-दूसरे पर इल्जाम लगाए जा रहे हैं। दोनों की एक छोटी सी बेटी भी है लेकिन ये सोचे बिना वो बस अपनी ही धुन में मग्न हैं। अब एक इंटरव्यू में चारू असोपा ने अपने पति राजीव के बारे में कई बातें कही हैं। बीते दिनों जहां चारू ने राजीव सेन पर आरोप लगाते हुए प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें चीट करने का दावा किया था तो वहीं अब राजीव ने भी एक्ट्रेस पर पलटवार किया है। 

 

सिद्धू मूसेवाला मर्डर: अब पंजाबी सिंगर जैनी जोहल पर घूमी शक की सूई

 

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले की जांच कर रही है। मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) आए दिन पंजाब के मशहूर सिंगरों पर अपनी शक की सूईं घूमा रही है। बीते दिन केस में पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख और दिलप्रीत सिंह ढिल्लों के साथ दिल्ली मुख्यालय में 5 घंटे तक पूछताछ की थी। मनकीरत औलख और दिलप्रीत सिंह ढिल्लों पहले  सिद्धू की मुंहबोली बहन अफसाना खान से भी काफी सवाल-जवाब किए जा चुके थे। इन सभी स्टार्स से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर भी सवाल पूछे गए। माना जा रहा है कि इन लोगों के नाम लॉरेंस से जुड़ते रहे हैं। वहीं अब  सिद्धू मूसेवाला केस में एक और नया नाम शामिल हो गया है। ये नाम पंजाब की मशहूर सिंगर जैनी जोहल का है। सिंगर जेनी जोहल से एनआईए ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले मेंलगभग 4 घंटे तक पूछताछ की है। NIA ने सिंगर का बयान दर्ज कर लिया है।

 

Bigg Boss 16: पहली बार हिजाब पहने नजर आईं गोरी नागोरी

 

 'हरियाणा की शकीरा' यानि गोरी नागोरी इन दिनों विवादित रियालिटी शो बिग बाॅस में तहलका मचा रही हैं। उन्हें अक्सर कंटेस्टेंट के साथ लड़ाई झगड़े करते देखा गया है। इतना ही नहीं वह अपनी लड़ाइयों में गलत जेस्चर के चलते  करण जौहर और सलमान खान दोनों होस्ट से डांट खा चुकी हैं। इन सबके बीच बिग बाॅस के घर से गोरी नागोरी की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जिसमें वह हिजाब पहनने दिख रही है।

 

मंगेतर की पहली शादी में हंसिका मोटवानी ने खूब मचाया था धमाल

 

 'शका लका बूम बूम' से बतौर चाइल्ड अर्टिस्ट अपना करियर शुरू करू करने वाली हंसिका मोटवानी इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं।  हंसिका 4 दिसंबर को बिजनेसमैन Sohael Khaturiya संग जयपुर में ग्रैंड वेडिंग करने जा रही हैं। बुधवार को हंसिका ने अपने ड्रीमी प्रपोजल की तस्वीरें शेयर की थीं। सोहेल खतुरिया ने घुटनों के बल बैठकर पेरिस में अपनी लेडी लव को प्रपोज किया। कपल की शादी की खबरों के बीच हंसिका के होनेवाले हसबैंड की पहली शादी का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हंसिका भी उनकी पूरी शादी को एंजॉय करती दिख रही हैं।

 

 

अब नए सिरे से होगी सलमान खान की पड़ोसी के खिलाफ मानहानि मामले की सुनवाई 

सुपरस्टार सलमान खान की पड़ोसी के खिलाफ मानहानि मामले पर सुनवाई अब बॉम्बे हाई कोर्ट में नए सिरे से होगी, क्योंकि उनकी याचिका को आंशिक रूप से सुनने वाले न्यायाधीश शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। बॉम्बे हाईकोर्ट के जज सीवी भडांग ने कहा कि समय की कमी के कारण आदेश सुनाना संभव नहीं है। अब इस याचिका पर एक अन्य न्यायधीश ने सिरे से सुनवाई करेंगे। 

 

सड़क पर भूखे कुत्तों को देख टूटा तारा सुतारिया का दिल, अपने हाथों से खिलाया खाना 


एक्ट्रेस तारा सुतारिया इंडस्ट्री की एक बेस्ट एक्ट्रेस तो हैं हीं, इसके साथ ही वह बहुत ही दयालु भी हैं। वह सरल स्वभाव के लोगों के साथ ही बेजुबानों के साथ भी बहुत दया भाव रखती हैं। हाल ही में बेजुबानों के प्रति एक्ट्रेस का बेइंतहा प्यार देखने को मिला। कुत्तों को प्यार से ट्रीट करते हुए तारा ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की हैं और खास नोट भी लिखा है। एक्ट्रेस के इस पोस्ट को लोग खूब लाइक कर रहे हैं।

 

 

देबिना ने शेयर की लियाना के पहले ट्रिप की तस्वीरें
 

एक्ट्रेस देबिना बनर्जी का सेकेंड प्रेग्नेंसी का सफर और भी सुहाना है, क्योंंकि इस बार वह पति के साथ-साथ अपनी फूल जैसी बच्ची लियाना के साथ खूबसूरत फेज का आनंद ले रही हैं। दूसरी बच्चे की मां बनने जा रही देबिना अपनी 8 महीने की बेटी के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। हाल ही में उन्होंने लियाना के साथ एक खूबसूरत फोटोशूट करवाया, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों तो खूब लाइक कर रहे हैं।

 

भाग्यश्री के पति हिमालय दसानी के कंधे की हुई सर्जरी 

फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस भाग्यश्री अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर पति और एक्टर  हिमालय दसानी संग रोमांटिक वीडियो शेयर करती रहती है, जिसे लोग खूब पसंद करते हैं। अब हाल ही में भाग्यश्री ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि उनके पति के दाहिने कंधे का सर्जरी हुई है। सर्जरी सक्सेसफुल हो गई है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News