सावन कुमार टाक का निधन...सोनाली फोगाट को अंतिम विदाई देती फूट-फूटकर रोई बेटी...पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

8/27/2022 7:21:20 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. आज मनोरंजन जगत की शुरुआत सनम बेवफा फेम डायरेक्टर सावन कुमार टाक के निधन से शुरु हुई। मशहूर डायरेक्टर के निधन से बॉलीवुड स्टार्स को बड़ा सदमा लगा और वह सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देते नजर आए। वहीं बीजेपी नेता और एक्ट्रेस सोनाली फोगाट का आज 4 दिनों बाद अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनकी बेटी यशोधरा की हालत देखे नहीं देखी जा रही थी। तो वहीं केके के निधन के बाद उनकी बेटी तमारा का पहली बार लाइव कॉन्सर्ट देख फैंस के चेहरे पर मुस्कान आ गई। शान के साथ उनकी परफॉर्मेंस की फोटोज को फैंस खूब लाइक करते नजर आए। मनोरंजन जगत में आज ऐसी ही कई खबरें सुर्खियों में रहीं। आप भी डालें एक नजर...


'सनम बेवफा' के डायरेक्टर सावन कुमार टाक का निधन

 

बाॅलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर सावन कुमार टाक अब हमारे बीच नहीं रहे। लंबे समय से बीमार चल रहे सावन कुमार टाक का गुरुवार (25 अगस्त) को मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। सावन कुमार की मौत की खबर सुनकर सोशल मीडिया पर तमाम लोग शोक जता रहे हैं।

 

 

  'मेरी मां इंसाफ की हकदार... सोनाली फोगाट की 15 साल की बेटी ने बिलखते हुए मांगा न्याय

 

 

 टिक-टॉक स्टार और बिग बाॅस फेम सोनाली फोगाट ने 23 अगस्त 2022 को अंतिम सांस ली। शुरुआत में सामने आया था कि  सोनाली फोगाट का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह पार्टी के लिए बाहर गई थीं। वहीं अब उनकी मौत को लेकर तरह-तरह के आरोप भी लग रहे हैं। सोनाली फोगाट की मौत से जुड़े मामले में गुरुवार को गोवा पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया। अब उनकी बेटी ने भी मां की मौत पर चुप्पी तोड़ी है। सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा ने मां के लिए सरकार से न्याय की गुहार लगाई। मां के निधन के बाद अपनी मौसी के पास रह रहीं यशोधरा ने रोते हुए एक एजेंसी से बातचीत में कहा-मेरी मां इंसाफ की हकदार है। केस की सही तरीके से जांच की जरूरत है। दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।

 

आंखें खोली...हाथ हिलाए...राजू श्रीवास्तव के होश में आने की खबरें झूठीं

 

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव बीते कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं।उनका इलाज दिल्ली के एम्समें जारी है। 15 दिनों से अपने जीवन के लिए संघर्ष कर राजू अब भी वेंटिलेटर पर हैं।  ऐसे में उनके फैंस और चाहने वाले लगातार उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। वीरवार को खबर आई कि उन्हें होश आ गया है और उन्होंने 'हां, मैं ठीक हूं' कहा है लेकिन यह खबर गलत है।  राजू श्रीवास्तव के भतीजे कुशल श्रीवास्तव ने इन खबरों का खंडन किया उन्होंने कहा कि काॅमेडियन को होश नहीं आया है हालांकि उनकी हालत में सुधार हो रहा है। उन्होंने अपने हाथ-पैर हिलाए हैं। 

 

अलविदा सोनाली फोगाट:मां का पार्थिव शरीर देख चीख पड़ी यशोधरा, रोते बिलखते दी मुखाग्नि

 

टिक-टॉक स्टार और बिग बाॅस फेम सोनाली फोगाट 22 अगस्त 2022 को दुनिया को अलविदा कह गई। सोनाली फोगाट में गोवा के एक रिजॉर्ट मेंअंतिम सांस ली। वहीं शुक्रवार (26 अगस्त) दोपहर साढ़े 12 बजे हिसार में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर  तेजी से वायरल हो रही हैं। सोनाली के अंतिम संस्कार की तस्वीरें जिसने भी देखी हर किसी की आंखों में आसूं आ गए। सोनाली का शव जैसे ही उनकी बेटी ने देखा वो वह रोने लगी।

