SSR Suicide Case: Ex-RAW Officer का दावा संदीप-रेहा आपस में मिले थे, दाउद गैंग ने दिया सुशांत के मर्

7/11/2020 3:03:24 PM

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड ने बाॅलीवुड के काले सच को सबसे सामने खोलकर रख दिया। उनके सुसाइड के बाद से ही इंडस्ट्री में फैले भाई भतीजावाद,नेपोटिज्म समेत कई मुद्दे सामने आए। सलमान खान, महेश भट्ट, करण जौहर, एकता कपूर, संजय लीला भंसाली समेत कई स्टार्स को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। लोग इंडस्ट्री के बड़े-बड़े स्टार्स को सुशांत को सुसाइड करने के लिए उकसाने का आरोप लगा रहे हैं। इसी बीच अब एक्स राॅ ऑफिसर एनके सूद ने एक और शाॅकिंग खुलासा किया। एनके सूद ने अपने यू-ट्यूब एक वीडियो शेयर कर बताया कि सुशांत ने सुसाइड नहीं किया उसका मर्डर हुआ है।

PunjabKesari

सुशांत के मर्डर में टैरिस्ट दाउद इब्राहिम और उसकी गैंग का हाथ है। उन्होंने दुखद घटना से जुड़े कई पहलुओं को समझाकर उनके दावे का समर्थन किया। वीडियो में एनके सूद ने कहा दाऊद इब्राहिम की गैंग सुशांत को काॅल कर धमकी देती थी। यही कारण है कि वह डिप्रेशन का शिकार हुए। उन्होंने ये भी कहा कि इसमें सिर्फ दाउद इब्राहिम की गैंग ही नहीं बल्कि सुशांत के साथी भी शामिल हैं। अपने इस वीडियो में एनके सूद ने इस बात पर भी जोर दिया कि सुशांत के सुसाइड के एक दिन पहले सीसीटीवी कैमरे बंद हो गए थे जो प्री-प्लानड मर्डर की तरफ इशारा करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने संदीप सिंह पर कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा सुशांत का फ्रेंड संदीप एक्टर से जुड़ी खबरें करण जौहर, सलमान खान को दिया करता था।

PunjabKesari

ऑफिर ने रेहा चक्रवर्ती और महेश भट्ट को लेकर भी कई बातें कहीं। रेहा सुशांत के साथ ही रहती थी लेकिन कहा जा रहा है कि एक्टर के सुसाइड से पहले महेश भट्ट ने एक्ट्रेस को काॅल किया था। इस काॅल में महेश ने रेहा को सुशांत के घर से निकलने के लिए कहा था जिसके बाद एक्ट्रेस चली गई थीं। वीडियो में एनके सूद ने कहा कि सुशांत ने सुसाइड के दौरान उनके गले में जो ग्रीन कलर का कपड़ा डाला गया था वो रेहा का था। सुशांत ने इन धमकियों से बचने के लिए 50 सिम बदल लिए थे इसके साथ ही एक्टर कार में कार में सोते थे। एनके सूद ने ये भी कहा कि इस प्री-प्लानड मर्डर में सुशांत के नौकर, उसके दोस्त संदीप सिंह और बाॅलीवुड की कई नामी हस्तियां शामिल हैं। 

PunjabKesari

बता दें कि हमेशा लोगों को मुश्किलों से लड़ने की सलाह देने वाले सुशांत ने 14 जून को मुंबई में अपने फ्लैट में सुसाइड कर लिया था। सुशांत ने सुसाइड क्यों किया इसे लेकर अभी कोई वजह सामने नहीं आई है। खबरें हैं कि सुशांत लंबे समय से डिप्रेशन का शिकार थे।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News