प्रोड्यूसर कमल किशोर मिश्रा गिरफ्तार, फिल्ममेकर शिव कुमार खुराना का निधन..पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

10/29/2022 6:56:56 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से आज एक के बाद एक निधन की खबर ने फैंस का दिल तोड़ दिया। एक तरफ मशहूर डायरेक्टर शिव कुमार खुराना का देहांत हो गया तो दूसरी तरफ खबर आई कि दिग्गज असमिया एक्टर निपोन गोस्वामी इस दुनिया में नहीं रहे। वहीं दूसरी महिला संग रंगे हाथ पकड़े जाने पर पत्नी को जान से मारने के आरोप में प्रोड्यूसर कमल किशोर मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार उन्हें अंधेरी कोर्ट में पेश किया गया। तो इसी कड़ी में आइए डालते हैं एक नजर आज की टॉप खबरों पर...

 

करेंसी नोट पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर की बात सुन भड़कीं गौहर खान 

 

आम आदमी पार्टी की केंद्र सरकार से नोटों पर हिंदू देवी-देवताओं लक्ष्मी और गणेश की तस्वीरें लगाने की अपील ने पूरे देश में हलचल मचा दी है। आम जनता से लेकर राजनेता अब तक इस मुद्दे पर अपनी राय दे चुके हैं। वहीं अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ने दिल्ली के प्रधानमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस अपील पर अपना रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस गौहर खान और एक्टर नकुल मेहता ने बयान में अपनी निराशा जताई है।

 


दावत: दुबई में फैंस के घर पहुंची शहनाज गिल, जमीन पर बैठकर टीम संग यूं लिया खाने मजा

 

'बिग बॉस' फेम शहनाज गिल इंडस्ट्री का जाना माना नाम बन गई हैं। आज भले ही शहनाज की गिनती इंडस्ट्री की टाॅप एक्ट्रेसेस में हों लेकिन वो अपनी जड़ें नहीं भूली हैं। आज शहनाज गिल जिस मुकाम पर उस पर पहुंच कर किसी को भी घमंड आ सकता है लेकिन पंजाब की कैटरीना में कोई घमंड नहीं हैं वह एकदम डाउन टू अर्थ हैं। इस बात का अंदाज आप शहनाज की वीडियो से लगा सकते हैं। दरअसल, शहनाज ने हाल ही में अपने दुबई ट्रिप की वीडिय यूट्यूब चैनल पर शेयर की है जिसमें एक बार फिर से एक्ट्रेस के सरलता की झलक देखने को मिल रही है। वीडियो की शुरूआत में शहनाज इवेंट के लिए तैयार होती नजर आ रही हैं।

 


प्रोड्यूसर कमल किशोर मिश्रा गिरफ्तार, दूसरी महिला संग रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद पत्नी पर चढ़ा दी थी गाड़ी

 

प्रोड्यूसर कमल किशोर मिश्रा ने कुछ दिन पहले पत्नी को कथित रूप से कार से कुचलकर मारने की कोशिश की थी। पत्नी ने कमल मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। वहीं अब  कमल किशोर मिश्रा को अंबोली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार यानी आज कमल किशोर मिश्रा को अंधेरी कोर्ट में पेश किया जाएगा।मुंबई की अंबोली पुलिस ने मिश्रा के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 और 338 के तहत मामला दर्ज किया है।

 

 


आनंद कारज : शरारा सूट में दुल्हन बनीं रुबीना बाजवा, जीजू की पगड़ी पर कलगी सजाती दिखीं नीरू बाजवा 

 

हर लड़की का सपना होता है कि उसकी शादी एक परफेक्ट फेयरीटेल वेडिंग जैसी हो। वहीं जब उसका ये सपना हकीकत में बदलता है तो वो दिन लड़की के लिए यादगार बन जाता है। हाल ही में पंजाबी एक्ट्रेस और नीरू बजावा की बहन रुबीना बाजवा ने इसी पल को जी रही हैं। रुबीना ने हाल ही में मेक्सिको में अपने जीवन के प्यार गुरबख्श सिंह चहल संग शादी रचाई। कपल ने गुरूद्वारा में लावां फेरे लिए। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

 


जॉनी डेप-एंबर हर्ड की तरह लाइव स्ट्रीमिंग होगा निशा रावल-करण मेहरा का तलाक!

