माही विज और उनकी फैमिली को कुक ने दी जान से मारने की धमकी...पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

7/2/2022 7:15:51 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म और टीवी स्टार्स को खुलेआल मिल रही धमकियों के मामले काफी बढ़ रहे हैं। हाल ही में टीवी कपल माही विज-जय भानुशाली और उनकी बेटी को उनके घर के कुक ने जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद दोनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। वहीं एक्ट्रेस कंगना रनौत ने उद्धव ठाकरे पर तंज कसने के बाद एकनाथ शिंदे के महाराष्ट्र का सीएम बनने पर खुशी जाहिर की तो एक तरफ डांसर शीला वाज के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। मनोरंजन जगत की ऐसी ही कई बड़ी खबरों पर आज लोगों की नजर रही। तो आईए डालते हैं एक नजर टॉप न्यूज पर...
 

 

माही विज को कुक ने दी जान से मारने की धमकी

टीवी कपल माही विज और जय भानुशाली को लेकर हाल एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि कपल के कुक ने उन्हें और उनकी दो साल की बेटी तारा को जान से मारने की धमकी दी है। दोनों ने बीते गुरुवार (30 जून) को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इस डरावने हादसे के बारे में माही ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जानकारी भी दी थी लेकिन बाद में उन्होंने सारे ट्वीट डिलीट कर दिए।

 

महाराष्ट्र के नए CM एकनाथ शिंदे को कंगना ने दी बधाई 

राजनीति में कब क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता ऐसा ही कुछ महाराष्ट्र की राजनीति में भी देखने को मिला। बीते दिनों देवेंद्र फडणवीस के सीएम होने की चर्चाएं जोरों पर थीं लेकिन गुरुवार को देवेंद्र फडणवीस ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस में खुद मुख्यमंत्री न बनकर शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा की। एकनाथ शिंदे राज्य के नए सीएम बन गए हैं।  महाराष्ट्र के नए सीएम बनने पर हर कोई एकनाथ शिंदे को बधाई दे रहा है। बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी एकनाथ शिंदे इस पद के लिए बधाई दी।

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

बाॅलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान बीते साल  ड्रग्स क्रूज मामले में फंसे थे। इस मामले में 1 महीने जेल की हवा खा चुके आर्यन को हाल ही नार्कोटिक कंट्रोल ब्यूरो से क्लिन चिट भी मिल गई है। इसी बीच आर्यन ने एक बार फिर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। एक रिपोर्ट के अनुसार आर्यन खान ने 30 जून को अपना पासपोर्ट वापस पाने के लिए स्पेशल कोर्ट में एक याचिका दायर की जिसकी सुनवाई 13 जुलाई को होगी। 

 


नहीं रही मशहूर डांसर शीला वाज


डांसर शीला वाज अब इस दुनिया में नहीं रही है। शीला का 90 साल की उम्र में निधन हो गया है। शीला ने 40 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, जिसमें वह ज्यादातर एक डांसर के रूप में ही नजर आई थी। शीला के लिए भारतीय लोक नृत्य को अपनाने के लिए सफर आसान नहीं था। शुरू में डांसर को फिल्मों में आने से पहले अपने परिवार को काफी समझाना पड़ा। शीला के गानों पर लोग आज भी नाचने के लिए मजबूर हो जाते हैं।

 


PCOS नामक बीमारी से जूझ रही श्रुति हासन


एक्ट्रेस श्रुति हासन ने बॉलीवुड में खास पहचान बनाई है। एक्ट्रेस इन दिनों काफी तकलीफ में हैं। एक्ट्रेस ''पॉलिसिस्टिक ओवेरी सिंड्रोम'' (पीसीओएस) और ''एंडोमीट्रियोसिस'' की बीमारी से जूझ रही हैं, जो हॉर्मोनल डिसऑर्डर से जुड़ी है। श्रुति ने वर्कआउट वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है।

 

दिवंगत पति की पहली बरसी पर मंदिरा ने रखाया अखंड पाठ

 

बाॅलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी उस समय टूटकर बिखर गईं जब उन्होंने अपने प्यार  राज कौशल को खोया था। जाहिर है पति की मौत मंदिरा के लिए किसी सदमे से कम नहीं थी, एक ऐसा सदमा जिससे वो एक साल बाद भी निकल नहीं पाई हैं।वहीं 30 जून राज की पहली बरसी पर एक बार फिर मंदिरा राज की यादों में खो गईं। मंदिरा ने पति की पहली बरसी पर दो दिन की प्रेयर मीट रखी और गुरुद्वारे में अखंड पाठ रखा।

 

अप्रैल में ही प्रेग्नेंट थी आलिया भट्ट!

बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने शादी के 2 महीने बाद ही प्रेग्नेंसी की खबर शेयर कर हर किसी को हैरान कर दिया था। प्रेग्रेंसी अनाउंस के बाद से ही आलिया सुर्खियों में हैं। आलिया को लेकर कई खबरें सामने आईं हैं। उनमें से एक खबर ये है कि आलिया अप्रैल में ही प्रेग्नेंट थी। दरअसल, अप्रैल महीने में ही आलिया की प्रेग्नेंसी के बारे में एक महिला ने Reddit पर लिखा था।  

 

 दीया मिर्जा ने उद्धव ठाकरे के सपोर्ट में किया ट्वीट तो विवेक अग्निहोत्री ने पूछा ऐसा सवाल

 

महाराष्ट्र में चल रहे सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके बाद अब शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे को प्रदेश का मुख्यमंत्री बना दिया गया है। प्रदेश में सत्ता बड़े पलट पर आम लोगों के साथ-साथ फिल्मी स्टार्स के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के सपोर्ट में एक पोस्ट लिखा है, जिस पर डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने ने सवाल उठाया है।

 

एक्सीडेंट के बाद सामने आई निरहुआ के भाई की पहली तस्वीर

 

भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के बड़े भाई विजय लाल यादव बीते गुरूवार कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे। भयानक हादसे में उनकी कार के परखच्चे उड़ गए थे और एक्टर के भाई को गंभीर चोटें आई थीं। एक्सीडेंट के बाद उन्हें तुरंत वेदांता अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इसी बीच भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर निरहुआ के भाई की हेल्थ अपडेट दी है।

 

 

SONA Home प्रोडक्ट्स की महंगी कीमतों को लेकर ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा
 

प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपनी धाक जमाई है। अमेरिकन सिंगर निक जोनस संग शादी करके विदेश में बसी प्रियंका ने वहां भी अपने देश में खुशबू बिखेरी है। एक्ट्रेस ने पिछले साल न्यू यॉर्क में SONA नामक रेस्टोरेंट खोला था, जहां काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। वहीं अब प्रियंका ने एक और काम शुरू किया है, जिसके लिए उन्हें बहुत बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News