रवि किशन की बेटी इशिता ने चुना देश की सेवा का रास्ता, सेना में भर्ती होकर बनीं 'अग्निवीर'

6/28/2023 4:49:29 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 'बिग बॉस 1' में नजर आ चुके भोजपुरी एक्टर और सांसद रवि किशन का सिर इस वक्त गर्व से उंचा है, क्योंकि उनकी बेटी इशिता ने देश की सेवा का रास्ता चुना है। रवि 21 साल की बेटी इशिता ने इंडियन डिफेंस फॉर्स ज्वाइन किया है। इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद बेटी के साथ प्यारी तस्वीरें शेयर कर फैंस को दी है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @varindertchawla


रवि किशन की बेटी इशिता शुक्ला ने पिछले साल अग्निपथ स्कीम के जरिए सेना में जाने का मन बनाया था और अब उनका सिलेक्शन हो गया है।

पिछले साल 2022 में रवि किशन ने बेटी के इस सपने के बारे में बताया था। उन्होंने बेटी की वर्दी वाली तस्वीर शेयर कर लिखा था, 'मेरी बिटिया इशिता शुक्ला, आज सुबह बोलीं पापा। मैं अग्निपथ रिक्रूटमेंट स्कीम ज्वाइन करना चाहती हूं। मैंने तो तुरंत कह दिया बेटा जाओ।'


बता दें, भोजपुरी सिनेमा के मशहूर एक्टर रवि किशन ने साल 1993 में प्रीति किशन शुक्ला से शादी की थी। शादी के बाद दोनों ने एक बेटा और तीन बेटियों का स्वागत किया। बेटे का नाम सक्षम हैं तो इशिता, तनिक्षा और रीवा बेटिया हैं।
 

 

Content Writer

suman prajapati