एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई रवीना, 44 की उम्र में हसीना का दिखा खूबसूरत अंदाज

7/17/2019 5:10:13 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन अपनी सुंदरता की वजह से जानी जाती है। उन्हें देख के ऐसा लगता है की उनकी उम्र के साथ-साथ उनकी खूबसूरती और भी बढ़ गई है। एयरपोर्ट स्टाइल हो या फिर अवार्ड फंक्शन रवीना का लुक हमेशा स्टाइलिश होता है। वह हमेशा कम्फर्ट और स्टाइलिश लुक में दिखती हैं।

 

 

हाल ही में ही रवीना को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। हमेशा की तरह इस समय भी वह काफी खूबसूरत लग रही है। इस दौरान उन्होंने डार्क कलर का कुर्ता पहना हुआ है। साथ में सिल्वर कलर की ज्वैलरी पहनी हुई है।

 

 

लेटेस्ट तस्वीरों में रवीना काफी स्टाइलिश लग रही थी। 44 की उम्र में उनका ऐसा लुक काबिलेतारीफ हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

 

 

दें कि रवीना इन फिल्मों से दूर हैं, हालांकि वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनके हर लुक और स्टाइल को फैंस काफी पसंद भी करते हैं।

 

 

रवीना अब तक करीब 100 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इस लंबे सफर में उन्होंने अलग अलग तरह के किरदारों को निभाया है। पर्दे पर उनके कई किरदार आज भी हिट हैं।

 

Konika