शादी के 8 साल बाद पेरेंट्स बने आदित्य रेडिज-नताशा शर्मा,SSR की मौत पर आमिर के भाई का बड़ा बयान..पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

9/17/2022 7:09:21 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. 'ना आना इस देश लाडो' फेम नताशा शर्मा और आदित्य रेडिज के घर बच्चे की किलकारियां गूंजी हैं। नताशा ने शादी के पूरे 8 साल बाद एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। आदित्य ने यह खुशखबरी देते हुए अपनी फीलिंग्स को बयां की हैं। वहीं, आमिर खान के भाई फैसल खान ने दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सुशांत की मौत को 'मर्डर' बताया है। तो एक तरफ एक्टर सनी देओल पर प्रोड्यूसर सुनील दर्शन ने चीटिंग का आरोप लगाया है। मनोरंजन जगत में आज ऐसी ही कई बड़ी खबरों पर लोगों की नजर रही। आप भी डालें एक नजर...

 

शादी के 8 साल बाद पेरेंट्स बने 'ना आना इस देस लाडो' फेम आदित्य रेडिज-नताशा शर्मा

'ना आना इस देश लाडो' फेम नताशा शर्मा और आदित्य रेडिज इस समय सातवें आसमान पर हैं। हो भी क्यों ना आखिर शादी के 8 साल बाद कपल के घर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी है। जी हां, नताशा शर्मा मां बन गईं हैं। नताशा ने 14 सितंबर की शाम  बांद्रा के एक नर्सिंग होम में एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। हाल ही में, आदित्य ने इस खबर की घोषणा करते हुए अपनी फीलिंग्स को बयां किया है।

 

 

नागा चैतन्य और बहू सामंथा के तलाक पर नागार्जुन ने तोड़ी चुप्पी

साउथ एक्टर नागा चैतन्य ने अक्टूबर 2021 में एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु से अपनी राहें अलग की थीं। कपल ने पोस्ट शेयर कर ऑफिशियल तौर से अलग होने की घोषणा की थी। इस खबर ने हर किसी का दिल तोड़ दिया था। आए दिन नागा चैतन्य और सामंथा के तलाक से जुड़े सवालों का सामना एक्टर को करना पड़ता है। वहीं अब सुपरस्टार नागार्जुन ने बेटे नागा चैतन्य और बहू सामंथा रुथ प्रभु के सेपरेशन को लेकर भी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

 

'सुशांत सिंह राजपूत की हुई है हत्या' SSR की मौत को लेकर आमिर खान के भाई का बयान 

बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने मुंबई स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे।  मुंबई पुलिस ने अपनी जांच में इसे सुसाइड बताया था। लेकिन परिवार और फैंस ने सुशांत की मौत को एक साजिश बताया था। इसके बाद इस केस को सीबीआई को दिया गया। 2 साल से ज्यादा वक्त बीतने के बावजूद भी सीबीआई किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। वहीं अब बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के भाई फैसल खान ने सुशांत की मौत को लेकर बयान दिया। उन्होंने अपने इस बयान में सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 'मर्डर' बताया।


'सैराट' फेम सूरज पवार पर लगा ठगी का आरोप

फेमस मराठी फिल्म 'सैराट' में प्रिंस दादा का रोल निभाने वाले एक्टर सूरज पवार को लेकर हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि  सूरज पवार पर महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में ठगी का एक मामला दर्ज किया गया है। अहमदनगर पुलिस ने 9 सितंबर को 3 लोगों को गिरफ्तार कर लोगों को गिरफ्तार कर इस रैकेट का भांडाफोड़ किया था। ये लोगों को सरकारी नौकरी का झांसा देकर पैसा ठग रहे थे। मामले की जांच में सूरज पवार को पुलिस थाने में बुलाया गया है। 

 

पाक एक्ट्रेस ने दिया मरे बच्चे को जन्म 

 

मां बनना हर औरत के लिए एक खूबसूरत एहसास होता है। 9 महीने तक बच्चे को कोख में रखने के बाद हर औरत का सपना होता है कि वह अपने बच्चे को निहार सके। उसके इस दुनिया में आने और बच्चे को गोद में उठाने के लिए वे बेचैन रहते हैं लेकिन कई बार उनके साथ ऐसा हादसा भी होता है जो सारे सपने चूर-चूर कर देता है। कुछ ऐसा ही हुआ पाकिस्तानी एक्ट्रेस जारा नूर अब्बास के साथ हुआ।जारा नूर अब्बास ने डाॅक्टर्स की गलती की वजह से  कुछ महीने पहले अपना बच्चा खो दिया। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने बच्चे को खोने का दर्द बयां कर रही हैं। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

 

 EOW की पूछताछ में 2 घंटे तक जैकलीन-पिंकी में हुई जुबानी जंग
 

 बाॅलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस इस समय कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर मामले के चलते कानूनी पचड़े में फंसी हुईं हैं। ठग सुकेश चंद्रशेखर संग जैलकीन की प्राइवेंट तस्वीरें भी सामने आईं थीं। वहीं 14 सितंबर को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) ऑफिस में जैकलीन से पूछताछ की गईं। जैकलीन के अलावा पिंकी ईरानी भी यहां आई थीं। पिंकी ईरानी के जरिए ही जैकलीन सुकेश से मिली थीं। ऐसे में दोनों को आमने-सामने बिठाकर कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर मामले में पूछताछ की गई।  सूत्रों के अनुसार इस तकरीबन आठ घंटे लंबी पूछताछ के दौरान अधिकारियों के सामने ही जैकलीन और पिंकी में जुबानी जंग हुई जिसे देख वहां सब चौंक गए थे।  

 

6 घंटे तक EOW ने की नोरा फतेही से पूछताछ
  
बॉलीवुड तड़का टीम. जैकलीन फर्नांडिस के बाद एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही भी सुकेश चंद्रशेखर के ठगी मामले में गुरुवार को EOW ऑफिस पहुंची, जहां दिल्ली पुलिस ने उनसे मामले को लेकर कई सवाल पूछे। वहीं अब पता चला है कि पूछताछ के दौरान नोरा फतेही ने अधिकारियों के सामने ये दावा किया कि वो ‘साजिश की शिकार’ थीं न कि ‘साजिशकर्ता’।

 

प्रोड्यूसर ने सनी देओल पर लगाया चीटिंग का आरोप 


बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर सनी देओल पर प्रोड्यूसर सुनील दर्शन ने बड़ा आरोप लगाया है। प्रोड्यूसर का कहना है कि सनी ने उनके साथ चीटिंग की है। उन्होंने एक फिल्म के लिए मोटी फीस लेने के बाद उस फिल्म को नहीं किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News