200 करोड़ वसूली मामले में 7 घंटे तक हुई नोरा फतेही से पूछताछ...पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

9/4/2022 7:09:07 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही एक बार फिर 200 करोड़ वसूली मामले में विवादों में घिरी नजर आ रही हैं। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने आरोपी सुकेश चंद्रशेखर मामले में शुक्रवार को फिल्म नोरा फतेही से पूछताछ की। ठगी केस में नोरा से करीब 7 घंटे तक पूछताछ चली और 50 से ज्यादा सवाल पूछे गए। वहीं बिलकिस बानो केस में 11 दोषियों की रिहाई के फैसले पर दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी का गुस्सा फूटा है और उन्होंने सरकार के इस फैसले पर कई सवाल भी उठाए हैं। तो एक तरफ 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए केआरके की जमानत पर सुनवाई सोमवार 5 सितंबर तक के लिए टाल दी गई है। मनोरंजन जगत में आज ऐसी ही कई खबरें टॉप पर रहीं। आप भी डालें एक नजर...

 

200 करोड़ वसूली मामले में 7 घंटे तक हुईं नोरा फतेही से पूछताछ

 

बाॅलीवुड की 'दिलबर गर्ल' यानि एक्ट्रेस नोरा फतेही एक बार फिर 200 करोड़ वसूली मामले में घिर गईं हैं। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने आरोपी सुकेश चंद्रशेखर मामले में शुक्रवार को फिल्म नोरा फतेही से पूछताछ की। ठगी केस में नोरा फतेही से करीब 7 घंटे तक पूछताछ की और 50 से ज्यादा सवाल पूछे। ईओडब्ल्यू के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिल्म अभिनेत्री नोरा दोपहर करीब 12 बजे ईओडब्ल्यू के कार्यालय पहुंची। शुक्रवार शाम सात बजे तक उनसे पूछताछ की गई। संयुक्त पुलिस आयुक्त छाया शर्मा के नेतृत्व में छह से ज्यादा पुलिस अधिकारियों की टीम ने अभिनेत्री से 50 से ज्यादा सवाल पूछे। 

 

 

कमाल राशिद खान की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, 3 दिन और जेल की हवा खाएंगे KRK    

 

ट्विटर पर अक्सर विवादित ट्वीट करके  छाए रहने वाले केआरके उर्फ कमाल आर खान इस समय जेल की हवा खा रहे हैं।  मुंबई पुलिस ने 29 अगस्त को उन्हें  एयरपोर्ट से अरेस्ट कर लिया था। फिर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया था जहां से उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। हालांकि उनके वकील ने जमानत याचिका कोर्ट में दायर की थी लेकिन बात नहीं बनी। दरअसल, शुक्रवार 2 सितंबर को उनकी जमानत याचिका पर बोरीवली के मजिस्ट्रेट कोर्ट में सुनवाई होनी थी लेकिन उनके वकील जय यादव ने बताया कि सुनवाई सोमवार तक के लिए टाल दी गई क्योंकि जज छुट्टी पर चल रहे हैं। कोर्ट ने उनकी जमानत पर सुनवाई सोमवार 5 सितंबर तक के लिए टाल दी है।

 

 

सोहेल से अलग होने के सवाल पर सलमान की Ex भाभी का बयान-''मुझे शायद लड़कियां पसंद''

 

बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान के भाई सोहेल खान और उनकी वाइफ सीमा किरण सजदेह ने इसी साल मई में तलाक की अर्जी डाली है। कपल 22 साल लंबे रिश्ते को तोड़ रहा है। हाल ही में सीमा सजदेह ने सोहेल से तलाक लेने की बात पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उनके विचार एक जैसे नहीं थे इसलिए दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया।

 

अचानक विदेश रवाना हुए सिद्धू मूसेवाला के मां-बाप

 

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर शुक्रवार सुबह अचानक विदेश चले गए। ऐसा माना जा रहा है कि कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस गैंग से मिली जान से मारने की धमकी के कारण ही दिवंगत सिंगर के माता-पिता ने देश छोड़ा है हालांकि अब जानकारी मिली है कि ऐसा कुछ भी नहीं है।विदेश जाने का दूसरा कारण मूसेवाला का कई देशों में फैला कारोबार भी माना जा रहा है। खबर है कि मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने पिछले हफ्ते ही जानकारी दी थी कि उनके बेटे का कई देशों में कारोबार है और वह उसे 2 महीने में समेटने के लिए जाएंगे हालांकि उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

 

 

प्यार सिद्धार्थ की पहली बरसी पर शहनाज का पोस्ट ना आने पर करीबी का बयान-'वह कमजोर नहीं होना चाहती'

 

