मोहम्मद फैज के सिर सजा सुपरस्टार सिंगर 2 का ताज...स्काईडाइविंग के दौरान हुई टिक टॉकर की मौत..पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

9/5/2022 6:37:25 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. सिंगिंग रियलिटी शो 'सुपरस्टार सिंगर 2' को तीन महीने के शानदार म्यूजिकल मुकाबले के बाद आखिरकार अपना विनर मिल गया है। 14 साल मोहम्मद फैज ने इस सीजन की ट्राॅफी अपने नाम की। ट्रॉफी के साथ-साथ मोहम्मद फैज को 15 लाख रुपए भी मिले हैं। वहीं मशहूर टिकटॉक स्टार और सोशल मीडिया सेंसेशन तान्या परदाजी 21 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गईं। स्काई डाइविंग के दौरान हुई दुर्घटना में तान्या परदाजी की जान चली गई, जिससे उनके फॉलोअर्स को तगड़ा झटका लगा। एक तरफ फिल्म 'RRR' की लोकी यानि एक्ट्रेस अहमरीन अंजुम एक्टर डैनी सुरा संग कोलकाता में शादी के बंधन में बंध गई हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। मनोरंजन जगत में आज ऐसी ही कई खबरें सुर्खियों में रहीं। तो आइए डालते हैं एक नजर...

 

 

Superstar Singer 2: मोहम्मद फैज के सिर सजा सुपरस्टार सिंगर 2 ताज

सिंगिंग रियलिटी शो 'सुपरस्टार सिंगर 2' को तीन महीने के शानदार म्यूजिकल मुकाबले के बाद आखिरकार अपना विनर मिल गया है। शनिवार 3 सितंबर को सिंगिंग रियालिटी शो 'सुपरस्टार सिंगर 2' ग्रैंड फिनाले था। मोहम्मद फैज के साथ मणि, प्रांजल बिस्वास, आर्यानंद आर बाबू, ऋतुराज और सायशा गुप्ता इस सीजन के ग्रैंड फिनाले में पहुंचे।कंटेस्टेंट्स के साथ साथ उनके कप्तानों की भी फिनाले के दौरान कसौटी थी। वहीं 14 साल मोहम्मद फैज ने इस सीजन की ट्राॅफी अपने नाम की। ट्रॉफी के साथ-साथ मोहम्मद फैज को 15 लाख रुपए मिले।

 

स्काईडाइविंग के दौरान हुई 21 साल की टिक टॉकर तान्या परदाजी की मौत

 

टिकटॉक स्टार और सोशल मीडिया सेंसेशन तान्या परदाजी अब हमारे बीच नहीं रहीं। तान्या परदाजी 21 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गईं। स्काई डाइविंग के दौरान हुई दुर्घटना में तान्या परदाजी की जान चली गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोलो स्काईडाइविंग के दौरान उनका पैराशूट नहीं खुला जिसकी वजह से गिरकर उनकी मौत हो गई।
 

 

सात फेरे लेकर प्यार डैनी सुरा की हुईं 'RRR' फेम अहमरीन अंजुम

 

फिल्म 'RRR' की लोकी यानि एक्ट्रेस अहमरीन अंजुम रियल लाइफ में दुल्हन बन गई हैं। अहमरीन अंजुम ने 20 अगस्त 2022 को अपने प्यार व एक्टर डैनी सुरा संग कोलकाता में इंटीमेट वेडिंग सेरेमनी रचाई। हाल ही में कपल की शादी की तस्वीरें सामने आई हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

 

शेविंग से क्या प्रॉब्लम...शहनाज के इस ट्वीट को देख भड़के लोग

 

'बिग बाॅस' फेम और एक्ट्रेस शहनाज गिल कभी अपनी तस्वीरों तो कभी बाॅलीवुड डेब्यू के चलते चर्चा में आ ही जाता है। ऐसा कोई दिन नही होता जब शहनाज खबरों का हिस्सा ना बनी हों।  शहनाज गिल एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं और इस बार उनका एक ट्वीट वजह बना है। शहनाज को उनके एक ट्वीट के चलते बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा हैष दरअसल, सितंबर के पहले शनिवार को वर्ल्ड बियर्ड डे होता है। इस दिन पर शहनाज गिल ने एक ट्वीट करके मुसीबत मोल ले ली है। इसके बाद वह ट्रोलर्स के निशाने पर गईं। 

 

 

पापा बनने जा रहे हैं ध्रुव सरजा, 9 महीने प्रेग्नेंट हैं पत्नी प्रेरणा

 

