इंडस्ट्री से संन्यास लेकर जोगण बनीं नुपुर अलंकार...सोमी अली ने फिर लगाए सलमान पर गंभीर आरोप..पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

8/20/2022 7:02:09 AM

मुंबई. बॉलीवुड में इन दिनों खुशियों की लहर चल रही हैं। एक के बाद एक कपल फैंस को गुड न्यूज सुना रहा है। देबिना बनर्जी और बिपाशा बसु के बाद हाल ही में 'साथ निभाना साथिया' की एक्ट्रेस रुचा हसबनीस ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की, जिस पर फैंस उन्हें बधाइयां देते नजर आए। वहीं 'मिले जब हम तुम' फेम अभिषेक शर्मा 8 अगस्त 2022 को अपनी गर्लफ्रेंड कानन शर्मा संग शादी के बंधन में बंधे, जिसका खुलासा उन्होंने शादी के 10 दिन बाद किया। तो एक तरफ टीवी की दिग्गज एक्ट्रेस नुपुर अलंकार ने इंडस्ट्री से संन्यास लेने की जानकारी देकर सबको चौका दिया। करीब 27 साल तक इंडस्ट्री का हिस्सा रहने के बाद नुपुर  ने ग्लैमरस की दुनिया को टाटा-बाय-बाय कह दिया है तो दूसरी तरफ सलमान खान की Ex गर्लफ्रेंड सोमी अली ने एक्टर पर एक बार फिर लगाए गंभीर आरोप हैं। मनोरंजन जगत में ऐसी ही कई खबरें आज टॉप पर रहीं। आप भी डाले एक नजर...

दूसरी बार मां बनने जा रही हैं 'साथ निभाना साथिया' की 'राशि'

 

'साथ निभाना साथिया' की राशि यानि एक्ट्रेस रुचा हसबनीस के घर जल्द ही नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। रुचा हसबनीस दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने प्यारी सी पोस्ट शेयर कर दी। उन्होंने इंस्टा अकाउंट पर तीन साल की बेटी रूही की तस्वीर शेयर कर लिखा-'एक और प्यार करने के लिए।' शेयर की तस्वीर में रूही  एक बोर्ड पर बिग सिस्टर लिखती नजर आ रही है। 

 

 

गर्लफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधे 'मिले जब हम तुम' फेम अभिषेक शर्मा

 

 'मिले जब हम तुम' फेम अभिषेक शर्मा 8 अगस्त 2022 को अपनी गर्लफ्रेंड कानन शर्मा संग शादी के बंधन में बंधे। शादी के लगभग 10 दिन बाद अभिषेक ने इस गुडन्यूज को फैंस के साथ शेयर किया। लुक की बात करें तो अभिषेक शर्मा ब्लश पिंक कलर की शेरवानी में काफी जच रहे हैं। वहीं उनकी दुल्हनिया रेड लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सोने का नेकलेस, मांग पट्टी, कलीरे दुल्हन बनीं कानन शर्मा के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। हाथों में पिया के नाम की मेहंदी, मिनिमल मेकअप,चूड़ा कानन के ब्राइडल लुक को चार-चांद लगा रहा है। 

 

अब बॉलीवुड के बायकॉट पर फूटा एक्टर विजय वर्मा का गुस्सा, बोले-'अब पानी सिर से ऊपर जा रहा'

 

सोशल मीडिया पर इस समय बाॅलीवुड बायकॉट ट्रेंड लच रहा है।  हाल ही में आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' और अक्षय कुमार की रक्षाबंधन इसका शिकार बनी हैं। बड़े-बड़े स्टार्स की फिल्मों बहिष्कार किया जा रहा है और इसका असर सीधे बॉक्स ऑफिस पर पड़ रहा है। अभी तो जो फिल्में रिलीज भी नहीं हुई हैं, वो भी इस 'सुनामी' की चपेट में आ चुकी हैं। यह 'बॉलीवुड बायकॉट' ट्रेंड फिल्म इंडस्ट्री को चिंता में भी डाल रहा है। इस मुद्दे पर हर कोई अपनी बात रखा है। बीते दिनों ही अर्जुन कपूर ने इस पर बायकाॅट पर बात की थी। वहीं अब इस मुद्दे पर हालिया रिलीज 'डार्लिंग्स' के एक्टर विजय वर्मा ने रिएक्ट किया। उन्हें 'बायकॉट कल्चर' बहुत डरावना बताया और ये भी कहा कि अब पानी सिर से ऊपर बह रहा है।

 

घर बार छोड़ हिमालय की यात्रा पर निकली जोगण बनी एक्ट्रेस नुपुर अलंकार

 

