चारू असोपा के आरोपों पर राजीव सेन ने तोड़ी चुप्पी, डेंगू से ठीक हुए सलमान खान..पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

10/27/2022 7:15:19 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में एक नया अपडेट आया है। इस नए अपडेट ने पूरे केस में  सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मुंहबोली बहन और सिंगर अफसाना खान शक के घेरे में आ गईं हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर एनआईए ने मंगलवार को अफसाना से दिल्ली में पांच घंटे तक पूछताछ की है। वहीं, भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने पर स्टार्स बेहद खुश हैं और ट्वीट के जरिए अपनी खुशी जाहिर करते नजर आ रहे हैं। तो एक तरफ सलमान खान डेंगू से ठीक हो गए हैं और वह फिर से शूटिंग शुरू कर सकते हैं। मनोरंजन जगत में आज ऐसी ही कई खबरों पर लोगों की नजर रही। आप भी पढ़ें...

 

सिद्धू के मर्डर में शक के घेरे में मुंहबोली बहन अफसाना खान! NIA ने की 5 घंटे पूछताछ

 

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में एक नया अपडेट आया है। इस नए अपडेट ने पूरे केस में  सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मुंहबोली बहन और सिंगर अफसाना खान शक के घेरे में आ गईं हैं। दरअसल, नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने हाल ही में अफसाना खान को गैंगस्टर-टेररिस्ट सिंडिकेट केस में समन किया है।  बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर एनआईए ने मंगलवार को अफसाना से दिल्ली में पांच घंटे तक पूछताछ की है।

 


'अमेरिका में कमला हैरिस, ब्रिटेन में ऋषि सुनक, भारत में नरेंद्र मोदी और कितने अच्छे दिन' चर्चा में हैं 'महाभारत' के युधिष्ठिर का ट्वीट 

 

महाभारत में युधिष्ठिर का किरदार निभाने वाले एक्टर गजेंद्र चौहान किसी ना किसी दिन अपने बयानों और ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। अब एक बार फिर गजेंद्र चौहान अपने ट्वीट के चलते चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, दीवाली के मौके पर भारतीय मूल से तालुक रखने वाले ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बने। ऋषि सुनक के ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने पर भारतीयों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। ऐसे में गजेंद्र चौहान ने भी अपने अंदाज में ऋषि सुनक को बधाई देते हुए ट्वीट किया।गजेंद्र चौहान ने ट्वीट करते हुए लिखा-'अमेरिका में कमला हैरिस, ब्रिटेन में ऋषि सुनक, भारत में नरेंद्र मोदी और कितने अच्छे दिन चाहिए। भारत माता की जय।'

 

 

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री ने की अक्षय कुमार की ‘राम सेतु’ की तारीफ 

एक्टर अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘राम सेतु’ 25 अक्टूबर को पर्दे पर रिलीज हुई है। कुछ लोगों को फिल्म काफी पसंद आ रही है, तो कइयों का ये फिल्म दिल जीतने में नाकामयाब दिख रही है। इसी बीच मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अक्षय कुमार की ‘राम सेतु’ देखी, जिसके बाद उन्होंने ट्विटर हैंडल के जरिए की फिल्म की तारीफ भी की। गृह मंत्री के इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए अक्षय ने उनका आभार भी जताया है।

 

 


Bigg Boss 16:'मेरी ऐसी गर्लफ्रेंड हो तो पहले ही दिन फांसी लगा लूं' MC Stan का प्रियंका चौधरी पर कमेंट 

 

विवादित रियालिटी शो 'बिग बाॅस 16' इस समय काफी चर्चा में हैं। शो में प्रियंका चौधरी छाईं हुईं हैं। प्रियंका चौधरी अपने बेबाक अंदाज के साथ-साथ अंकित गुप्ता संग अपनी सुपर क्यूट केमिस्ट्री की वजह से भी छाईं हुईं हैं। लोगों को प्रियंका का बेबाकी भरा अंदाज काफी पसंद आ रहा है। हालांकि  बिग बासॅ के घर में ऐसे भी कंटेस्टेंट हैं जिन्हें प्रिंयका फूटी आंख नहीं भाती। इस लिस्ट में रैपर एमसी स्टैन और शिव ठाकरे भी शामिल हैं।शिव और एमसी स्टैन को प्रियंका डोमिनेटिंग लगती हैं। उन्हें लगता है प्रियंका अंकित को कुछ बोलने नहीं देतीं और उन पर हुकुम चलाती हैं। अब बीते एपिसोड में ही देख लीजिए अंकित और प्रियंका आपस में बातचीत कर रहे थे। शिव और एमसी स्टैन उनकी इस बातचीत का मजाक उड़ाते हैं। शिव एक्ट्रेस का मजाक उड़ाते हुए कहते हैं अंकित बस सुनता है। वहीं एमसी स्टैन कमेंट करते हुए कहते हैं- मेरी ऐसी गर्लफ्रेंड रही तो... पहले ही दिन कुछ तो कर डालूं मैं। फांसी लगा लूं। 

