अभी भी बेहोशी की हालत में राजू श्रीवास्तव..ट्विटर पर उठी जुबिन नौटियाल की गिरफ्तारी की मांग..पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

9/11/2022 6:52:04 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. बी-टाउन सेलेब्स की हर हरकत पर फैंस की नजर रहती हैं। काॅमेडियन राजू श्रीवास्तव बीते महीने से दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं। वहीं अब खबर है कि राजू को एक बार फिर बुखार आया है और वह अभी तक होश में नहीं आए हैं। वहीं, हाल ही में कंगना रनौत ने देश की नई राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू में से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तो एक तरफ सिंगर जुबिन नौटियाल ट्विटर पर एकदम से ट्रेंड होने लगे। लोग उनकी गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मनोरंजन जगत में आज ऐसी ही कई खबरें सुर्खियों में रही। आप भी डालें एक नजर...

 

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #ArrestJubinNautiyal

 

बी-टाउन स्टार्स की हर हरकत पर फैंस की नजर रहती हैं। फिर चाहे उनका कोई बयान हो या फिर कोई भी तस्वीर किसी ना किसी बात को लेकर वह लोगों के निशाने पर आ जाते हैं। ऐसा ही कुछ अब सिंगर जुबिन नौटियाल के साथ हुआ। शुक्रवार शाम ही सिंगर ट्विटर पर एकदम से ट्रेंड होने लगे। लोग उनकी गिरफ्तारी की मांग करने लगे। ट्विटर पर जुबिन नौटियालका अगले कॉन्सर्ट का एक पोस्टर वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में ऑर्गनाइजर के नाम को लेकर ही बवाल जारी है।

 

'मेरा नाम हटाया जाए, मैं निर्दोष हूं' राज कुंद्रा की इस अपील का सरकारी वकील ने किया विरोध

 

बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा  पोर्नोग्राफी मामले में नाम सामने आने के बाद सुर्खियों में आए थे। कई हफ्तों तक पुलिस हिरासत में रहने के बाद राज कुंद्रा को जमानत मिल गई थी। वहीं अब  राज कुंद्रा ने कोर्ट में गुहार लगाई है कि उन्हें इन आरोपों से बरी कर दिया जाए और केस से उनका नाम हटा दिया जाए। हालांकि यह इतना आसान भी नहीं है। एक रिपोर्ट के मुताबिक राज कुंद्रा की केस से नाम हटाने की याचिका का सरकारी वकील ने विरोध किया है।

 


ओडिशन के दौरान पुराने दोस्त को जज करने से नेहा का इंकार

 

बाॅलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल सीजन 13 के जरिए जज के रूप में छोटे पर्दे पर वापस आ गई हैं। हाल ही में शो का एक प्रोमो सामने आया है जो ऑडिशन के दौरान का है। प्रोमो में ऑडिशन के दौरान अपने पुराने दोस्त विनीत सिंह से मिलते हुए दिखाया गया है जो एक कंटेस्टेंट के तौर पर आता है। हालांकि, उन्होंने अंत में उन्हें जज करने से मना कर दिया लेकिन कंटेस्टेंट ने उनसे उन्हें जज करने की गुजारिश की। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 

 

 

अभी भी बेहोशी की हालत में हैं राजू श्रीवास्तव

 

काॅमेडियन राजू श्रीवास्तव बीते महीने से दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं। राजू अभी भी वेंटिलेटर पर हैं और उन्हें होश नहीं आया है।अब खबर है कि राजू को एक बार फिर बुखार आया है और वह अभी तक होश में नहीं आए हैं।वहीं ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो डॉक्टर इस बात को लेकर परेशान हैं कि राजू काफी समय से बेहोश हैं और उनके दिमाग में वैसी हरकत नहीं दिखाई दे रही जैसी दिखनी चाहिए। राजू अभी भी वेंटिलेटर पर हैं और उन्हें कोविड या किसी भी तरह के संक्रमण से बचाने के लिए लगातार पाइप बदलते रहते हैं।  
 


'600 करोड़ फूक दिए' कंगना ने रणबीर-आलिया की फिल्म को बताया 'डिजास्टर'

 

एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' आखिरकार रिलीज हो गई है। शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म को मिक्स रिव्यू मिले। कुछ लोग इस फिल्म को बहुत अच्छा बता रहे हैं तो वहीं कुछ इसे डिजास्टर बता रहे हैं।मिक्स रिव्यू मिलने के बाद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में कामयाब साबित हुई है। 'ब्रह्मास्त्र' ने ओपनिंग डे पर शानदार कमाई की। अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाली कंगना रनौत ने हाल ही में 'ब्रह्मास्त्र' की टीम पर निशाना साधा। इतना ही नहीं कंगना ने ये तक कह दिया है कि अयान मुखर्जी ने 600 करोड़ जला दिए।

 

कंगना ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात

एक्ट्रेस कंगना रनौत बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। फिल्म में अपना दमदार अंदाज दिखाने वाली कंगना राजनीतिक हस्तियों से भी खास ताल्लुक रखती हैं। वह अक्सर नेता-राजनेताओं से मिलती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने देश की नई राष्ट्रपति  श्रीमती द्रौपदी मुर्मू में से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

 


 बर्थडे पर अक्षय ने खास अंदाज में किया फैंस का शुक्रिया अदा


एक्टर अक्षय कुमार 9 सितंबर को पूरे 55 साल के हो गए हैं। इस मौके पर फैंस और करीबियों ने एक्टर को सोशल मीडिया के जरिए खूब बधाइयां दी, जिससे एक्टर का दिल खुशी से भर गया और उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर फैंस का शुक्रिया अदा भी किया।

 

 

सीएम एकनाथ शिंदे के घर गणेश पूजा में शामिल हए राहुल वैद्य 

 

दो सालों बाद देश में इस बार गणेश चतुर्थी की खूब धूम देखने को मिली। लोगों ने घरों में गणपति बप्पा का धूमधाम से स्वागत किया और मंदिरों में भी खूब रौनक देखने को मिली। इसी बीच महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के घर गणपति सेलिब्रेशन में शामिल हुए सिंगर राहुल वैद्य ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

 

अनुपम खेर संग जुहू बीच की सफाई करने पहुंची परिणीति चोपड़ा

 

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अपने लुक्स और एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली परिणीति बेहद पर्यावरण प्रेमी हैं। ये हम नहीं कह रहे, बल्कि सामने आई उनकी तस्वीरें बयां कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को कुछ स्टार्स के साथ मुंबई के जुहू में बीच की सफाई करते देखा गया, जहां से उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News