पवन सिंह-खेसारी लाल के विवाद पर भड़के रवि किशन, कहा- ''दोनों की लड़ाई भोजपुरी इंडस्ट्री की बर्बादी बन सकती है''

5/6/2022 12:18:19 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव का विवाद पिछले काफी दिनों से सुर्खियों में बना हुआ हैं। बीते दिनों खेसारी लाल ने बताया था कि पवन सिंह के एक फैन ने उनकी बेटी और पत्नी को रेप की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने बिहार सरकार से मदद की अपील की थी। वहीं अब पवन और खेसारी के मुद्दे पर भोजपुर के माने जाने वाले एक्टर और बीजेपी सांसद रवि किशन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और दोनों स्टार्स की लड़ई को भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए हानिकारक बताया है।

PunjabKesari

 

हाल ही में मीडिया से बातचीत में रवि किशन ने कहा, 'भोजपुरी अब एक बड़ी इंडस्ट्री बन चुकी है। मैंने कुछ 400 से ज्यादा फिल्में की हैं। अब जो ये विवाद सामने आया है, यह बेहद दुखद है। पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री में करीब 1 लाख लोगों को रोजगार मिलता है। यह इसी इंडस्ट्री के कारण अपना जीवनयापन कर रहे हैं। ऐसे में इन दोनों का विवाद इंडस्ट्री की बर्बादी का कारण बन सकता है। कहीं ऐसा न हो जाए कि इस इंडस्ट्री की बर्बादी के बाद सभी को पछताना पड़े।'

PunjabKesari

 


रवि किशन ने आगे बात करते हुए कहा, 'मैं भोजपुरी में अपने दोनों जूनियर कलाकारों पवन सिंह और खेसारी लाल से और सरकार से अपील करता हूं कि भोजपुरी में सेंसर बोर्ड आ जाए। यूपी की सरकार इस पर पहल भी कर रही है। इन दोनों की लड़ाई पर बाहर के लोग मजाक उड़ा रहे हैं। जातिवाद का मामला कहां से आ गया है? कलाकार की कोई जाति नहीं होती है। इन दोनों को एकता बनाए रखते हुए अब चुप हो जाना चाहिए। मैं इन दोनों और इनके फैंस को नसीहत देना चाहता हूं कि इस लड़ाई का कोई अंत नहीं है। इसलिए छोटी बातों से ऊपर उठें। तमिल और तेलुगू इंडस्ट्री की तरह ऊपर उठने की कोशिश करें। इन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री को आगे ले जाने की तरफ फोकस करना चाहिए।'

PunjabKesari

 

खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह और उनके फैन्स पर काफी सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि पिछले 2 साल से पवन सिंह और उनके सपोर्टर्स उन्हें परेशान कर रहे हैं। खेसारी ने कहा कि उनकी बेटी और पत्नी को रेप की धमकियां मिल हैं। इसके बाद आगे जाते हुए खेसारी ने बिहार सरकार से मदद की अपील करते हुए कहा कि उनके साथ भी वैसा ही व्यवहार किया जा रहा है जैसे बॉलिवुड में सुशांत सिंह राजपूत के साथ हुआ था। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News