पार्टी में छाए स्टार्स, सनी लियोन और ईशा गुप्ता ने लूट ली महफिल

6/9/2019 12:13:01 PM

मुंबई: स्प्लैश फैशन के सीईओ रजा बेग ने हाल ही में ईद की पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की। बॉलीवुड एकट्रेस सनी लियोन भी अपने पति डेनियल वेबर संग यहां पहुंचीं।

 

 

सनी के लुक की बात करें तो इस दौरान वह बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। इस समय उन्होंने शरारा सूट पहना था। यहां सनी ने अपनी पति संग कई पोज दिए।

 

 

एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने भी यहां शिरकत की।

 

 

सलमान खान की बहन अलवीरा खान पति अतुल अग्निहोत्री संग पहुंचीं। इस दौरन वो ट्रेडिशनल गेटअप में नजर आईं।

 

 

सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी पार्टी में शामिल हुईं। एथनिक अटायर में वो बेहद खूबसूरत नजर आईं।

 

 

वहीं ईशा गुप्ता ने ग्रीन साड़ी में एंट्री ले सारी लाइमलाइट चुरा ली। इस हॉट साड़ी में वह बेहद बोल्ड लग रही थी। ओपन हेयर और लॉन्ग ईयररिंग उनके लुक को बेहतरीन बना रहे थे।

 

एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना भी देसी अवतार में पहुंची।

 

 

एक्ट्रेस डेजी शाह वेस्टर्न लुक में नजर आईं। उन्होंने स्लीवलैस टॉप और डेनिम जीन्स कैरी की हुई थी। इन स्टार्स के अलावा कई सितारों ने शिरकत की। 


 

 

 

Konika