KGF एक्टर अविनाश और निरहुआ के बड़े भाई विजय की कार का हुआ भयानक एक्सीडेंट...पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

7/1/2022 6:28:32 AM

बॉलीवुड तड़का टीम.  30 जून को प्रोड्यूसर राज कौशल इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। आज उनके निधन को पूरा एक साल हो गया है। इस मौके पर उनकी पत्नी और एक्टर मंदिरा बेदी ने एक भावुक पोस्ट लिखा, जिसे देख फैंस भी इमोशनल नजर आए। वहीं भोजपूरी एक्टर निरहुआ के बड़े भाई विजय लाल यादव और केजीएफ स्टार बीएस अविनाश की गाड़ी का भयानक एक्सीडेंट हो गया, जहां उनकी बाल-बाल जान बची। एक ओर महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद कंगना रनौत ने उन पर तंज कसते हुए वीडियो शेयर किया, जो खूब सुर्खियां बटोरता नजर आया। मनोरंजन जगत की ऐसी ही अन्य कई बड़ी नजरों पर आज लोगों की नजर रही। आप भी पढ़ें एंटरटेनमेंट जगत की आज की टॉप न्यूज..

 

पति राज कौशल की पहली डेथ एनिवर्सरी पर भावुक हुईं मंदिरा बेदी

30 जून को प्रोड्यूसर राज कौशल का निधन हुए एक साल हो गया है और इस मौके पर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस मंदिरा बेदी ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर उन्हें याद किया है। मंदिरा बेदी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा- आपके बिना 365 दिन. इसके साथ ही उन्होंने टूटे हुए दिल की इमोजी भी लगाई है। इस पोस्ट को शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- मिस यू राज.

 

निरहुआ के बड़े भाई विजय लाल यादव की कार का हुआ भयानक एक्सीडेंट, फॉर्च्यूनर के उड़े परखच्चे 

भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ पर इस वक्त मुसीबतों को पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर के बड़े भाई विजय लाल यादव की कार का एक्सीडेंट हो गया है, जिसके बाद उन्हें फौरन वेदंता हॉस्पिटल ले जाया गया। भाई के एक्सीडेंट की जानकारी मिलते ही निरहुआ भी अस्पताल पहुंच गए हैं।

 

उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद आया कंगना का बयान


देश में हॉट टॉपिक चल रहा है और उसमें एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी टिप्पणी न दे ऐसा हो ही नहीं सकता। हाल ही में महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उद्धव ठाकरे के इस्तीफे पर लोगों के लगातार रिएक्शन सामने आ रहे हैं। इसी बीच कंगना रनौत ने भी सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो जारी करते हुए उद्धव ठाकरे पर हमला किया है। 

 


Accident: केजीएफ एक्टर अविनाश की कार को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, बाल-बाल बची जान

बॉलीवुड तड़का टीम. यश स्टारर KGF में एंड्रयू का किरदार निभाने वाले एक्टर बीएस अविनाश सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। बीते बुधवार को बेंगलुरु में उनकी कार की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। राहत की बात ये है कि एक्टर की जान बाल-बाल बच गई। उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है। अपने साथ हुए इस हादसे की जानकारी अविनाश ने सोशल मीडिया पर फैंस को दी है और सेहत के लिए दुआएं करने वाले फैंस का उन्होंने आभार भी व्यक्त किया है।

 

सलमान खान के बाद स्वरा भास्कर को मिली जान से मारने की धमकी 


कुछ समय पहले एक्टर सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी भरा लेटर मिला था, जिसमें भाईजान का हाल पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला जैसा करने की बात लिखी हुई थी। अब एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को जान से मारने की धमकी मिली है। एक्ट्रेस को उनके घर पर स्पीड पोस्ट के जरिए एक खत मिला है, जिसमें स्वरा को जान से मारने की बात की गई है।
 


पति राजीव सेन से तलाक चाहती है चारु असोपा 


मुंबई. एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने साल 2019 में एक्ट्रेस चारू असोपा से शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों में अनबन शुरू हो गई थी। साल 2020 में दोनों अलग हो गए थे। राजीव घर छोड़कर दिल्ली चले गए थे। इसके बाद राजीव और चारु सभी गिले शिकवे भूलकर एक हो गए थे। इसके बावजूद भी बीते काफी समय से लगातार दोनों के तलाक की खबरें सामने आ रही थी। हालांकि कपल ने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया था। अब पहली बार चारु ने अपने टूटते रिश्ते को लेकर प्रतिक्रिया दी है। 
 

 
बेहोशी के बाद अस्पातल में भर्ती हुईं बिग बॉस फेम सोफिया हयात

एक्ट्रेस से नन बनीं 'बिग बॉस' फेम सोफिया हयात की तबीयत ठीक नही है। हालत नाजुक होने के चलते एक्ट्रेस को अस्पताल में भर्ती किया गया है। फास्ट पर होेने के चलते सोफिया की हालत इतनी खराब हो गई कि उन्हें बेहोशी के बाद हॉस्पिटलाइज़ कराना पड़ा।  

 


शहनाज गिल बोलीं- सबका टाइम आता है, मेरा अभी चल रहा है
 

शहनाज गिल..इंडस्ट्री का वो नाम हैं जो आए दिन किसी न किसी वजह को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बिग बॉस 13 से अपनी जर्नी स्टार्ट करने वाली शहनाज इन दिनों बुलंदिया छूह रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पहला रैंप वॉक डेब्यू किया, जिसे लेकर वह फैंस के बीच छा गईं। वहीं अब वह जल्द ही सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इसी बीच  शहनाज गिल ने हाल ही में अपने करियर को लेकर ढेर सारी बातें कीं।

 

आलिया के गुडन्यूज देने के बाद मां बनना चाहती है राखी सावंत

'ड्रामा क्वीन' राखी सावंत इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को सुर्खियों बटोर रही है। एक्ट्रेस इन दिनों बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी के साथ रिलेशनशिप में है। दोनों को आए दिन एक-दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता है। रणबीर कपूर और आलिया के गुडन्यूज देने के बाद अब राखी भी मां बनने के लिए बेताब हैं। हाल ही में राखी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस मां बनने की इच्छा जाहिर कर रही है।   

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News