सोनम कपूर से तुलना होने पर भड़कीं रवीना टंडन, ट्रोलर्स की लगाई क्लास- ''जिनको समझना था वह समझ गए, जिन्हें नहीं..

5/17/2022 11:59:43 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस रवीना टंडन की उन एक्ट्रेस में से एक हैं, जो किसी भी मुद्दे पर बोलने से कभी नहीं इतराती। अक्सर वह अपनी बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में आ जाती हैं। हाल ही में उन्होंने सोनम कपूर से तुलना करने पर ट्रोल्स की जमकर क्लास लगाई, जिसे लेकर एक बार फिर वह खबरों में हैं।

 

दरअसल हाल ही में रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर राजनेता अकबरुद्दीन ओवैसी द्वारा ओरंगाबाद की मजार पर फूल चढ़ाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। लेकिन कई लोगों को ओवैसी पर रवीना की ये टिप्पणी नागवार गुजरी और वह एक्ट्रेस की तुलना सोनम कपूर से करने लगे। लोगों का कहना था कि वह बिना कुछ सोचे समझे ही बोले जा रही हैं। 

 

सोनम कपूर से तुलना किए जाने पर रवीना टंडन भड़क उठी और ट्रोलर्स की क्लास लगाते हुए एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा- 'हा हा दुख की बात तो यह है कि आपको ऐसे बहुत से लोग मिल जाएंगे जो शैतान की पूजा कर रहे होंगे...ये लिस्ट तो आपने नीचे दी ही है। जिनको समझना था वह समझ गए...जिन्हें नहीं समझना वह ना समझे। क्यों मेरे दोस्त. @ARanganathan72 इसने काम किया' अब रवीना का ये नया ट्वीट भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News