एयरपोर्ट पर रवीना का दिलकश अंदाज, वन पीस में तस्वीरें देख आप भी कहेंगे WOW

6/7/2019 5:31:27 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की खूबसूरती की दुनिया दीवानी है। उन्हें देख के ऐसा लगता है की उनकी उम्र के साथ-साथ उनकी खूबसूरती और भी बढ़ गई है। हाल ही में  रवीना को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है।

 

 

इस दौरान उनको स्टनिंग लुक में देखा गया। इस समय उन्होंने ब्लैक कलर की वन पीस ड्रेस पहनी हुई थी।

 

 

साथ में स्टॉकिंग्स और लॉन्ग शूज उनकी लुक को चार चांद लगा रहे थे। तस्वीरों में रवीना बेहद ही खूबसूरत लग रही है। 44 की उम्र में उनका ऐसा लुक काबिलेतारीफ हैं।

 


बता दें कि रवीना इन फिल्मों से दूर हैं, हालांकि वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

 

 

उनके हर लुक और स्टाइल को फैंस काफी पसंद भी करते हैं। रवीना अब तक करीब 100 फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

 

 

इस लंबे सफर में उन्होंने अलग अलग तरह के किरदारों को निभाया है। पर्दे पर उनके कई किरदार आज भी हिट हैं।

 

Konika