संग्राम संग 7 जन्मों के बंधन में बंधी पायल रोहतगी, स्टार्स ने फैंस को दी बकरीद की बधाई..पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

7/11/2022 6:05:46 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. फैंस के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार पायल रोहतगी 9 जुलाई को संग्राम सिंह शादी के बंधन में बंध गई। शादी की तस्वीरों ने फैंस का दिन बना दिया और वह कपल को नई जिंदगी की शुरूआत के लिए बधाइयां देते नजर आए। वहीं आज देश भर बकरीद की धूम के बीच बॉलीवुड स्टार्स फैंस को अपने-अपने अंदाज में बधाई देते नजर आए तो एक तरफ फेमस यूट्यूबर गौरव तनेजा अपने बर्थडे पर विवादों में घिर गए। पुलिस ने मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार किया है। मनोरंजन जगत में आज ऐसी ही कई टॉप खबरों पर लोगों की नजर रही। तो आइए डालते हैं एक नजर... 
 

मोहब्‍बत की नगरी आगरा में एक-दूजे के हुए पायल-संग्राम

 

आखिरकार बिग बाॅस फेम पायल रोहतगी रियल लाइफ में दुल्हन बन गईं।  पायल रोहतगी ने 9 जुलाई को संग्राम सिंह  शादी के बंधन में बंधी।पिछले 12 सालों से दोनों रिश्‍ते में थे और अब जाकर शादी की मंजिल तक पहुंचे। मोहब्‍बत की नगरी आगरा में दोनों हमेशा के लिए एक दूजे के हुए।

 

प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद आलिया की पहली पब्लिक अपीयरेंस

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने जब से अपनी प्रेग्रेंसी अनाउंस की वह खबरों में बनी हुईं हैं। उन्होंने लंदन में अपनी हॉलीवुड प्रोजेक्ट 'हार्ट ऑफ स्टोन्स' की शूट‍िंग के बीच यह खबर शेयर की थी। वहीं अब एक्ट्रेस फिल्म की शूटिंग खत्म मुंबई लौट आईं हैं। उन्हें बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद आलिया की ये पहली अपीयरेंस थी। इस दौरान हर किसी की नजर आलिया के बेबी बंप पर थी। आलिया भट्ट को एयरपोर्ट पर रीसीव करने के लिए रणबीर कपूर पहुंचे थे। 

 बर्थडे के दिन सलाखों के पीछे पहुंचे यूट्यूबर गौरव तनेजा

'फ्लाइंग बीस्ट' के नाम से मशहूर फेमस यूट्यूबर गौरव तनेजामुश्किल में पड़ गए हैं। यूट्यूबर गौरव तनेजा को अपने फैंस के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करना महंगा पड़ गया। नोएडा में पुलिस ने उन्हें धारा-144 का उल्लंघन करने के आरोप में मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार किया है।दरअसल, गौरव तनेजा के बर्थडे सेलिब्रेशन की वजह से वहां पर भारी भीड़ जमा हो गई जिससे अन्य लोगों के साथ ही साथ मेट्रो स्टाफ को भी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

 

'बिग बाॅस 14' का हिस्सा बन पछतावा कर रही हैं कविता कौशिक

काॅमेडी ड्रामा शो 'F.I.R.' में चंद्रमुखी चौटाला का रोल निभाकर फेमस हुईं एक्ट्रेस कविता कौशिक अपने बेबाक बयानों के चलते सुर्खियों में रहती हैं। कविता कौशिक अपनी राय रखने से कभी हिचकिचाती नहीं हैं। एक्ट्रेस रियालिटी शो 'बिग बॉस 14' में नजर आ चुकी हैं। शो में उन्होंने वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी। वहीं अब कविता ने खुलासा किया है कि वह बिग बॉस में आना अपनी सबसे बड़ी गलती मानती हैं।

 

करण जौहर से खफा हुईं सारा अली खान

फिल्ममेकर करण जौहर अपने मोस्ट अवेटेड चैट शो कॉफी विद करण के सातवें सीजन के साथ वापिस आ गए हैं। पहले एपिसोड में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट पहुंचे जहां उन्होंने उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कई सारी बातें की। आलिया और रणवीर के पर्सनल लाइफ खुलासे के चलते ये शो सुर्खियों में बना हुआ है लेकिन अब खबर है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इस शो के चलते उनसे काफी नाराज हो गई हैं। दरअसल, शो के 7वें सीजन को प्रमोट करते हुए करण जौहर ने यह कह दिया था कि उनके इस चैट शो ने बहुत ही बॉलीवुड लव स्टोरीज को सामने लाया है जिनमें कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की लव स्टोरी भी शामिल है। बात यहीं से बिगड़ गई।

सलमान, आमिर खान से लेकर माधुरी दीक्षित ने दी फैंस को दी बकरीद की शुभकामनाएं
 

10 जुलाई को देशभर में ईद-उल-अजहा यानी बकरीद मनाई जा रही है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स के बीच इस त्योहार का खास उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म से लेकर टीवी स्टार्स तक  पोस्ट शेयर कर फैंस को बकरीद की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

 

बॉडी शेमिंग को लेकर छलका धनुष का दर्द

साउथ एक्टर धनुष ने अपने काम से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। एक समय था, जब धनुष को बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा था। फिल्म के सेट पर लोगों ने एक्टर को ''ऑटो रिक्शावाला'' तक कह दिया था। इस बात को सुनकर एक्टर रोने लगे थे। हाल ही में बॉडी शेमिंग को लेकर धनुष ने अपना दर्द बयां किया है।

 

शादी के बाद गोल्डन टेपल में नतमस्तक हुए नयनतारा-विग्नेश

एक्ट्रेस नयनतारा और विग्नेश शिवन शादी के बाद से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। कपल ने 9 जून को सात फेरे लिए थे। नयनतारा और विग्नेश की शादी को 1 महीना पूरा हो गया है। हाल ही में दोनों थाईलैंड से हनीमून मनाकर वापस लौटे हैं। दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट भी किया गया था। अब नयनतारा और विग्नेश अमृतसर के गोल्डन टेपल नतमस्तक हुए हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।   

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News