रवीना टंडन के नाम पर फेक अकाउंट बना मुंबई कमिश्नर के खिलाफ करता था आपत्तिजनक ट्वीट, एक्ट्रेस ने दर्ज करवाई शिकायत

11/1/2020 1:47:37 PM

मुंबई. आज कल फर्जी अकाउंट केस काफी सामने आ रहे हैं। लोग किसी के नाम का फर्जी अकाउंट बना कर दूसरों को परेशान करते हैं। हाल ही मे एक्ट्रेस रवीना टंडन के नाम पर किसी ने फर्जी अकाउंट बनाया है। जिसके खिलाफ एक्ट्रेस ने केस दर्ज करवाया है।


एक्ट्रेस ने मुंबई पुलिस के साइबर सेल में उस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया है कि मेरे नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाया गया है। जिससे मुंबई पुलिस और मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। इस अकाउंट से परमबीर सिंह का एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसके साथ आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की है। यूजर ने मराठी भाषा और मराठी बोलने वालों का भी अपमान किया। इस मामले में आईटी एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। ट्विटर ने इस हैंडल को ब्लॉक कर दिया है। 


एक दूसरे अधिकारी ने बताया कि जांच से पता चला है कि आरोपी ने  मुंबई पुलिस और राज्य सरकार को बदनाम करने के लिए बॉट का इस्तेमाल किया है। बॉट एक सॉफ्टवेयर प्रोग्राम होता है। बॉट्स का उपयोग कुछ कार्यों को स्वचालित करने के लिए किया जाता है। मतलब यह मनुष्यों के निर्देशों के बिना चल सकते हैं और यह अवैध नहीं हैं।

Smita Sharma