रवीना टंडन की अदालत में रेप करने वालों और शिकारियों की एक सजा मुकर्रर-''बस फांसी''

4/4/2021 8:02:43 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन  हर मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखती हैं। हाल ही में रवीना टंडन ने भारत की कानून प्रणाली के बारे में टिप्पणी की। इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि  हमारे देश में कानून बहुत कमजोर हैं और ज्यादातर मामलों में अभियुक्त को दोषी नहीं ठहराया जाता।

PunjabKesari

रवीना ने अपने पोस्ट में शिकारियों और दुष्कर्मियों को फांसी देने की मांग की। 31 मार्च को किए ट्वीट में रवीना ने लिखा- 'इस महामारी के समय में अवैध शिकार एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। हमारे कानून और सजाएं भी कमजोर हैं।

PunjabKesari

 

हमारी कानूनी व्यवस्था ऐसी है कि ज्यादातर मामलों में अभियुक्त को दोषी नहीं ठहराया जाता है। शिकारियों और दुष्कर्म करने वालों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए।' रवीना का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस ट्वीट पर अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं।
PunjabKesari

काम की बात करें तो रवीना आखिरी बार डांस रियालिटी शो नच बलिए में बतौर जज नजर आईं थी। रवीना जल्द ही केजीएफ चैप्टर 2 में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ संजय दत्त और साउथ स्टार यश हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News