वीडियो: दो महीने बाद सरगुन मेहता से मिले रवि दुबे, पत्नी को सामने देख कर खुशी से झूमे एक्टर और लगाया गले

6/24/2021 5:59:26 PM

मुंबई. जमाई राजा फेम रवि दुबे और उनकी पत्नी सरगुन मेहता की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। कपल एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। सरगुन पंजाबी फिल्म की शूटिंग के लिए लंदन में थी। सरगुन दो महीने बाद लौटी है। एयरपोर्ट पर रवि सरगुन को देखकर खुश हो जाते हैं और उसे गले लगाते हैं। जिसका वीडियो रवि ने शेयर किया है।

PunjabKesari
वीडियो में रवि ब्लू टी-शर्ट और क्रीम पैंट में नजर आ रहे हैं। शेड्स से एक्टर ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। वहीं सरगुन ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही है। फेस मास्क और ओपन हेयर्स से सरगुन ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। रवि गाड़ी से उतर कर सामने सरगुन को देखते हैं और खुश हो जाते हैं और लगा लेते हैं। वीडियो शेयर करते हुए रवि ने लिखा- 'दो महीने के बाद वाला।' कपल की लविंग कैमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Ravi Dubey 1 (@ravidubey2312)

बता दें रवि और सरगुन ने 2009 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। उस समय दोनों '12/24 करोल बाग' में साथ काम करते थे। 2013 में दोनों ने शादी कर ली। दोनों ने कई प्रोजेक्ट्स में साथ काम किया है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News