 

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम करण मेहरा बीते कई समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। जब से निशा ने अपने पति पर मारपीट और दूसरी औरत से चक्‍कर के गंभीर आरोप लगाए हैं तब से ही दोनों से जुड़ी कोई ना कोई खबर टीवी इंडस्ट्री के गलियारों में छाईं रहती है। कभी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा सेलिब्रिटी जोड़ियों में गिने जाने वाले करण मेहरा और उनकी पत्नी निशा रावल आज एक-दूसरे पर कीचड़ उछालने का कोई मौका नहीं छोड़ते। दोनों ने बीच चल रहे ब्‍लेम गेम के बीच अब करण मेहरा ने तलाक को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर हर कोई चौंक जाए। हाल ही में करण मेहरा ने एक इंटरव्यू में कहा कि वो चाहते हैं कि निशा रावल और उनके तलाक की प्रकिया को लाइव स्‍ट्रीम किया जाए। 

 

 फिल्ममेकर शिव कुमार खुराना का निधन


बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से बीते दो दिनों से बुरी खबरें सामने आ रही हैं। मशहूर डायरेक्टर इस्माइल श्रॉफ और एक्टर निपोन गोस्वामी के निधन के बाद अब खबर सामने आई है कि मशहूर फिल्ममेकर शिव कुमार खुराना इस दुनिया में नही रहे। एक्टर का 83 साल की उम्र में निधन हो गया है। शिव कुमार ने हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट मूवीज दी है। उनके निधन से फिल्म जगत को बड़ी क्षति हुई है।  

 

'झलक दिखला जा' से बाहर होने के बाद जज करण जौहर पर बरसीं शिल्पा शिंदे 

 

भाभी जी घर पर हैं फेम एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे अक्सर कॉन्ट्रोवर्सी में रहती हैं। हाल ही में वह टीवी डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 से बाहर हुई हैं। शो से बाहर होने के बाद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो झलक दिखला जा के जज करण जौहर, माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही को लेकर बात कर रही हैं और साथ ही करण जौहर पर भड़ास निकालती हैं। शिल्पा द्वारा शेयर किया ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

रणदीप हुड्डा ने लिन लैशराम के साथ ऑफिशियल किया अपना रिलेशनशिप


बॉलीवुड तड़का टीम.  एक्टर रणदीप हुड्डा यूं तो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर ज्यादा ओपन नहीं है, लेकिन अक्सर वह अपने पोस्ट्स से चर्चा में आ जाते हैं। अब हाल ही में एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैमिली संग दीवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह कथित गर्लफ्रेंड लिन लैशराम के साथ भी नजर आए। दोनों की ये तस्वीरें देखने के बाद सोशल मीडिया पर उनके रिलेशनशिप की खबरें चर्चा बटोरने लगी हैं। लोगों का कहना है कि ये तस्वीरें शेयर कर एक्टर ने अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल कर दिया है।

 

पति संग्राम सिंह संग हनीमून पर मालदीव पहुंची पायल रोहतगी

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने इसी 9 जुलाई को बॉयफ्रेंड संग्राम सिंह संग शादी रचाई थी। कपल की शादी की पार्टी काफी दिनों तक चली थी। दोनों ने हैदराबाद, दिल्ली और मुंबई में अपने दोस्तों को ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी थी। वहीं अब शादी के कुछ महीनों बाद दोनों हनीमून मनाने मालदीव पहुंच गए हैं, जहां से एक्ट्रेस ने पति संग अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।


दिग्गज असमिया एक्टर निपोन गोस्वामी का निधन

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। असमिया फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर निपोन गोस्वामी का गुरुवार की सुबह निधन हो गया। वह  80 वर्ष के थे। स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें कुछ दिन पहले गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि, 27 अक्टूबर को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से उनके चाहने वाले बेहद दुखी हैं और प्रधानमंत्री सहित असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और अन्य स्टार्स ने दुख व्यक्त किया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News