 

दूसरी बार पिता बने एक्टर योगी बाबू

एक्टर और कॉमेडियन योगी बाबू दूसरी बार पिता बने हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी बेटर हाफ मंजू भार्गवी के साथ एक बच्ची का स्वागत किया। कपल का पहले से एक डेढ़ साल का बेटा है जिसका नाम वेशगन है। 23 अक्टूबर को दीवाली के एक दिन कपल के घर लक्ष्मी आई, जिसने दोनों के इस शुभ अवसर को और भी खास बना दिया।

 


मंगेतर शनिद आसिफ संग शमना कासिम ने रचाई शादी 
 


साउथ ब्यूटी शमना कासिम 24 अक्टूबर 2022 को मंगेतर शनिद आसिफ अली संग शादी रचाकर उनके घर की लक्ष्मी बन गई हैं। कपल ने दीवाली के मौके पर हमेशा-हमेशा के लिए एक दूजे का हाथ थामा, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है। 

 

डेंगू से ठीक हुए सलमान खान, भाईजान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में BMC को मिला डेंगू का लार्वा

 

सुपरस्टार सलमान खान कुछ दिनों पहले ही डेंगू का शिकार हो गए थे, जिसके बाद वह बिग बॉस की शूटिंग नहीं कर पाए। एक्टर को डेंगू होने के बाद उनके फैंस काफी चिंतित नजर आए, लेकिन अब भाईजान के फैंस के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। सलमान डेंगू से ठीक हो गए हैं। हालांकि, एक्टर को डेंगू होने के बाद से BMC की टीम रोजाना गैलेक्सी अपार्टमेंट में दवा और धुंए का छिड़काव करवा रही है। इसी बीच पता चलता है कि सलमान के अपार्टमेंट के पास से डेंगू का लार्वा मिला है।

 

ऋषि सुनक के ब्रिटेन PM बनने पर अनुपम खेर का ट्वीट 

भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के 57वें प्रधानमंत्री बन गए हैं। यूके का पहला हिंदू प्रधानमंत्री बनकर ऋषि ने जो इतिहास रचा है, उस पर देशवासी खूब गर्व महसूस कर रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने ऋषि सुनक के ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने पर अपनी खुशी जाहिर की है और उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

 

 

सुकेश की चिट्ठी के बाद सामने आया जैकलीन के वकील का बयान
 

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर खबरों में रहती हैं। हाल ही में सुकेश ने जेल से जैकलीन को लेकर चिट्ठी लिखी थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि एक्ट्रेस का मनी लॉन्ड्रिंग मामले से कोई लेना देना नही है। सुकेश द्वारा लिखे गए पत्र के बाद अब एक बार फिर जैकलीन के वकील ने एक्ट्रेस की सफाई में एक बयान दिया है।

 

 

 

 

चारू असोपा के मारपीट के आरोपों पर राजीव सेन ने तोड़ी चुप्पी

कभी अनबन तो कभी पैचअप..सुष्मिता सेन के भाई-भाभी की शादीशुदा जिंदगी में आखिर चल क्या रहा है..ये सोचकर अब उनके फैंस भी परेशान हो गए हैं। चारू असोपा और राजीव सेन एक दूसरे पर आरोप लगाने के बाद कई बार साथ आए और फिर कुछ दिनों बाद ही दोनों में दूरियां आ जाती हैं। गणेश चतुर्थी के मौके पर दोनों ने गिले-शिकवे दूर कर एक साथ आने का फैसला किया था। हालांकि, कुछ दिनों बाद ही दोनों का मूड चेंज हो गया। हाल ही में चारू असोपा ने पति राजीव पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाया और उनसे तलाक लेने का ऐलान कर दिया। वहीं अब चारू के आरोपों पर राजीव ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News