'बिग बाॅस' विनर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन को एक साल हो गया है। 2 सितंबर 2021 को सिद्धार्थ शुक्ला दुनिया को छोड़कर चले गए। महज 40 साल की उम्र में हार्ट अटैक के चलते सिद्धार्थ का निधन हुआ। उनके निधन की खबर ने सभी को हिला कर रख दिया था। शुक्रवार (2 सितंबर 2022) को सिद्धार्थ की पहली बरसी थी। सिद्धार्थ की पहली डेथ एनिवर्सरी पर जहां परिवार ने प्रेयर मीट रखी। वहीं हर किसी को सिद्धार्थ की खास दोस्त शहनाज की ट्रिब्यूट का इंतजार था लेकिन उन्होंने कोई पोस्ट शेयर नहीं किया। शहनाज की सोशल मीडिया से दूरी और सिद्धार्थ को याद ना करना उनके फैंस को हैरान कर रहा है।हर किसी के दिलो दिमाग में यही सवाल था कि आखिर शहनाज ने ऐसा क्यों किया। वहीं अब शहनाज से जुड़े सूत्र ने इस बात का खुलासा कर दिया है। एक इंग्लिश वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में शहनाज से जुड़े सूत्र ने बताया कि शहनाज ने ऐसा क्यों किया।

 

न्यूड फोटोशूट मामले में शहनाज गिल ने किया रणवीर सिंह का समर्थन 

 

एक्टर रणबीर सिंह ने बीते दिनों पहली बार न्यूड फोटोशूट करवाया था, जिसकी तस्वीरें वायरल होते ही वह सुर्खियों में आ गए और उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई। लोगों ने उन्हें न्यूडिटी फैलाने के लेकर ट्रोल भी किया। वहीं अब इस मामले में एक्ट्रेस शहनाज गिल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है और न्यूड फोटोज को लेकर रणवीर का समर्थन किया है।

 

पाकिस्तान में बाढ़ पीड़ितों के लिए माहिरा खान ने फैंस से लगाई मदद की गुहार 


हमारा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान इस वक्त कुदरत की मार झेल रहा है। वहां आई बाढ़ के चलते लोगों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। ऐसी स्थिति से गुजर रहे पाकिस्तान के लोगों के लिए स्टार्स मदद की गुहार लगा रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस माहिरा खान और हुमायूं सईद ने भी सोशल मीडिया के जरिए बाढ़ प्रभावितों के लिए लोगों से मदद करने की अपील की।

 

चारू-राजीव के शादी निभाने के फैसले पर बहन सुष्मिता सेन की प्रतिक्रिया

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और भाभी चारू असोपा बीते काफी  महीनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। चारू और राजीव के बीच कुछ समय से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए और एक दूसरे को नीचा दिखाने को कोई मौका नहीं छोड़ा। बिगड़ते रिश्ते के चलते दोनों ने अलग होने का फैसला भी लिया, लेकिन अब कुछ दिनों बाद ही उन्होंने फिर से अपने पैचअप का ऐलान कर दिया। इसी बीच अब भैया-भाभी के पैचअप पर एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

 

बिलकिस बानो गैंगरेप के दोषियों की रिहाई पर भड़कीं शबाना आजमी 

गुजरात के सबसे चर्चित बिलकिस बानो केस में 11 दोषियों की रिहाई के फैसले पर लगो लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोग इस फैसले  की कड़ी निंदा कर रहे हैं। बीते दिनों मशहूर राइटर जावेद अख्तर ने इस मामले पर  नाराजगी जाहिर की थी। वहीं अब बिलकिस बानो केस में गुजरात सरकार के फैसले की दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी ने भी खूब आलोचना की है। एक इंटरव्यू में इस मुद्दे पर बात करते हुए शबाना के आंसू भी छलक आए।

 

ट्विन टावर्स गिराए जाने पर छलका 'कुंडली भाग्य' फेम मनित जौरा का दर्द 

बॉलीवुड तड़का टीम. 28 अगस्त को नोएडा के सेक्टर 93A में बने सुपरटेक के अवैध ट्विन टावर्स को गिरा दिया गया। टावर के गिरने के बाद इसके आस-पास की कई सोसाइटी में नुकसान हुआ। जिन्होंने इसमें घर खरीदे थे, उनको सरकार की तरफ से मदद मिली है। उनके द्वारा किए गए इनवेस्टमेंट का करीब 70 परसेंट लोगों को लौटा दिया गया है। वहीं टीवी सीरियल 'कुंडली भाग्य' में ऋषभ लूथरा का किरदार निभाने वाले मनीत जौरा ने भी इस इमारत में पैसे लगाए थे। उनके मुताबिक, इसमें वह दो फ्लैट्स के मालिक थे जो कि अब नहीं रहे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News