लेटेस्ट तस्वीरों में बेहद ग्लैमरस दिखीं रवीना टंडन, सिंपल कुर्ते के साथ लगाई बिंदी

5/9/2019 12:43:57 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की खूबसूरती की दुनिया दीवानी है। उन्हें देख के ऐसा लगता है की उनकी उम्र के साथ-साथ उनकी खूबसूरती और भी बढ़ गई है। एयरपोर्ट स्टाइल हो या फिर अवार्ड फंक्शन रवीना का लुक हमेशा स्टाइलिश होता है। वह हमेशा कम्फर्ट और स्टाइलिश लुक में दिखती हैं। हाल ही में ही रवीना को मुंबई के एक क्लब के बाहर स्पॉट किया गया है।

 

 

इस दौरान उनको स्टनिंग लुक में देखा गया। इस समय उन्होंने व्हाइट धोती के साथ ब्लू कुर्ता पहना था। साथ में माथे पर बिंदी और खुले बाल उनकी खूबसूरती को चार चांद लग रही थी। 44 की उम्र में उनका ऐसा लुक काबिलेतारीफ हैं।

 

 

उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। यहां रवीना ने मीडिया को खिलखिलाते हुए पोज दिए। 

 

 

बता दें कि रवीना इन फिल्मों से दूर हैं, हालांकि वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनके हर लुक और स्टाइल को फैंस काफी पसंद भी करते हैं।

 

 

रवीना अब तक करीब 100 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इस लंबे सफर में उन्होंने अलग अलग तरह के किरदारों को निभाया है। पर्दे पर उनके कई किरदार आज भी हिट हैं।

 

 

Konika