आज भी रवीना की खूबसूरती के कायल है लोग, नेचुरल ब्यूटी से किया कई दिलों पर राज

10/26/2018 4:36:53 PM

मुंबई: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक रवीना टंडन आज अपना 44वां बर्थडे सैलिब्रेट कर रही है। रवीना की गिनती फिल्म इंडस्ट्री में 90 के दशक की सबसे हॉट हीरोइनों में की जाती है। 'टिप टिप बरसा पानी' और 'तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त' जैसे गानों से सभी का दिल जीत चुकी रवीना की नेचुरल ब्यूटी हैं। जहां परदे पर उन्हें एक से बढ़कर एक ग्लैमरस अंदाज में देखा जा चुका है।

 

 

वहीं,रवीना ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्हें बेहद सिंपल तरीके से रहना पसंद है। अपने समय में रवीना हर किसी का क्रश थी, हर कोई रवीना का दीवाना था। वैसे रवीना की खूबसूरती आज भी हसीनाओं को मात देती है। रवीना का क्रश सिर्फ आम लोगों पर ही नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार्स काी भी रवीना क्रश थी।

 

रवीना ने खुद बताया था कि उन्होंने फिल्मों में डेब्यू के करीब 9 साल बाद पहला ब्यूटी ट्रीटमेंट लिया था। दिलचस्प बात तो ये है कि इतने वक्त बाद रवीना ने जो ब्यूटी ट्रीटमेंट लिया था उसमें उन्होंने कोई सर्जरी या महंगा कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट नहीं लिया था बल्कि अपनी आईब्रोज बनवाई थीं। रवीना इतनी सिंपल थीं कि उन्होंने इससे पहले कभी अपनी आईब्रोज भी नहीं बनवाई थीं। रवीना ने साल 1991 में सलमान खान के अपोजिट फिल्म 'पत्थर के फूल' से बॉलीवुड डेब्यू किया था।

 

 

रवीना के करियर की शुरू की कुछ फिल्में भले ही बॉक्स ऑफिस पर कोई खास धमाल न मचा पाईं हों, लेकिन उन्होंने अपने डांस और खूबसूरती से खुद को फैंस के बीच एक हॉट और ग्लैमरस एक्ट्रेस के रूप में स्थापित कर लिया था। इसके साथ ही रवीना को उनकी ऑफ बीट फिल्म 'दमन' के लिए नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। रवीना की पर्सनल लाइफ हमेशा ही काफी सुर्खियों में रही है। रवीना टंडन और अक्षय कुमार के अफेयर की चर्चा खूब सुनी जाती है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं दोनों का सिर्फ अफेयर नहीं बल्कि सगाई हो चुकी थी।

 


इसके बाद अक्षय के 'दिल फेंक' मिजाज की वजह से ये रिश्ता परवान नहीं चढ़ा। ये बातें खुद रवीना ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान बताई थीं। अक्षय से सगाई के बाद वे रात-रात भर सो नहीं पाती थीं, जिसके बाद उन्हें एक बार फिर से जीने का हौंसला मिला। रवीना ने खुद बताया कि वह बहुत परेशान थीं और अपनी गाड़ी में जा रही थी।ऐसे में रास्ते में उन्होंने कई गरीब लोगों के जीवन के लिए संघर्ष करते देखा। इन्ही लोगों को देखकर उन्हें प्रेरणा मिली। रवीना ने शादी से पहले दो बेटियों को गोद ले लिया था।

 

 

गोद ली दो बेटियों में से एक की रवीना ने शादी भी कर दी है। वहीं, रवीना ने फिल्म मेकर अनिल थड़ानी से शादी की है। दोनों के दो बच्चे भी हैं। इस तरह रवीना चार बच्चों की मां है। 

 

Konika