कन्नड़ स्टार ध्रुव सरजा के घर जल्द ही नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। जी हां,ध्रुव सरजा की पत्नी प्रेरणा मां बनने वाली हैं। ध्रुव सरजा ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर कर इस गुडन्यूज को फैंस के साथ शेयर किया। शादी के बाद पहले बच्चे के स्वागत के लिए कपल काफी एक्साइटिड है। वीडियो की बात करें तो इसमें ध्रुव सरजा और उनकी पत्नी बच्चों के कपड़ों और सोनोग्राफी दिखाते दिख रहे हैं। कपल इसी महीने बच्चे का स्वागत करने वाला है। 

 

आलीशान बंगला खरीदने के बाद अब लग्जरी कार Mercedes-Maybach GLS600 के मालिक बने 'दीपवीर'

 

 

बाॅलीवुड के बेस्ट कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अक्सर ही किसी ना किसी बात के चलते खबरों में बने रहते हैं। बीते महीने ही कपल ने  ने मुंबई के करीब एक समुद्र तट पर अलीबाग में  करोड़ों का आलीशान बंगला खरीदा था। इस बंगले की कीमत 22 करोड़ बताई जा रही थी। वहीं अब कपल ने शानदार लग्जरी गाड़ी खरीदी है। रणवीर और दीपिका की कार क्लेकशन में Mercedes-Maybach GLS600 शामिल हो गई है। उन्होंने  ब्लू कलर की Mercedes-Maybach GLS600 खरीदी है जिसकी कीमत 2.8 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम) बताई जा रही हैं।

 

पहली बार बेटी दित्या संग पब्लिकली स्पाॅट हुईं साक्षी तंवर

 

'कहानी कहानी घर घर की' फेम पार्वती यानि एक्ट्रेस साक्षी तंवर इस समय मदरहुड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। साक्षी तंवर ने साल 2018 में एक प्यारी सी बेटी को गोद लिया था। उन्होंने अपनी लाडली का नाम दित्या तंवर रखा है। बाकी स्टार्स की तरह साक्षी तंवर ने कभी भी अपनी बेटी को लाइमलाइट में नहीं रखा। उन्होंने ना तो कभी बेटी की कोई तस्वीर शेयर की और ना ही कभी उसके साथ पब्लिकली अपीयरेंस दी। वहीं अब पहली बार साक्षी तंवर की बेटी की तस्वीरें सामने आईं हैं। साक्षी ने बेटी दित्या के साथ पहली पब्लिक अपीयरेंस दी है। दरअसल, साक्षी बेटी संग बीते दिन गणपति सेलिब्रेशन के लिए प्रोड्यूसर एकता कपूर के घर पहुंची थी।

 

'लाल सिंह चड्ढा' की फ्लॉप को लेकर विवेक अग्निहोत्री ने आमिर पर कसा तंज

एक्टर आमिर खान बीते कई दिनों से अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की फ्लॉप को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। लोग जमकर उनकी फिल्म का विरोध कर रहे हैं। इसी बीच हाल ही में द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने 'लाल सिंह चड्ढा' पर हमला बोला है। उन्होंने फिल्म को लेकर आमिर खान को काफी भला बुरा सुनाया है। 

 

 

70वीं बर्थ एनिवर्सरी पर नीतू ने दिवंगत ऋषि कपूर को किया विश 
इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर चिंटू जी यानी ऋषि कपूर दो साल पहले इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। उनका 30 अप्रैल, 2020 को निधन हो गया था। भले ही वह अब इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन उनकी यादों का सिलसिला जारी रहता है। आज दिवंगत एक्टर की बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर उनके फैंस और करीबी एक्टर को नम आंखों से याद करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस नीतू कपूर ने भी अपने पति ऋषि कपूर भावुक दिल से याद किया है और उनके लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है।

 

 

सोनाली फोगाट मामले में गोवा पुलिस की जांच से नाखुश परिवार 

'बिग बॉस 14' फेम एक्ट्रेस और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट का 22 अगस्त की रात निधन हो गया। उनके अचानक निधन की खबर से सबके पैरों के तले जमीन खिसक गई। खबरों में आया कि सोनाली का निधन हार्ट अटैक से नहीं बल्कि उन्हें साजिश से मारा गया। गोवा पुलिस इस मामले में लगातार जांच कर रही है और कई लोगों को गिरफ्तार भी कर चुकी है। इसी बीच परिवार ने कुछ ऐसा बोल दिया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। परिवार ने मामले की जांच कर रही गोवा पुलिस पर ही सवाल उठा दिए है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News