दिवंगत सुशात की बहन मीतू सिंह ने दी इंडस्ट्री को बद्दुआ..प्रभास के चाचा कृष्णम राजू का निधन..पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

9/12/2022 5:19:02 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से आज दिग्गज एक्टर के निधन की खबर ने सबको निराश कर दिया। तेलुगु फिल्मों सुपरस्टार प्रभास के अंकल यू.वी. कृष्णम राजू का निधन हो गया। कृष्णम ने 82 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वहीं दो साल पहले दुनिया को अलविदा कह चुके सुशांत सिंह राजपूत  की बड़ी बहन मीतू सिंह ने फिल्म इंडस्ट्री पर अपनी जमकर भड़ास निकाली। तो एक तरफ 9 दिन बाद जेल से रिहा होने के बाद केआरके ने फिर विवादित ट्वीट से सुर्खियां बटोरी। उनका कहना है कि मैं बदला लेने के लिए लौट आया हूं। मनोरंजन जगत में आज ऐसी ही कई खबरों पर लोगों की नजर रही। आप भी डाले एक नजर...


 

'सुशांत सिंह राजपूत' का 'ब्रह्मास्त्र' बॉलीवुड को बर्बाद कर देगा' SSR की बहन मीतू सिंह ने दी इंडस्ट्री को बद्दुआ 

 

बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को भले ही 2 साल से ज्यादा का वक्त बीत गया है लेकिन उनका  परिवार, दोस्त  और फैंस आज भी काफी याद करते हैं। सुशांत के निधन के लिए उनका परिवार और फैन्स बॉलीवुड में चलने वाले भेदभाव और नेपोटिजम को दोषी मानते हैं। वहीं अब सुशांत की बड़ी बहन मीतू सिंह फिल्म इंडस्ट्री पर बरसी। उन्होंने फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के जरिए फिल्म इंडस्ट्री के लोगों पर तंज कसा है। मीतू सिंह ने सुशांत की तस्वीर शेयर कर बिना किसी का नाम लिए तंज कसा। उन्होंने लिखा-सुशांत का ब्रह्मास्त्र इस बॉलीवुड को बर्बाद करने के लिए काफी है। बॉलीवुड हमेशा लोगों पर राज करना चाहता था, कभी आपसी सम्मान और विनम्रता में कमी न आने दें।' 

 


प्रेग्नेंसी को लेकर New Mom सोनम कपूर का खुलासा, बोलीं-2020 में ही बनना चाहती थी मां पर....

 

बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपना मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। सोनम कपूर ने 20 अगस्त को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया।  शादी के 4 साल सोनम-आंनद के घर पहले बच्चे की किलकारी गूंजी। वहीं अब सोनम ने बताया कि उन्होंने  बेबी प्लानिंग में इतना समय क्यों लगा दिया। हाल ही में सोनम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा यह वीडियो एक्ट्रेस के एक इंटरव्यू का है, जो उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के लास्ट फेज के दौरान एक मैगजीन को दिया था। इस इंटरव्यू में उन्होंने मदरहुड पर बात करते हुए भविष्य और अतीत को लेकर भी कई सारे खुलासे किए थे। इंटरव्यू में अभिनेत्री ने बताया कि वह और उनके पति आनंद अहूजा साल 2020 में ही अपने पहले बच्चे की प्लानिंग कर रहे थे लेकिन फिर कोरोना महामारी की वजह से देरी हो गई।

 

 

प्रभास के चाचा कृष्णम राजू का निधन, 'रिबेल स्टार' ने 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

 

तेलुगु फिल्मों के दिग्गत स्टार और एक्टर प्रभास के अंकल  यू.वी. कृष्णम राजू का निधन हो गया है। यू.वी. कृष्णम राजू साउथ के पॉपुलर एक्टर, पूर्व केंद्रीय मंत्री थे। उन्हें टॉलीवुड में रेबल स्टार भी कहा जाता था। कृष्णम राजू ने 82 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। 

 

 

'मैं बदला लेने के लिए लौट आया हूं' जेल की हवा खाने के बाद भी नहीं बाज आए केआरके

 

फिल्म क्रिटिक्स और एक्टर कमाल राशिद खान उर्फ केआरके को बीते दिनों ही गिरफ्तार किया गया था। 9 दिन जेल में बिताने के बाद बुधवार को केआरके को जमानत मिली। जेल से रिहा होते ही केआरके ने सोशल मीडिया के जरिए एलान करते हुए कहा है कि वो अपना बदला लेने के लिए वापस आ गए हैं। रविवार सुबह केआरके ने ट्वीट कर लिखा- 'मैं बदला लेने के लिए लौट आया हूं।'

 

 

अतीत में क्यों जाना..आगे बढ़ते हैं ना..पास्ट के किसी भी लम्हें को दोबारा जीना नहीं चाहती शहनाज

 

'पंजाब की कैटरीना' कैफ उर्फ एक्ट्रेस शहनाज गिल न सिर्फ अपने काम और खूबसूरती के लिए बल्कि इंटरव्यू में अपनी ईमानदारी के लिए भी जानी जाती हैं। उनके मन में जो होता है वहीं उनकी जुबान पर होता है। हाल ही में शहनाज ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह अपने अतीत के किसी भी पल को जीना नहीं चाहती। उन्हें बस अपना आने वाला भविष्य बेहतर बनाने की परवाह है। शहनाज ने कहा-ऐसा कोई लम्हा नहीं है जो मैं वापिस से जीना चाहती हूं।  मैं अपने भविष्य को सुरक्षित और बेस्ट बनाना चाहती हूं। 

 

मुझे अब मैरिज पर विश्वास नहीं..दो शादियां टूटने पर छलका श्वेता तिवारी का दर्द

 

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की गिनती इंडस्ट्री की हिम्मत ना हारने वाली एक्ट्रेसेस में होती हैं। श्वेता तिवारी ने भले ही डेली सोप और कई फिल्मों में काम किया लेकिन पर्सनल लाइफ या यूं कहें प्यार के मामले में वह बदकिस्मत रही हैं। श्वेता ने दो शादियां रचाईं लेकिन दोनों ही ज्यादा देर टिक ना सकी। ऐसे में आए दिन सोशल मीडिया पर उन्हें कई तरह आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। अब इसी को लेकर एक्ट्रेस ने चुप्पी और शादी को लेकर खुलकर बातचीत की।

 


देशद्रोहियों के कॉन्सर्ट करने के आरोप में उठी जुबिन नौटियाल की गिरफ्तारी की मांग


जाने माने सिंगर जुबिन नौटियाल बीते गुरुवार से ट्विटर पर खूब ट्रेंड कर रहे हैं। #ArrestJubinNautiyal के जरिए जुबिन की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। वहीं अब इस मामले पर सिंगर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

 


अवॉर्ड लेते हुए छलक पड़े रणवीर सिंह की आंखों से आंसू

67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में एक्टर रणवीर सिंह इस साल का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला है। ये अवॉर्ड उन्हें ’83’ में कपिल देव का बेहतरीन किरदार निभाने के लिए मिला है, जो कि उनके लिए एक बहुत बड़ी अचीवमेंट है। इतना ही नहीं यह अवॉर्ड लेते समय एक्टर काफी भावुक भी हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। इस दौरान उन्होंने एक स्पीच भी दिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News