महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंची रवीना टंडन, ग्रीन साड़ी, माथे पर तिलक और गले में फूलों की माला पहने नजर आई एक्ट्रेस

4/3/2023 12:30:34 PM

मुंबई. एक्ट्रेस रवीना टंडन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस उज्जैन महाकाल के दर्शन करने पहुंची, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस शेयर भी की हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं।


तस्वीरों में रवीना ग्रीन साड़ी में नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने माथे पर तिलक और गले में फूलों की माला पहनी हुई है। एक्ट्रेस पूजा अर्चना करती हुई और भगवान शिव की भक्ति में लीन दिखाई दे रही है। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।


माथा टेकने के बाद रवीना ने मीडिया से बात करते हुए कहा- वह अपनी नई फिल्म की सफलता चाहती हैं।

साथ ही वह बाबा महाकाल के दर्शन कर ये कामना करती हैं कि सब खुश रहें और स्वस्थ रहें। सभी का कल्याण हो। 


बता दें रवीना बिनोय गांधी की डायरेक्टेड फिल्म 'घुड़चढ़ी' और विवेक बुड़ाकोटी की 'पटना शुक्ला' में नजर आएंगी। ये दोनों ही अगस्त और सितंबर में रिलीज होंगी।

Content Writer

Parminder Kaur