दिल्ली क्राइम 2 एक्टर दुर्गेश कुमार का निधन, तुषार कालिया ने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 12' की ट्राॅफी! पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

9/21/2022 7:10:55 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से आज एक बुरी खबर सामने आई। दिल्ली क्राइम 2 एक्टर दुर्गेश कुमार का निधन हो गया है। गुमनामी में दुनिया से विदा लेने वाले इस एक्टर के दोस्त ने दी निधन की जानकारी है। वहीं, कश्मीर के पहलगाम में  अपकमिंग फिल्म 'ग्राउंड जीरो' की शूटिंग करने पहुंचे इमरान हाशमी पर कुछ अंजान लोगों ने पत्थरबाजी की। पुलिस ने पत्थरबाज़ की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। तो एक तरफ रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' की ट्राॅफी कोरियोग्राफर तुषार कालिया ने अपने नाम की है। मनोरंजन जगत में आज ऐसी ही कई खबरें सुर्खियों में रहीं। तो आइए डालते हैं एक नजर आज की टॉप न्यूज पर...

 

नहीं रहे Delhi Crime 2 एक्टर दुर्गेश कुमार

बी-टाउन इंडस्ट्री लगातार दुखद खबरें सामने आ रही हैं। जहां बीते दिन हमने टीवी एक्ट्रेस निशी सिंह भादली को खो दिया। वहीं अब दिल्ली क्राइम 2 एक्टर दुर्गेश कुमार के निधन की खबरे सामने आईं। गुमनामी में दुनिया से विदा लेने वाले इस एक्टर के दोस्त ने दी निधन की जानकारी है। 

 


शूटिंग सेट पर हादसे का शिकार हुईं ऑस्कर विनर केट विंसलेट,हॉस्पिटल में भर्ती

हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस केट विंसलेट को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि क्रोएशिया में अपनी अपकमिंग ड्रामा पीरियड फिल्म 'ली' की शूटिंग कर रही केट विंसलेट शूटिंग सेट पर हादसे का शिकार हो गई हैं। वह शूटिंग के दौरान सेट पर गिर गई।बताया जा रहा है गिरने की वजह से केट के पैर में चोट लगी है और उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है हालांकि अपडेट ये भी आ रहा है कि केट विंसलेट को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई है।

शूटिंग खत्म कर टहलने निकले इमरान हाशमी पर कश्मीर में हुई पत्थरबाजी

बॉलीवुड एक्टर्स को कई बार शूटिंग के दौरान काफी परेशानियों, हंगामों और हिंसा का भी सामना करना पड़ता है। ऐसा ही कुछ एक्टर इमरान हाशमी के साथ भी हुआ।  इन दिनों इमरान हाशमी अपकमिंग फिल्म 'ग्राउंड जीरो' की शूटिंग में बिजी है। फिल्म की शूटिंग जम्मू कश्मीर के पहलगाम में  हो रही है। इसी दौरान उन्हें हिंसा का सामना करना पड़ा। दरअसल, शूटिंग खत्म करने के बाद शाम को बाहर निकले तो उनपर एक बदमाश ने पत्थरबाजी कर दी। इस पत्थरबाजी में इमरान को चोट नहीं आई है। अच्छी बात ये है कि पत्थरबाज़ की पहचान कर के उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

 एकदम टिप-टॉप होकर EOW के ऑफिस पहुंचीं जैकलीन फर्नांडिस

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस इस समय ठग सुकेश चंद्रशेखर मामले के चलते कानूनी पचड़े में फंसे हुई हैं। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने जैकलीन फर्नांडिस फिर से पूछताछ की। गुरुवार कोजैकलीन दोपहर करीब 2 बजे मंदिर मार्ग स्थित ईओडब्ल्यू (EOW) ऑफिस पहुंचीं। इस दौरान वह काफी स्टाइलिश लग रही थीं। हाल ही में जैकलीन की EOW ऑफिस के बाहर से तस्वीरें सामने आई हैं। इस दौरान जैकलीन व्हाइट शर्ट, ब्लू डैनिम और क्रीम कलर के ब्लेज़र में काफी स्टाइलिश लग रही हैं। 


सरेंडर के बाद दो घंटे के अंदर कस्टडी से रिहा हुईं सपना चौधरी

 

