कैंसर से जंग जीतकर घर लौटी रवि किशन की मां, एक्टर ने पोस्ट शेयर कर यूं अदा किया फैंस का शुक्रिया

5/19/2022 12:33:12 PM

मुंबई. भोजपुरी एक्टर रवि किशन बीते कुछ समय से मुश्किलों से गुजर रहे हैं। कुछ समय पहले एक्टर ने अपने भाई को खो दिया था। इसके बाद मां के कैंसर पीड़ित होने की खबर से रवि किशन पूरी तरह से टूट गए थे। लगातार परेशानी से गुजर से एक्टर ने अब राहत की सांस ली है। रवि की मां कैंसर से जंग जीतकर घर वापस आ गई है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। 


तस्वीर में रवि किशन अपनी मां के साथ नजर आ रहे हैं। एक्टर की मां ने उनके सिर पर हाथ रखा हुआ है। तस्वीर शेयर करते हुए रवि किशन ने लिखा- मां ठीक होकर घर आ गई हैं। आप सभी की प्रार्थना, टाटा कैंसर हॉस्पिटल के सीनियर डॉक्टर श्री पंकज चतुर्वेदी जी की सोच समझ और ग्रेट सर्जरी स्मूथ ऑपरेशन ने मेरी माँ को नया जीवन दिया। धन्यवाद, आप सभी का दिल से आभार। फैंस इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं।


बता दें रवि किशन ने अपनी मां के कैंसर की चपेट में आने की जानकारी देते हुए लिखा था- 'पिछले कुछ दिनों से परिवार में अपने प्रियजनों के स्वास्थ्य की समस्याओं से लगातार संघर्ष चल रहा हैl वर्तमान में मेरी पूजनीय माता जी कैंसर की बीमारी की चपेट में आ गई हैं, जिनका इलाज टाटा कैंसर अस्पताल मुंबई में चल रहा है l महादेव कृपा करें,  माता जी जल्द स्वस्थ हो...।'


जानकारी के लिए बता दें इससे पहले मार्च में रवि के बड़े भाई रमेश शुक्ला का निधन हो गया था। एक्टर के भाई ने 30 मार्च को अंतिम सांस ली थी। एक्टर अभी भाई को खोने के दुख से उभरे नहीं थे और मां की बीमारी का पता चल गया। 

Content Writer

Parminder Kaur