रवि दुबे ने 'खिलजी' बन कॉपी किया रणवीर सिंह को, तस्वीर में पहचानना हुआ मुश्किल

5/20/2018 12:20:09 PM

मुंबई: टीवी एक्टर रवि दुबे जल्द ही एक नए शो 'सबसे स्मार्ट कौन' में नजर आएंगे। इस शो के लुक की कुछ तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह अलाउद्दीन खिलजी के लुक में नजर आ रहे हैं। इस लुक में वह एकदम रणवीर सिंह के पद्मावत' वाले अलाउद्दीन खिलजी की तरह दिख रहै हैं। जिस वजह से उन्हें पहचाना मुश्किल हो रहा है। 

 

PunjabKesari

रवि ने अपने इस नए नए कॉमिक शो का प्रोमो भी शेयर किया है। उन्होंने प्रोमो शेयर करते हुए लिखा, "किस चिड़िया के सर पर पैर होते हैं????😎 अब अक्ल लगाओ पैसे बनाओ सबसे स्मार्ट कौन सोमवार से शुक्रवार शाम 6:30 बजे @starplus पर।" यह शो जून के पहले वीक से शुरू होगा। 

किस चिड़िया के सर पर पैर होते हैं????😎 अब अक्ल लगाओ पैसे बनाओ सबसे स्मार्ट कौन सोमवार से शुक्रवार शाम 6:30 बजे @starplus पर

A post shared by Ravi Dubey (@ravidubey2312) on

बता दें कि रवि फिल्म '3Dev' से बाॅलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म में केके मेनन, करण सिंह ग्रोवर और कुणाल रॉय कपूर भी हैं। यह फिल्म 11 मई को रिलीज हाेगी।

 

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News