मशहूर हरियाणवी डांसर और 'बिग बॉस' फेम सपना चौधरी  ने 19 सिंतबर 2022 सोमवार को धोखाधड़ी मामले में लखनऊ कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इसके बाद उनको हिरासत में ले लिया गया। दो घंटे तक हिरासत में रहने के बाद सपना चौधरी को रिहा कर दिया। सपना का गिरफ्तारी वारंट इस शर्त पर खत्म किया कि भविष्य में वह सुनवाई में पेश होकर सहयोग करेंगी। इसके बाद सपना अदालत से बाहर चली गईं।

दोनों किडनियां फेल..इलाज के लिए तड़प रही दिग्गज एक्ट्रेस

साउथ की दिग्गज एक्ट्रेस जयाकुमारी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि जयाकुमारी किडनी से जुड़ी बीमारी के चलते चेन्नई के एक सरकारी हाॅस्पिटल में भर्ती हैं। हाॅस्पिटल से एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं और वायरल हो रही हैं।जयाकुमारी शारीरिक तकलीफ से तो गुजर ही रही हैं। इसके अलावा उनकी आर्थिक हालात भी काफी खराब है। ऐसे में उन्होंने मदद की गुहार लगाई है।  कहा जा रहा है कि तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम सुब्रमनियन उनकी मदद को आगे आए हैं। इसी रिपोर्ट में कहा गया है कि जयाकुमारी के तीन में से एक भी बच्चे ने अस्पताल आकर उनका हाल नहीं पूछा।


Khatron Ke Khiladi 12: कोरियोग्राफर तुषार कालिया ने जीती ट्राॅफी! 

रविवार (181 सितंबर) को फिल्मसिटी में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' का फिनाले शूट हुआ। फिनाले में सीजन का हर कंटेस्टेंट नजर आया।  शूट होते ही इस सीजन के विजेता का नाम सामने आ गया। खबरें हैं कि इस सीजन की ट्राॅफी कोरियोग्राफर तुषार कालिया ने अपने नाम की।

 

'ब्रह्मास्त्र' की तूफानी कलेक्शन पर KRK ने चुटकी

रणबीर कपूर,आलिया भट्ट, मौनी राॅय स्टारर फिल्म  'ब्रह्मास्त्र' बाॅक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। जहां फिल्म ने 10 दिन के अंदर ही 200 करोड़ के कल्ब में एंट्री कर ली हैं। वहींं दूसरी तरफ लोग  इसके कलेक्शन पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर #BrahmastraBoxOffice ट्रेंड हो रहा है। यूजर्स का कहना है कि अगर थियेटर खाली पड़े हैं तो फिर फिल्म की इतनी कमाई आखिर हो कहां से रही है? लोग ही नहीं कई स्टार्स भी  'ब्रह्मास्त्र' की कमाई पर उंगली उठा चुके हैं। इनमें कंगना रनौत, विवेक अग्निहोत्री सहित कई हस्तियां शामिल हैं। वहीं अब इस लिस्ट में अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाले कमाल राशिद खान (केआरके) का नाम जुड़ गया है। केआरके ने चुटकी लेते हुए कहा कि जुपिटर और मंगल ग्रह से एलियंस धरती पर फिल्म देखने आ रहे हैं।

 

पत्नी की मौत के बाद बेटे की अकेले परवरिश कर रहे राहुल देव का छलका दर्द
 
जाने माने एक्टर राहुल देव एक सिंगल फादर के तौर पर अपने बेटे सिद्धार्थ देव की परवरिश कर रहे हैं। एक्टर ने अपनी पत्नी रीना देव को साल 2009 में खो दिया था और उसके बाद अपने दम पर बेटे की परवरिश की। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्टर ने बेटे के लिए सिंगल पेरेंट होने के संघर्षों के बारे में खुलासा किया और बताया कि एक विडो होना इतना आसान नहीं है, जितना कि फिल्मों में दिखाया जाता है।


स्वरा भास्कर का अक्षय कुमार पर बयान

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'जहां चार यार' को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस अपनी इस फिल्म को जमकर प्रमोट कर रही हैं और इवेंट्स में भी शामिल हो रही हैं। इसी बीच हाल ही में प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड को टारगेट किए जाने पर अपना रिएक्शन दिया और साथ ही कहा कि अक्षय कुमार जिस तरह की फिल्में करते हैं वह उससे सहमत नहीं हैं।

Content Writer

suman prajapati