टीवी की दिग्गज एक्ट्रेस नुपुर अलंकार ने शोबिज इंडस्ट्री छोड़ दी है। करीब 27 साल इसका हिस्सा रहने के बाद नुपुर अलंकार ने ग्लैमरस दुनिया को टाटा-बाय-बाय कह दिया है। और संन्यास ले लिया है। इतना ही नहीं वह पति से भी अलग हो गई हैं।  वह बाकायदा भगवा वस्त्र धारण कर, माथे पर चंदन लगाए, गले में रुद्राक्ष की माला लटकाए संन्यासी बन चुकी हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि वह  घर बार छोड़ जोगण बन हिमालय में रहेंगी। 

 

राजू श्रीवास्तव की हालात देख भावुक हुए सुनील पाल

 

काॅमेडी के बादशाह कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव इन दिनों जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। राजू श्रीवास्तव बीते 9 दिनों से AIIMS हाॅस्पिटल में भर्ती हैं। उन्हें अभी तक होश नहीं आया है। वह अभी भी वेंटिलेटर पर ही हैं ।  कुछ दिन पहले तो ये खबरें आईं थी कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है लेकिन वीरवार शाम एक बार फिर राजू की हालत काफी नाजुक हो गई। कहा जा रहा है कि राजू श्रीवास्तव का ब्रेन डेड हो गया। हाल ही में राजू श्रीवास्तव के खास दोस्त सुनील पाल ने एक वीडियो शेयर कर लोगों से राजू श्रीवास्तव के लिए दुआ करने को कहा। 

 

 

देहरादून में सड़क के बीच शराब पीना यूट्यूबर बॉबी कटारिया को पड़ा महंगा 

 

यूट्यूबर बॉबी कटारिया का बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह सड़क पर शराब पीते दिखे थे। वीडियो वायरल होते ही बॉबी की मुश्किलें बढ़ गईं। डीजीपी अशोक कुमार ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दे दिया। अब इस मामले में उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है, जिसके बाद कैंट पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।

 

अमिताभ और अभिषेक बच्चन ने सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात 


दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर एक्टर्स में से हैं, जिन्हें सदी का महानायक भी कहा जाता है। महानायक आए दिन किसी न किसी वजह को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। हाल ही में अमिताभ और उनके बेटे-एक्टर अभिषेक बच्चन ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारत में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा मिशन को लेकर बातचीत की। मुलाकात की ये तस्वीरें नितिन गड़करी के ट्विटर हैंडल पर शेयर की गई हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।

मैनेजर ने दिया राजू श्रीवास्तव का लेटेस्ट हेल्थ अपडेट 


कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव पिछले कई दिनों से लगातार अस्पताल में मौत और जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। बीते गुरुवार को उन्हें लेकर  खबर आई कि राजू ब्रेन डेड अवस्था में पहुंच गया है। उन्हें बार-बार दौरे पड़ रहे हैं। कॉमेडियन की नाजुक हालत को लेकर उनके करीबी और फैंस काफी चिंता में नजर आए। इसी बीच कई मीडिया पोर्टल्स ने यह अफवाह भी फैलाई कि राजू श्रीवास्तव अब हमारे बीच नहीं रहे। इन सब अफवाहों पर अब कॉमेडियन के मैनेजर राजेश शर्मा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

 

अमिताभ बच्चन से लेकर कंगना रनौत तक स्टार्स ने दी जन्माष्टमी की बधाई

 

आज पूरे देश में कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जा रहा है। मंदिर में लड्डू गोपाल की खूब पाठ-पूजा हो रही हैं और लोग इसे धूमधाम से सेलिब्रेट करते नजर आ रहे है। वहीं बॉलीवुड स्टार्स भी इस पर्व को खूब धूमधाम से मनाते हैं। स्टार्स ने सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट कर लोगों को जन्माष्टमी की बधाई दी है।

 

Ex गर्लफ्रेंड सोमी अली ने सलमान पर फिर लगाए गंभीर आरोप

फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान फिल्मों के अलावा अपनी लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। अब तक भाईजान का नाम बी-टाउन की कई हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है। इस लिस्ट में संगीता बिजलानी, सोमी अली, ऐश्वर्या राय ,कैटरीना कैफ जैसी एक्ट्रेसेस के नाम शामिल हैं। इनमें से एक सोमी अली दबंग एक्टर पर कई बार संगीन आरोप लगा चुकी हैं। ऐसे में हाल ही में एक बार फिर सोमी ने बिना नाम लिए कथित तौर पर सलमान पर आरोप लगाए हैं। सोमी ने मैंने प्यार किया का एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है कि ये शख्स महिलाओं संग मारपीट करता है, इसे पूजना बंद करो। सोमी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News