'जुग जुग जियो' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार....पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

6/27/2022 6:26:12 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मल्टीस्टारर फिल्म 'जुग जुग जियो' शुक्रवार को पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने रिलीजिंग के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ ली है। इसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। वहीं, बढ़े हुए वजन को लेकर सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को बाॅडीशेमिंग का शिकार होना पड़ा तो रणबीर कपूर के फैंस को जब पता चला कि आलिया भट्ट नहीं बल्कि कोई और उनकी पहली पत्नी है तो वह काफी हैरान रह गए। ऐसी ही कई बड़ी खबरों पर आज लोगों की नजर रही। तो आईए डालते हैं एक नजर मनोरंजन जगत की अन्य टॉप न्यूज पर...


'जुग जुग जियो' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार 

वरूण धवन, कियारा आडवाणी, नीतू कपूर और अनिल कपूर स्टारर 'जुग जुग जियो' इस शुक्रवार सभी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। रिलीज होते ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहे हैं। वहीं बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 9.28 करोड़ की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 35 प्रतिशत की बढ़त दिखाते हुए 12.55 करोड़ की कमाई की।


 
 
McLaren Gt के बाद अब कार्तिक ने भूषण कुमार से की प्राइवेट जेट की डिमांड

 ‘भूल भुलैया 2’ की सक्सेस के बाद कार्तिक आर्यन काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। वहीं फिल्म की सक्सेस से खुश होकर डायरेक्टर भूषण कुमार ने कार्तिक आर्यन को भारत की पहली मैकलारेन जीटी लक्जरी स्पोर्ट्स कार गिफ्ट की। फिल्म के डायरेक्टर से यह कीमती गिफ्ट पाकर एक्टर काफी खुश हैं और उन्होंने इसके बाद भूषण कुमार से एक और डिमांड कर डाली है।



'बॉडी शेमिंग' का शिकार हुए पुष्पा स्टार अर्जुन अल्लू

अल्लू अर्जुन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें उनका वजन थोड़ा बढ़ा हुआ दिख रहा है। जैसे ही ये तस्वीर सामने आई लोगों ने एक्टर को बाॅडीशेम करना शुरू कर दिया। किसी ने उन्हें वड़ा पाव कहा तो किसी ने उन्हें बुड्ढे का टैग दिया।

 

लेडी लव मलाइका ने अर्जुन कपूर को दी जन्मदिन की बधाई

एक्टर अर्जुन कपूर आज 37 साल के हो गए हैं। एक्टर को परिवार, दोस्त और फैंस सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं, इस खास मौके पर लेडी लव मलाइका अरोड़ा ने भी स्पेशल पोस्ट शेयर कर बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को बर्थडे विश किया है। 

 


समंदर के बीचों बीच शहनाज गिल ने यॉच पर किया पोल डांस 

 

'बिग बाॅस 13' फेम शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी खूबसूरत और प्यारी वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में शहनाज ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में शहनाज यॉच पर सनसेट का मजा उठाती दिख रही हैं।  


 
शाहरुख खान के इंडस्ट्री में 30 साल पूरे होने पर गौरी ने लिखा खूबसूरत नोट

 

एक्टर शाहरुख खान 25 जून को फिल्म इंडस्ट्री में 25 जून को 30 साल पूरे कर लिए हैं। दुनिया भर से फैंस ने उनके पोस्टर और गानों के साथ किंग खान की इस उपलब्धि का जश्न मनाया। वहीं शाहरुख की पत्नी गौरी खान ने अपने पति और इंडस्ट्री के सबसे बड़े एक्टर को उनके 30 सालों के लिए काफी प्यारे तरीके से सेलिब्रेट किया। उन्होंने शाहरुख के लिए एक खूबसूरत नोट भी लिखा।

 

आलिया भट्ट नहीं बल्कि कोई और हैं रणबीर की पहली पत्नी, एक्टर ने खुद किया खुलासा

एक्टर रणबीर कपूर कभी अपनी पर्सनल तो कभी प्रोफैशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। 14 अप्रैल को एक्टर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट से शादी रचाई। वहीं, अब जल्द ही उनकी दो फिल्में शमशेरा और ब्रह्मास्त्र रिलीज होने वाली है, जिसका इन दिनों वह प्रमोशन कर रहे है। वहीं हाल ही में प्रमोशन के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिसे सुन फैंस हैरान रह गए। एक्टर ने बताया कि वो आजकल इतने बिजी हैं कि अपनी पहली पत्नी से भी नहीं मिल पाते।


अपनी मां और होने वाली सास संग चश्मा लगाकर तेजस्वी ने दिखाया स्वैग

बिग बॉस फेम तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा शो में अपने रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियों में रहे थे। हालांकि, कपल का ये प्यार शो के बाहर भी बरकरार है। दोनों को अक्सर एक साथ खूबसूरत लम्हें बिताते देखा जाता है। हाल ही में तेजस्वी प्रकाश अपनी मां और होने वाली सास के साथ नजर आईं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News