 

Bigg Boss 16:एक दिन के 43.75 करोड़ लेगें सलमान खान

 

 'बिग बॉस' सबसे ज्यादा देखे जाना वाला टीवी रियालिटी शो है।  हर साल जब भी विवादित रियालिटी शो 'बिग बॉस' के नए सीजन के आने की खबर आती है उसके साथ ही शो के होस्ट सलमान खान की फीस को लेकर भी कई चर्चाएं शुरू हो जाती है। ये तो हर कोई जानता है कि हर सीजन के साथ सलमान की फीस भी बढ़ा दी जाती है। कहा जा रहा है कि सलमान ने इस सीजन के लिए भारी-भरकम फीस मांगी है। एक रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान ने उनसे रुपए की भारी मांग की। एक एपिसोड की मेजबानी के लिए 43.75 करोड़ रुपए ले रहे हैं। सलमान की 'बिग बॉस 16' की फीस का हिसाब-किताब देखा जाए तो एक एपिसोड के 43.75 करोड़ रुपए को 24 से गुणा कर दीजिए जो रिजल्ट मिलेगा वो सलमान की फीस है यानी 1050 करोड़ रुपए।

 

 


हाॅस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं सोनम..पापा की बाहों में सुकून से सोया दिखा न्यूबाॅर्न बेबी

 

बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर बीते हफ्ते नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी। सोनम ने 20 अगस्त को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया।शादी के 4 साल बाद  पहले बच्चे का स्वागत करने के बाद कपल सातवें आसमान पर हैं। वहीं अब सोनम हाॅस्पिटल से डिस्चार्ज हो गई हैं। सोनम पति आनंद अहूजा संग बेटे को लेकर घर आ गई हैं। इस दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक तस्वीर में आनंद अपने लाडले को बाहों में लिए नजर आ रहे हैं।

 


पंचतत्वों में विलीन 'सनम बेवफा' के डायरेक्टर सावन कुमार टाक

 

'सनम बेवफा' के डायरेक्टर सावन कुमार टाक का गुरुवार को मुंबई में निधन हो गया। 86 साल के सावन कुमार टाक ने मुंबई के कोकिलाबेन हाॅस्पिटल में अंतिम सांस ली। शुक्रवार सुबह फिल्म निर्माता का पार्थिव शरीर अस्पताल से उनके जुहू स्थित घर मुंबई पहुंचा। परिवार ने अंतिम दर्शन करने के बाद शव यात्रा निकाली। सावन कुमार टाक का पवन हंस शमशान में अंतिम संस्कार किया। 


तमिल डायरेक्टर मणि नागराज का निधन

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। तमिल फिल्मों के निर्देशक मणि नागराज का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। स्टार्स और फैंस सोशल मीडिया के जरिए डायरेक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

 

कई सालों से मां बनने का प्रयास कर रहीं संभावना सेठ ने पककर कही ये बात

बॉलीवुड तड़का टीम. भोजपुरी सिनेमा और टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस संभावना सेठ अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम के अलावा संभावना का यूट्यूब चैनल भी है, जहां वह खुद से जुड़े अपडेट फैंस के साथ शेयर करती हैं। एक्ट्रेस फैंस के साथ कई बार अपनी मां बनने की इच्छा व्यक्त कर चुकी हैं। पिछले कई सालों से एक्ट्रेस बेबी प्लानिंग कर रही हैं, लेकिन सफल नहीं हो पा रही हैं।

 

केके के निधन के बाद तमारा ने शान के साथ किया पहला लाइव कॉन्सर्ट 

मशहूर सिंगर केके यानी कृष्णकुमार कुन्नथ इसी साल मई में दुनिया को अलविदा कह गए थे। उनके अस्मिक निधन से लोगों को बड़ा झटका लगा था और उनके परिवार का भी रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। केके की पत्नी और उनके बच्चे सिंगर को हमेशा अपनी यादों में रखते हैं और हर खास मौके पर उन्हें लेकर पोस्ट शेयर करते हैं। हाल ही में सिंगर की बेटी तमारा ने पिता की राह पर चलते हुए उनके जैसा काम किया है। तमारा ने हाल ही में अपना पहला लाइव कॉन्सर्ट किया। अगर आज केके जिंदा होते तो बेटी का यह काम देखने उनका सीना गर्व से चौड़ा हो जाता।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News